back to top
7 सितम्बर, 2024
spot_img

Darabhanga Mahatma Gandhi Shikshan Sansthaan News|12th में संस्कृति, अच्युतम, सादिया, मनु नंदन का जलवा, चेयरमैन हीरा कुमार झा ने कहा Excellence Result

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

Darabhanga Mahatma Gandhi Shikshan Sansthaan News| 12th में संस्कृति, अच्युतम, सादिया, मनु नंदन का जलवा बिखेर दिया है। इस शानदार सफलता पर स्कूल के चेयरमैन हीरा कुमार झा ने कहा, यह शिक्षकों, प्राचार्या डॉ. प्रभा मल्लिक, प्रबंधक राजीव कुमार, उप प्रबंधक संजीव कुमार, उप प्राचार्य अशोक राय व अजय झा, कोऑर्डिनेटर

Students of Darabhanga Mahatma Gandhi Shikshan Sansthaan won in 12th, Culture, Achyutam, Saadia, Manu Nandan shine, Chairman Heera Kumar Jha said Excellence Result
Students of Darabhanga Mahatma Gandhi Shikshan Sansthaan won in 12th,
Sanskrity, Achyutam, Saadia, Manu Nandan shine, Chairman Heera Kumar Jha said Excellence Result

श्रावणी शिखा, शिक्षक ई. अनुपम कुमार, हीरेंद्र नारायण चौधरी, राज किशोर झा, उदय कुमार सिंह, बैद्यनाथ झा, आशुतोष कुमार झा की संयुक्त Excellence Result है, जहां आज, दरभंगा के प्रतिष्ठित महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान के छात्रों ने बारहवीं की परीक्षा में शानदार सफलता अर्जित करते हुए अपने संस्थान का परचम लहरा दिया है।

Darabhanga Mahatma Gandhi Shikshan Sansthaan News| इस बार परिणाम बेहद शानदार…उछल पड़े खुशी से छात्र

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, दिल्ली की ओर से आज सोमवार को जारी बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आते ही महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान के छात्र खुशी से उछल पड़े। जहां, महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान, वाजितपुर, दरभंगा के विद्यार्थियों का इसबार परिणाम बेहद शानदार (Students of Darabhanga Mahatma Gandhi Shikshan Sansthaan won in 12th) रहा।

Darabhanga Mahatma Gandhi Shikshan Sansthaan News| संस्कृति मिश्रा 94.2%,अच्युतम कुमार झा और सादिया शहनाज 91.2% अंक, मनु नंदन झा को 91% 

महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान के चेयरमैन हीरा कुमार झा ने बताया कि हमारे विद्यालय की संस्कृति मिश्रा ने 94.2% अंक हासिल कर विद्यालय में विज्ञान संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है। वहीं अच्युतम कुमार झा और सादिया शहनाज ने 91.2% अंक हासिल कर द्वितीय, वहीं मनु नंदन झा ने 91% अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

Darabhanga Mahatma Gandhi Shikshan Sansthaan News| वाणिज्य संकाय में आदित्य राज ने 86.8 %,सलोनी कुमारी 91.6 % के साथ दिखाया दम

वाणिज्य संकाय में आदित्य राज ने 86.8 % अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं सलोनी कुमारी ने 91.6 % अंक हासिल कर कला संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त की है। वहीं, विषयवार अधिकतम प्राप्तांक इस प्रकार हैं, गणित-98, भौतिकी- 95, रसायन शास्त्र-96, जीव विज्ञान-95, बिजनेस स्टडीज-95, अर्थशास्त्र-91,इतिहास- 93, राजनीति विज्ञान-95, भूगोल-95,अंग्रेजी-95 एवं संगीत-100 हैं।

Darabhanga Mahatma Gandhi Shikshan Sansthaan News| प्राचार्या डॉ. प्रभा मल्लिक, प्रबंधक राजीव कुमार की अगुवाई में छात्रों ने मनवाया ज्ञान का लोहा

विद्यालय के विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन हीरा कुमार झा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसका पूरा श्रेय विद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रभा मल्लिक, प्रबंधक राजीव कुमार, उप प्रबंधक संजीव कुमार,  उप प्राचार्य अशोक राय एवं अजय झा, कोऑर्डिनेटर श्रावणी शिखा, शिक्षक ई. अनुपम कुमार, हीरेंद्र नारायण चौधरी,  राज किशोर झा,  उदय कुमार सिंह,  बैद्यनाथ झा, आशुतोष कुमार झा आदि के कुशल मार्गदर्शन सहित सभी विद्यार्थियों के अथक परिश्रम, उनके अभिभावकों के निरंतर सहयोग और सभी शुभचिंतकों से सतत् प्राप्त शुभकामनाओं को दिया है। हम सभी विद्यार्थियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

जरूर पढ़ें

बिरौल के पोखराम में रविवार को लगेगा प्रथम हॉस्पिटल का फ्री हेल्थ कैंप, PATNA से पहुंचेंगी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम

बिरौल में पहली बार! पोखराम पंचायत भवन में होगा प्रथम हॉस्पिटल की ओर से...

Darbhanga SSP Jagunath Reddi जब पहुंचे लहेरियासराय थाना, क्या देखा, क्या कहा-टास्क की लंबी फेहरिस्त में क्या-क्या है?

दरभंगा SSP जगुनाथ रेड्डी का बड़ा एक्शन! लहेरियासराय थाना में SSP का औचक निरीक्षण...

Darbhanga के बिरौल में रात 2 बजे भैंस चोरी में खौफनाक अंजाम –ताबड़तोड़ चाकू से वार

भैंस चोरी में नाकाम चोर ने कर दिया चाकू से हमला! दरभंगा के बिरौल...

मच गया शोर बिरौल में…4 स्थानों से निकला गणपति विसर्जन जुलूस, मटकी फोड़ में लगे जमकर गणेश के जयकारे

सुपौल बाजार में धूमधाम से सम्पन्न हुआ गणपति विसर्जन, जयकारों से गूंज उठा इलाका।...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें