spot_img

Purnia News| Bihar News| CSP संचालक को 4 अपराधियों ने घेरा, 5 लाख लूटे, सीने में उतार दी 15 गोलियां, मौत पर बवाल

spot_img
- Advertisement -

Purnia News| Bihar News| CSP संचालक को चार अपराधियों ने घेरकर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। संचालक से पांच लाख कैश लूटते हुए अपराधियों ने सीएसपी संचालक रसाढ़ गांव के सुभाष कुमार मिश्र के सीने में पंद्रह गोलियां ताबड़तोड़ उतार दी। इस मौत से पूरा इलाका उबल पड़ा है। आक्रोशित लोगों ने शव के साथ थाथे पर हमला कर दिया। वहां की चीजें तोड़फोड़ कर दी हैं। जहां…

- Advertisement -

Purnia News|Bihar News| सुभाष की ऑन द स्पॉट मौत, सुरक्षाकर्मी फरार

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को बेखौफ अपराधियों का तांडव दिखा। अपराधियों ने बनमनखी-रसाढ़ पथ पर बनमनखी हृदयनगर चौक से महज ढाई सौ मीटर की दूरी पर सुरक्षाकर्मी के साथ बैंक से पांच लाख रुपए की निकासी कर लौट रहे CSP संचालक सुभाष को गोलियों से भून डाला। सुभाष की ऑन द स्पॉट मौत हो गई। वहीं, सुभाष के साथ SBI से कैश निकाल कर साथ लौट रहे सुरक्षा कर्मी मौके से फरार हो गया।

- Advertisement -

Purnia News|Bihar News| बनमनखी-धमदाहा पथ पर आगजनी, सड़क जाम

बाद में लोगों ने थाना के सामने बनमनखी-धमदाहा पथ पर आगजनी कर सड़क जाम कर दिया। लोग तत्काल हत्यारे सह लुटेरों की गिरफ्तारी, फरार चौकीदारों को सामने लाने व थानाध्यक्ष को तत्काल निलंबित करने की मांग पर अड़े हुए थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Muzaffurpur -Darbhanga News: गायघाट के खेत में दुष्कर्म की कोशिश, दरभंगा में धराया, पैसे के बहाने बुलाकर किया था गंदा काम, पढ़िए कैसे हुआ गायघाट में दुष्कर्म प्रयास, कैसे फंसी युवती?

Purnia News|Bihar News| दोपहर 2 बजे थाना से सुरक्षा के बीच कैश लेकर निकले थे सुभाष

बताया जाता है कि सुभाष दोपहर दो बजे बैंक से राशि लेकर थाना पहुंचकर वहां से रसाढ़ स्थित केंद्र तक सुरक्षित राशि ले जाने के लिए दो चौकीदारों के साथ निकले। इसमें एक चौकीदार सुभाष की बाइक पर सवार हुआ। वहीं, दूसरा अपनी बाइक से उनके साथ चला।

Purnia News|Bihar News| हृदयनगर में आगे से आ रही बाइक सवार तीन अपराधियों ने हथियार दिखा उनकी बाइक रुकवा ली

वे लोग ज्यों ही हृदयनगर से आगे बढ़े सामने से आ रही बाइक सवार तीन अपराधियों ने हथियार दिखा उनकी बाइक रुकवा ली। और कैश छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर गोलियों की बौछार कर दी। इसी दौरान गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाज ने पूरा बनमनखी को जगा दिया। जहां, थाना क्षेत्र के बनमनखी-रसाढ़ रोड पर दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने लूट के दौरान विरोध करने पर सीएसपी संचालक को गोलियों से छलनी कर दिया।

Purnia News|Bihar News| अपराधियों को देखते ही सुरक्षाकर्मी बाइक से उतरकर फरार

जानकारी के अनुसार, वारदात के दौरान सुरक्षा के लिए एक सुरक्षाकर्मी भी सीएसपी संचालक सुभाष के साथ था, लेकिन अपराधियों ने जैसे ही बाइक रुकवाई। वह बाइक से उतरकर फरार हो गया। वहीं, मौत से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर सघन जांच कर रही है।

Purnia News|Bihar News| थाना पर ही हमला

ग्रामीणों व स्वजनों का आक्रोश फूट पड़ा। लोगों ने पहले थाना पर ही हमला कर दिया। लोगों ने गेट पर शव रख थाना में तोड़फोड़ मचाना शुरू कर दिया। कुर्सियां सहित कई उपष्कर तोड़ दिए। पुलिस लोगों को शांत करने की कोशिश में जुटी रही।

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather : अगले 3 घंटे में फिर बदलेगा बिहार मौसम का मिजाज, Darbhanga, Madhubani, Samastipur समेत 11 जगहों पर आंधी-बारिश, ओलावृष्टि का Alert, पढ़िए अबतक 4 मौतें, फसलों को भारी नुकसान, दक्षिण में लू का कहर जारी


- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Motihari News: चारा लाने गए भाई-बहन गंडक नदी में डूबे, SDRF टीम ने संभाला मोर्चा

Motihari News: पूर्वी चंपारण के अरेराज से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने...