spot_img

Darbhanga News | Jhanjharpur के सुखैत में पत्नी, सास समेत 4 लोगों का Murderer Pawan पहले से….

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| पहले से ही आशंका थी। पवन महतो आपराधिक छवि का है। इसका खुलासा होने लगा है जहां Jhanjharpur के सुखैत गांव में पत्नी, सास समेत 4 लोगों का Murderer Pawan पहले से ही हत्या करने की कोशिश का आरोपी।

- Advertisement -

Darbhanga News | पत्नी, सास समेत दो बच्चों को मौत की घाट एक साथ उतारने वाला पहले से है आरोपी

पत्नी, सास समेत दो बच्चों को मौत की घाट एकसाथ उतारने वाला कोई सामान्य नहीं हो सकता। एक साथ चार लोगों के हत्यारे पवन महतो पर कई सालों पूर्व से दरभंगा के सकतपुर थाना में भी हत्या की कोशिश की प्राथमिकी दर्ज है। जहां, झंझारपुर की पुलिस पहुंच चुकी है। पड़ताल, हर कोण की तलाश तेज है। वहीं, हत्यारोपी पवन महतो का पूरा परिवार घर छोड़कर फरार है।

- Advertisement -

Darbhanga News | दरभंगा के सकतपुर से इस कड़ी में नया एंगिंल जुड़ गया जहां, पूरा परिवार घर छोड़कर फरार है

दरभंगा के सकतपुर से इस कड़ी में नया एंगिंल जुड़ गया है जहां, मधुबनी जिले के झंझारपुर के सुखेत गांव में अपने ससुराल में पत्नी किरण देवी सास प्रमिला देवी सहित अपने ही दो पुत्री प्रीति (6) व प्रिया (4) की हत्या करने वाले आरोपी दशरथ महतो का पुत्र पवन महतो दरभंगा जिला के सकतपुर थाना क्षेत्र के अवाम गांव का रहने वाला है। घटना के बाद हत्यारा पवन महतो का पूरा परिवार घर छोड़कर फरार है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News पोहद्दीबेला में रात भर दहकी आग, तीन बेजुबान गायें जिंदा जलीं; अब प्रशासन से मदद की गुहार

Darbhanga News | शादी के बाद से प्रताड़ित हो रही थी किरण,10 सालों की प्रताड़ना का दु:खद अंत किया पवन ने

जानकारी के अनुसार, दशरथ महतो के सात संतानों में सबसे बड़ा है हत्यारा पवन महतो। इसकी शादी दस वर्ष मधुबनी जिला झंझारपुर में किरण देवी के साथ हुई थी। इस बीच उसे दो पुत्री भी हुई थी। ग्रामीणों के अनुसार शादी के बाद ही पवन और उसका परिवार पत्नी किरण को दहेज के लिए प्रताड़ित किया करते थे।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में खूनी खेल! भाभी-भतीजे का सिर फोड़ लगाया छेड़खानी का आरोप, पुलिस ने किया पर्दाफाश

Darbhanga News | सितंबर 2021 में भी सकतपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई थी

इस मामले को लेकर सितंबर 2021 में भी सकतपुर थाना हत्या की कोशिश और प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस के सहयोग से किरण देवी को घर से निकलवाकर मायके वालों के हवाले कर उसे इलाज के लिए भेजा गया था। इस घटना के बाद आरोपी पवन कमाने के लिए चेन्नई चला गया था।

Darbhanga News | वह दो महीने से ससुराल में ही रहने भी लगा था।

कुछ दिन पहले ही वह परदेस से कमाकर लौटा था। और, गांव में ही सड़क किनारे चाय की दुकान चलाने लगा था। बताया जाता है कि इस बीच उसके ससुराल वालों और पत्नी किरण के साथ संबंध को ठीक कर लिया था। और, वह दो महीने से ससुराल में ही रहने भी लगा था।

Darbhanga News | पवन महतो की शादी 10 वर्ष पूर्व सुखेत गांव में किरण देवी से हुई थी

जानकारी के अनुसार पवन का घर तारडीह प्रखंड के सकतपुर थाना क्षेत्र की पोखरभिंडा पंचायत के अवाम गांव के लक्ष्मीपुर टोला में है। दशरथ महतो की सात संतानों में सबसे बड़े हत्यारे पवन महतो की शादी 10 वर्ष पूर्व सुखेत गांव में किरण देवी से हुई थी।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में आंगनवाड़ी कायाकल्प की तैयारी! DM Kaushal का डैशबोर्ड एंट्री पर बड़ी सख्ती -पोषण माह और काम में ढिलाई नहीं, कल तक रिपोर्ट!

Darbhanga News | लगातार हो रही थी किरण से मारपीट

शादी के बाद से ही पवन व उसके परिवार के लोग किरण देवी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। उसके साथ लगातार मारपीट की घटनाएं भी परिवार के सभी सदस्य किया करते थे। इस मामले में किरण देवी ने सितंबर 2021 में सकतपुर थाने में प्रताड़ना और हत्या की कोशिश करने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

Darbhanga News | पवन महतो का पूरा परिवार घर छोड़कर फरार है, चाचा प्रमोद भी फरार

प्राथमिकी में दहेज के लिए उसके साथ लगातार की जा रही मारपीट की बात कही गयी है। घटना की जानकारी मिलते ही पूरा गांव हतप्रभ है। तो वही आरोपी पवन महतो का पूरा परिवार घर छोड़कर भाग गए है। इतना ही गांव के मुखिया व आरोपी चाचा प्रमोद कुमार महतो भी फरार है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Trump Iran Conflict ईरान पर ट्रंप का ‘महा-दावा’: “यह जंग बहुत जल्द खत्म होगी, इतिहास मुझे याद रखेगा”

Trump Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द खत्म हो जाएगा और तेहरान को परमाणु हथियार नहीं #TrumpIranConflict,#HormuzStrait,#MiddleEast

मुजफ्फरपुर में मातम! चारा लेने गई मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की नहर में डूबने से मौत, दिल दहला देगी ये खबर

Muzaffarpur Drowning: मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तुर्की थाना क्षेत्र में तिरहुत नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला अस्पताल में भ #MuzaffarpurNews,#BiharTragedy,#DrowningIncident

कटिहार में सनसनीखेज वारदात! रेलवे लोको पायलट ने नौकरी का झांसा देकर फंसाया, फिर किया दुष्कर्म, बनी SIT, 12 घंटे में दबोचे अपराधी

Katihar Police: कटिहार पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले रेलवे लोको पायलट चंदन कुमार और उसके साथी विनय कुमार दास को मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है #KatiharPolice,#BiharCrime,#RapeArrest

Darbhanga LNMU Sports दरभंगा मिथिला यूनिवर्सिटी में खेल शिक्षा का बड़ा ऐलान: VC Sanjay ने खोला नया सेंटर, ग्रामीण बेटियों को मिलेगा सुनहरा...

Darbhanga LNMU Sports: दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में खेल शिक्षा को नई दिशा मिली है। नवनिर्मित व्याख्यान कक्ष का उद्घाटन हुआ और 2026-27 से नया प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुर #DarbhangaNews,#LNMU,#BiharSports