spot_img

Madhubani News| Benipatti News| Sakri इलाज कराने आए Sitamarhi के परिवार के साथ भीषण हादसा, दीवार से टकराई कार, एक की मौत, चार Critical, लोगों ने काटा बवाल

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News| Benipatti News| सकरी में इलाज कराने आए Sitamarhi के परिवार के साथ भीषण हादसा हो गया है। जहां, दीवार से टकराई कार में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं, परिवार के अन्य चार लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसा, बेनीपट्टी के उगना चौक पर हुआ। जहां, अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई कार में एक व्यक्ति की मौत, चार गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं।

- Advertisement -

Madhubani News| Benipatti News|उगना संसार चौक पर भीषण हादसा

बेनीपट्टी स्थानीय थाना क्षेत्र के उगना/संसार चौक पर रविवार की रात एक कार अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई। अनियंत्रित कार के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है़। वहीं कार में सवार सभी चारों लोग भी गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं।

- Advertisement -

Madhubani News| Benipatti News|सीतामढ़ी के भैरव गांव के रहने वाले हैं लोग

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीतामढ़ी जिला सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के भैरव गांव निवासी सोनू कुमार 27 वर्ष अपने पिता जयभद्र झा 65 वर्ष का सकरी के एक निजी अस्पताल में इलाज करवाने के बाद अपनी मां इंदिरा देवी 60 वर्ष तथा अपने भगिना प्रखर कुमार उर्फ किशन 15 वर्ष के साथ कार से सकरी से मधुबनी-बेनीपट्टी-पुपरी स्टेट हाइवें-52 होते हुए घर जा रहे थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में 1 जुलाई से पहले शिक्षकों के लिए खुशखबरी! पीएचडी, NET, JRF योग्यता वालों को मिलेगी नई जिम्मेदारी, जानें पूरा प्लान

Madhubani News| Benipatti News| अचानक एक व्यक्ति सामने आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में

बताया जा रहा है कि इसी दौरान उगना चौक के समीप अचानक एक व्यक्ति कार के सामने आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर चौक पर रहे दीवार, जिसपर भगवान शिव की प्रतिमा उकेरी हुई है़ उससे जा टकराई। कार जब दीवार से टकराई उस दौरान उगना चौक निवासी कुसे मल्लिक 60 वर्ष चपेट में आ गए।

यह भी पढ़ें:  बड़ा फेरबदल! दरभंगा समेत बिहार में 30 उपाधीक्षकों का तबादला, कई जगह नई तैनाती, देखिए पूरी लिस्ट

Madhubani News| Benipatti News| कार के अगले भाग के परखचे उड़ गए

टक्कर इतना जोरदार था की कार के अगले भाग के परखचे उड़ गए। दीवार से कार की टकराने की आवाज पर स्थानीय लोगों की घटनास्थल पर भीड़ उमड़ पड़ी। साथ ही एंबुलेंस की मदद से स्थानीय और कार सवार सभी घायलों को इलाज के लिए बेनीपट्टी अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया।

यह भी पढ़ें:  आप भी हो सकते हैं शिकार! दरभंगा में BJP अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना का WhatsApp हैक!, साइबर अपराधियों ने मांगे पैसे; पुलिस ने दिया अलर्ट, पढ़िए

Madhubani News| Benipatti News| दरभंगा में इलाज के दौरान कुसे मल्लिक की मौत

जहां गंभीर रूप से घायल कुसे मल्लिक की हालत नाजुक देख चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए दरभंगा रेफर कर दिया। जहां दरभंगा में इलाज के दौरान कुसे मल्लिक की मौत हो गई। दरभंगा अस्पताल में चिकित्सक की ओर से मृत्यु की पुष्टि के बाद मृतक के परिजन शव लेकर रात में ही बेनीपट्टी थाना पर पहुंच गए। जहां थाना पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया गया।

Madhubani News| Benipatti News| लोगों का फूटा गुस्सा, जमकर काटा बवाल

उधर, सोमवार की सुबह आक्रोशित परिजन व स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर जमकर बवाल काटा। कूछ काल के लिए सड़क की दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए छटपटाते दिखे। वहीं दुर्घटना में घायल कार सवार चारों लोगों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर! दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, सुपौल की ये खास ट्रेन हुई रद्द, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे थे सफर?,...

Bihar Train Cancellation: रेलवे ने 03220 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र परीक्षा स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया है। इससे हजारों छात्रों और यात्रियों को भारी परेशानी होगी।#BiharTrainNews,#TrainCancellation,#ExamSpecial

BPSC में 43वीं रैंक! Darbhanga रसियारी की बेटी रितिका झा बनी SDM, मिथिलांचल ने किया सलाम | पढ़िए – ग्रामीण परिवेश से निकली प्रेरणा

Bihar BPSC Result: 70वीं BPSC परीक्षा में 43वीं रैंक हासिल कर रसियारी की रितिका झा SDM बन गई हैं। उनकी यह उपलब्धि ग्रामीण बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।#BiharBPSC,#RitikaJhaSDM,#DarbhangaNews

दरभंगा और समस्तीपुर को मिलेगी नई लाइफलाइन! निमैठी से बहेरी ब्लॉक लिंक रोड जुड़ेगा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना से!

Bihar Road Project: दरभंगा और समस्तीपुर को जोड़ने वाली 39.5 किलोमीटर लंबी रामनगर-रोसड़ा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना पर सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। इससे उत्#BiharRoadProject,#DarbhangaNews,#SamastipurUpdate

पटना में राहुल गांधी की हुंकार! 11 जुलाई को छात्रों से मिलेंगे, क्या युवाओं का दर्द सुन पाएगी सरकार?

Patna Rahul Gandhi: पेपर लीक, बेरोजगारी और बढ़ती शिक्षा लागत से जूझते युवाओं के लिए राहुल गांधी 11 जुलाई को पटना में छात्र सम्मेलन करेंगे। 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत वे पार्टी#PatnaRahulGandhi,#ChhatronKiGunj,#BiharYouthCrisis