spot_img

Darbhanga News | महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान ने कहा, मातृ देवो भवः

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान (Grand celebration of Mother’s Day Mahatma Gandhi Shikshan Sansthan, Darbhanga) ने कहा, मातृ देवो भवः। जहां दरभंगा महात्मा गांंधी शिक्षण संस्थान के गांधी विहार शाखा में मातृ दिवस का भव्य आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय शिक्षा विभाग की डॉ.निधि वत्स, महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान के चेयरमैन हीरा कुमार झा, समन्वयक श्रावणी शिखा और सीसीए प्रभारी बीएन झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

- Advertisement -

Darbhanga News | मिथिला परंपरा के अनुसार पाग, अंग वस्त्र और मोमेंटो से स्वागत

मुख्य अतिथि का स्वागत समन्वयक श्रावणी शिखा ने मिथिला परंपरा के अनुसार पाग, अंग वस्त्र एवं मोमेंटो प्रदान कर किया। मौके पर सैकड़ों की संख्या में महिला अभिभावकों की उपस्थिति रही। आगत अतिथि का स्वागत सीसीए प्रभारी बीएन झा के स्वागत उद्बोधन और विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया गया।

- Advertisement -

Darbhanga News | थ्री एच यानि हेड, हार्ट और हैंड के बीच समन्वय

आगंतुक अभिभावकों और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. निधि वत्स ने कहा कि माताओं को मातृत्व और अनुशासन के बीच बच्चों के सर्वांगीण विकास में संतुलन बनाए रखने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने एक मां और अभिभावक के बीच के महत्त्वपूर्ण फर्क को बारीकी से रखी। थ्री एच यानि हेड, हार्ट और हैंड के बीच समन्वय स्थापित कर निजी जिंदगी के साथ साथ अपने बच्चे बच्चियों की जिंदगी को नया आयाम देते हुए आगे बढ़ने की सलाह दी। समन्वयक श्रावणी शिखा ने बच्चों के चरित्र निर्माण में मां के त्याग और बलिदान पर प्रकाश डाली।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा वालों का बिजली बिल क्यों आया इतना ज्यादा? NBPDCL ने बताई असली वजह!

Darbhanga News | चेयरमैन हीरा कुमार झा ने कहा, मां…

वहीं, अध्यक्षीय उद्बोधन में विद्यालय के चेयरमैन हीरा कुमार झा ने मां की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मां ही तो श्रृष्टि की जननी है। यहां तक कि ईश्वर को भी पृथ्वी पर अवतरित होने के लिए मां की आवश्यकता पड़ी थी। उन्होंने कहा कि आज कल हमारे समाज में भी पहनावे, भोजन और भाषा में पाश्चात्य सभ्यता का विस्तार हो रहा है। कहा कि मांँ और विद्यालय के बीच अगर बच्चों के लिए समन्वय बना रहे तो बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होना निश्चित है। साथ ही इसके लिए समय समय पर इस प्रकार के कार्यक्रमों को आयोजित करने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime कुशेश्वरस्थान शिव मंदिर में कुकर्म - अ- धर्म !| 7 साल की मासूम से दरिंदगी! पंडा सहरसा से गिरफ्तार, मचा हड़कंप!

Darbhanga News | विद्यालय की महिला अभिभावकों का दिखा समर्पण

इस अवसर पर विद्यालय की महिला अभिभावकों यथा, सुरभि सुमन, पिंकी कुमारी, संगीता मिश्रा आदि ने इस दिवस पर अपने उद्गार व्यक्त की। इस कार्यक्रम में अनेकों विद्यार्थियों यथा- चाहत प्रिया, शिवानी, खुशी, जया, हर्षित, आकृति आनन्द, जागृति, अरकम अली, सानिया, एकांश, श्रेया पाठक आदि ने मां को समर्पित भाषण, कविता वाचन, नृत्य और संगीत के माध्यम से मातृत्व की भावनाओं को जागृत किया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Land Survey दरभंगा में भूमि सर्वे पर बड़ा एक्शन! अब रोज इतने किश्तवार बनाने होंगे, नहीं तो...

Darbhanga News | मातृदिवस को बनाया समर्पित, यादगार

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रबंधक राजीव कुमार, एचएन चौधरी, राज किशोर झा, कविता कुमारी, स्वाति, बेबी कुमारी, प्रतिमा सिंह, सुभाष कुमार, मो० एजाज, आरती सिंह, निधि कुमारी, पूजा कुमारी, शालिग्राम मिश्रा, जय कुमार झा, संचिता बनर्जी आदि का योगदान सराहनीय रहा। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका सरिता श्रीवास्तव एवं पलक मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। धन्यवाद ज्ञापन वरीय शिक्षक उदय कुमार सिंह ने किया। राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना होगा पूरा! BSEB ने दिया 10 साल की छूट और नो नेगेटिव मार्किंग का तोहफा

Bihar Librarian Exam: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें 10 साल की अधिकतम उम्र छूट और कोई निगेटिव #BiharLibrarianExam,#BSEBNotification,#BiharJobs

बिहार में 21 नए ROB: सिर्फ 7 दिनों में होगा भूमि अधिग्रहण, इन 4 जिलों को मिलेगी बड़ी सौगात!

Bihar ROB: बिहार के पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में बनने वाले 21 रेल ओवरब्रिज के लिए भूमि अधिग्रहण 7 दिनों में पूरा होगा। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दिया नि #BiharROB,#LandAcquisition,#DilipJaiswal

Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का ‘अश्लील’ वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

Madhubani Cybercrime: मधुबनी में साइबर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी शादी टूट गई। आरोपी ने वीडि #MadhubaniNews,#CybercrimeBihar,#Extortion

Darbhanga Crime केवटी में चोरों का कहर! दुकान से 76 हजार की संपत्ति साफ, क्या पुलिस पकड़ पाएगी?

Kewati Theft: केवटी के रनवे गांव में एक दुकान का चदरा तोड़कर अज्ञात चोरों ने 76 हजार रुपये की संपत्ति चुरा ली। नकदी समेत 70 हजार का सामान गायब है, पुलिस ने जांच शुरू की है। #KewatiTheft,#BiharCrime,#DarbhangaNews