spot_img

Ranchi News| आलमगीर की नोट फैक्ट्ररी में कितने IAS अधिकारी!

spot_img
- Advertisement -

Ranchi News| आलमगीर की नोट फैक्ट्ररी में कितने IAS अधिकारी! रांची से बड़ी खबर है। टेंडर कमीशन घोटाले में गिरफ्तार ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को मेडिकल जांच के बाद गुरुवार को ईडी कोर्ट में पेश किया गया। वहीं, मंत्री आलमगीर आलम की गिरफ्तारी के बाद ईडी के रडार पर विभाग के कई अधिकारी हैं। सभी की कुंडली एजेंसी खंगाल रही है।

- Advertisement -

- Advertisement -

Ranchi News| करोड़ों कमीशन का खेल इन अधिकारियों ने खेला है

इनअधिकारियों पर ठेकेदारों से मिलीभगत की जांच शुरू है। जहां, करोड़ों कमीशन का खेल इन अधिकारियों ने खेला है। इसकी आशंका के साथ ईडी का शिकंजा कसने की डर से ऐसे अधिकारियों की नींद टूट गई है। मंत्री आलमगीर आलम की गिरफ्तारी के बाद अब विभाग के गिरफ्तार चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम पर एसीबी में केस दर्ज करने और कार्रवाई के लिए भेजे गए पत्र के लीक होन को ईडी ने गंभीरता से लिया है।

- Advertisement -

Ranchi News | विभागीय अधिकारियों को समन कर सकती है ईडी

पत्र को 6 मई को छापेमारी के दौरान जहांगीर के यहां से बरामद किया गया था। मुख्य सचिव को यह पत्र ईडी ने भेजा था, बाद में इसे मुख्य सचिव ने ग्रामीण विकास विभाग के सचिव को भेजा था। ईडी इस मामले में विभागीय अधिकारियों को समन कर सकती है।

यह भी पढ़ें:  Samastipur Crime News: कल्याणपुर में युवक बच्ची को साइकिल चलाने के बहाने ले गया साथ, मिली बच्ची की बंद बोरी में लाश

Ranchi News | पीए संजीव और नौकर जहांगीर ने टेंडर में पैसे के खेल कैसे होता था, कई बड़े खुलासे किए

जानकारी के अनुसार, मंत्री आलमगीर आलम के पीए संजीव लाल और नौकर जहांगीर ने टेंडर में पैसे का किस तरह से खेल होता था, उसे लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। ईडी कोर्ट में पेशी के दौरान सुरक्षा के इंतजाम कड़ी थे। पेशी के दौरान आलमगीर आलम जिंदाबाद के जमकर नारे लगे। कोर्ट में पेश करने के बाद ईडी के विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार ने आलमगीर आलम को दस दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की अनुमति मांगी। इसका आलमगीर आलम के अधिवक्ता ने विरोध किया। इससे पूर्व ईडी ने दो दिनों की पूछताछ के बाद मंत्री आलमगीर आलम को बुधवार को गिरफ्तार किया था।

Ranchi News | ठिकानों से कुल 35.23 करोड़ रुपए नकदी बरामद

जानकारी के अनुसार, ईडी ने बीते पांच मई को टेंडर कमीशन घोटाले में मंत्री आलमगीर के पीएस संजीव लाल और उसके नौकर जहांगीर सहित अन्य लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान ईडी ने संजीव लाल के नौकर जहांगीर और बिल्डर मुन्ना सिंह के ठिकानों से कुल 35.23 करोड़ रुपये नकदी बरामद किये थे।

Ranchi News | ग्रामीण विकास विभाग और ग्रामीण कार्य विभाग में भारी पैमाने पर

इस मामले में ईडी ने कार्रवाई करते हुए पांच मई की देर रात को आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल और उसके नौकर जहांगीर आलम को गिरफ्तार कर लिया था। ईडी ने जांच में पाया है कि ग्रामीण विकास विभाग और ग्रामीण कार्य विभाग में भारी पैमाने पर टेंडर का खेला हो रहा था। एवज में कमीशनखोरी का धंधा चोखा चल रहा था। ग्रामीण विकास विभाग के निचले स्तर से लेकर विभागीय सचिवों की भूमिका इस मामले में संदेह के घेरे में हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Madrasa News: बिहार के मदरसों की होगी व्यापक जांच! शिक्षा विभाग ने सभी DM को भेजा अलर्ट, जांच समिति गठित, जानिए -कौन-कौन ...

बिहार सरकार ने राज्य के अनुदानित मदरसों की जांच के लिए हर प्रखंड में तीन सदस्यीय समिति बनाने का फैसला किया है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने फर्जीवाड़े पर सख्#BiharMadrasaNews,#BiharEducation,#MithileshTiwari

Madhubani Border News: भारत-नेपाल जटही सीमा पर DM Anand Sharma का बड़ा फैसला, सड़क अब 7 मीटर चौड़ी होगी, जानिए – हर पॉइंट जहां...

मधुबनी के डीएम आनंद शर्मा ने भारत-नेपाल जटही सीमा का निरीक्षण कर 7 मीटर सड़क चौड़ीकरण का निर्देश दिया। इससे व्यापारिक गतिविधियों और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती म#MadhubaniNews,#IndiaNepalBorder,#RoadWidening

Darbhanga Gold Merchant News: दरभंगा के सिंहवाड़ा -सिमरी स्वर्ण व्यवसायी शिबु ठाकुर से 22 लाख की बड़ी लूट

दरभंगा के सिमरी में एक स्वर्ण व्यवसायी से 22 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषणों की लूट से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल र#DarbhangaNews,#GoldLoot,#SimriCrime

Bihar MLC Election News: MLC चुनाव में AIMIM की बड़ी मांग! क्या तेजस्वी यादव निभाएंगे अपना वादा?

बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। AIMIM ने RJD से एक विधान परिषद सीट की मांग की है, जिससे तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।#BiharMLCElection,#AIMIM,#TejashwiYadav