spot_img

Madhubani News| दरभंगा के सपूत, मधुबनी-मिथिलांचल को नाज, कमाल..डॉ.देवेश कुमार, बनें पुर्तगाल में International Heart Failure Quiz Competition के विजेता

बचपन जिन माता-पिता की गोद में गुजरा, वह शिक्षा के सुलेख पर लिखे शब्दों से उकेरे गए। मां, शिक्षाविद्, पिता नामचीन चिकित्सक। स्वंय दिल्ली एम्स में हृदय रोग विभाग में कार्यरत डॉ. देवेश कुमार की इस उपलब्धि से हर कोई गौरवान्वित है। दरभंगा के पंचोभ से लेकर, मधुबनी, झंझारपुर चहुंओन इस सफलता का परचम लहरा रहा है जहां, Dr. Devesh Kumar पुर्तगाल में आयोजित International Heart Failure Quiz प्रतियोगिता के winner बनकर सामने हैं।

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News| दरभंगा के सपूत, मधुबनी-मिथिलांचल को नाज, कमाल..डॉ.देवेश कुमार। एक ऐसा चिकित्सक जिसने पूरे विश्व को अपने ज्ञान का लोहा मनवाया। दूर विदेश में जाकर पूरे देश का डंका बजाया। और, पुर्तगाल में आयोजित International Heart Failure Quiz Competition के विजेता बनकर लौटे। धन्य है। मिथिला। गौरवान्वित है हमारा दरभंगा। सौभाग्य से लबरेज है मधुबनी। सफलता पर झूम,इतरा रहा झंझारपुर जहां…

- Advertisement -

Madhubani News| संपूर्ण मिथिलांचल को विजयी सरोकार से जोड़ता, सबका लाल डॉ. देवेश कुमार

संपूर्ण मिथिलांचल को विजयी सरोकार से जोड़ता, सबका लाल डॉ. देवेश कुमार अंतर्राष्ट्रीय हार्ट फेलियर क्विज प्रतियोगिता के विजेता बनकर स्वदेश की माटी का बड़ा नाम बनकर विश्वविख्यात की श्रेणी में अग्रिम पंक्ति में शुमार हैं। भला, ऐसे होनकार को देश स्तर से बधाई ना मिले। पूरे देशवासी इस सफलता पर डॉ.देवेश को बधाई संदेश भेज रहे हैं।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

Madhubani News| पुर्तगाल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय हार्ट फेलियर क्विज में मनवाया ज्ञान का लोहा

आज मिथिला के सपूत डॉ.देवेश कुमार की कामयाबी से दरभंगा,मधुबनी सहित पूरा देश फक्र महसूस कर है। हो भी क्यों न उन्होंने जो अंतर्राष्ट्रीय हार्ट फेलियर क्विज प्रतियोगिता में भारत का परचम जो लहराया है। पुर्तगाल में आयोजित इस प्रतियोगिता में कई देशों के हृदय रोग विशेषज्ञ शामिल हुए थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर! बिहार में अब लड़कों को भी PhD के लिए मिलेंगे 10,000 रुपये हर महीने, जानें कब से होगा लागू

Madhubani News| पिता डॉ.डी चौधरी, माता डॉ.प्रो.गौरी चौधरी…विरासत में सरस्वती का वरदहस्त

इसमें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नई दिल्ली के हृदय रोग विभाग में पदस्थापित डॉ. देवेश कुमार ने विश्व पटल पर अपनी विद्वता के बल पर पुर्तगाल में आयोजित इस प्रतियोगिता में अन्य प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए विजेता बने हैं। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेश कुमार मूलतः दरभंगा पंचोभ के रहने वाले हैं। इनके पिता डॉ.डी चौधरी झंझारपुर में विख्यात चिकित्सक हैं। वहीं इनकी माता डॉ. प्रो. गौरी चौधरी जानी मानी लेखिका व शिक्षाविद हैं।

यह भी पढ़ें:  कल से 3 दिन के लिए बैंक बंद - आज निबटा लें सारा काम : हड़ताल पर सरकार ने दी बड़ी चेतावनी! जानिए - किन बैंकों पर पड़ेगा असर और कौन से रहेंगे खुले?

Madhubani News| बचपन से ही होनहार, सफलता बारंबार

सफलता पर इनके पिता डॉ. चौधरी ने कहा कि डॉ. देवेश कुमार अपने अध्ययन के प्रति बाल्यकाल से ही गंभीर रहे हैं। प्रारंभिक शिक्षा झंझारपुर के सैक्रेड मिशन स्कूल में की। इसके बाद नैनीताल के शेरवुड से दसवीं 96 प्रतिशत से उत्तीर्ण कर 12 वीं डीपीएस आर के पुरम से 97 प्रतिशत से उत्तीर्ण कर अपने पहले प्रयास में देश के 5 मेडिकल परीक्षा में सफलता हासिल की।

यह भी पढ़ें:  Bihar Drug Problem बच्चों का भविष्य खतरे में! सुप्रीम कोर्ट के CJI सूर्यकांत बोले- बिहार में नशे की समस्या सिर्फ बीमारी नहीं, बड़ी चुनौती

Madhubani News| गोल्ड मैडल हर वक्त झोली में

एमबीबीएस की डिग्री वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज से गोल्ड मैडल हासिल किया। फिर पीजीआई चंडीगढ़ से पीजी में गोल्ड मैडल प्राप्त किया। एम्स दिल्ली से डीएम कार्डियोलॉजी की डिग्री टॉपर बन हासिल किया। डॉ. देवेश अपनी सफलता से झंझारपुर ही नही बल्कि बिहार को गौरवान्वित करते आये हैं। और आज भारत के सपूत के रूप में पुनः गौरवान्वित किया है।

Madhubani News| कामयाबी पर जदयू नेता, देवेश के मामा अजय नारायण चौधरी ने देशज टाइम्स को बताया

देवेश की इस कामयाबी पर उनके मामा सह जदयू के वरीय नेता अजय नारायण चौधरी ने देशज टाइम्स को बताया कि देवेश ने न सिर्फ परिवार बल्कि विदेश की धरती पर अपने बिहार के साथ साथ समस्त देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। मैं सदा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं और वो निरन्तर ऐसे ही कामयाबी का परचम लहराते रहें।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुंगेर में ₹200 के लालच में अवैध सिगरेट सिंडिकेट का बड़ा खुलासा! पढ़िए -भागलपुर -ड्राइवर और सिगरेट की भारी खेप!

Munger Cigarette Smuggling: मुंगेर पुलिस ने अवैध सिगरेट की बड़ी खेप पकड़ी है। बांक मोड़ पर मैजिक वाहन से बरामद हुई सिगरेट, ₹200 प्रति पेटी के लालच में ड्राइवर राजू कुमार गिरफ्तार। #MungerNews,#BiharCrime,#CigaretteSmuggling

खूनी ‘गली विवाद’ से दहला पटना! सास की हत्या, बहू का गर्भपात, आधा दर्जन ज़ख्मी| न्याय के लिए पटना-भागलपुर NH-80 जाम

Bihar Crime News: पटना में एक मामूली गली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें एक सास की हत्या हो गई और बहू का गर्भपात हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने न्याय की मांग में NH-80 #BiharCrimeNews,#PatnaViolence,#NH80Blockade

Nepal bridge collapse नेपाल में अचानक आई बाढ़, कालीगंडकी में बहा बेली ब्रिज!पर्वत के जलजला में दो दर्जन घर बहे | आवागमन ठप, देखें...

Nepal bridge collapse: नेपाल में कालीगंडकी नदी के तेज बहाव में स्यांगजा के मिर्मी और गुल्मी के हर्मिचौर को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण पुल बह गया है। रविवार सुबह हुई इस घटना से यातायात #NepalNews,#KaligandakiFlood,#BridgeCollapse

Darbhanga News खुशखबरी! दरभंगा के पैगम्बरपुर में PM आवास योजना लिस्ट को मंजूरी, इस तारीख से जमीन सर्वे | रखिए कागज़ात तैयार

Darbhanga Paigambarpur News: दरभंगा के पैगम्बरपुर पंचायत में ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की नई लाभार्थी सूची सर्वसम्मति से पारित कर दी गई है। वहीं, #DarbhangaNews,#PMAwasYojana,#BiharSurvey