back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

Madhubani Lok Sabha Seat | दुनिया में सिर्फ यहीं बिकता है दुल्हा…

पूर्वी बिहार में विविधता, कला और सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध। 1972 में प्राचीन मंदिरें, मजारें, कपिल मुनि की यादों को जोड़े। विश्वनाथ मंदिर का सामिप्य। ऐतिहासिक परिवेश और धरोहरों को समेटे अपना मधुबनी आज, 2024 की लोकसभा चुनाव की विसात के बीच खड़ा है। बीस मई। फिर, इस कर्मभूमि में एक नव अध्याय जोड़ेगा। यहां की जरूरत को पूरा करने में अगुवा बनेगा। विसात बिछी हैं। फिजाओं में चुनावी लहक भी है। दमक भी है। पृष्ठभूमि में चुनावी मुद्दे हैं भीं। नहीं भीं। जात के रंग का असर भी है, नहीं भीं। मगर कुछ है। कुछ ना कुछ जरूर है। इसी कुछ में, फिलहाल परिणाम उलझे हैं। इसी उलझन से जब वह बाहर निकलेंगे, उसी जद से, फलसफा सामने होगा... जहां वोटों का अनायास, टूटन होगा। समीकरण के जोड़ में गुणा के भाग कितने फीसद, चुनावी अंक गणित को प्रभावित करेंगे, यह अब दिखने लगा है। यहीं, देखना दिलचस्प भी होगा। वजह साफ है, जब, शहर में DeshajTimes की Madhubani Bureau की Team Sameer Kumar Mishra और Kumar Gaurav के साथ नब्ज टटोलने निकलीं। बाटा चौक से थाना चौक। निधि चौक, स्टेशन चौक या फिर बाबू साहब चौक। कोतवाली चौक, जलाधारी चौक कहीं भी, हर जगह, मतदाताओं की चुप्पी खामोशी से बाहर नहीं निकलीं। मतलब, राष्ट्रीय फलक से जुड़ता स्थानीय मुद्दा...सियासी सिलवटों में फिलहाल पैबंद है। जो खुलेंगे...मधुबनी के साथ हरलाखी, बेनीपट्‌टी, बिस्फी में...। मगर उसका दो जोड़ दरभंगा के केवटी और जाले विधानसभा की गांठ में भी उलझेंगे...तय है। Madhubani Lok Sabha Seat से Deshaj Times Madhubani Bureau Sameer Kumar Mishra के साथ Kumar Gaurav की यह Ground Report जरूर पढ़िए...

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement - Advertisement

Madhubani Lok Sabha Seat | दुनिया में सिर्फ यहीं बिकता है दुल्हा…जहां सामने मधुबनी लोकसभा चुनाव है। स्थानीय बनाम राष्ट्रीय मुद्दे को समेटे। चुनावी घमासान की सफर अंतिम ओवर पर आ टिका है। 06 मधुबनी लोकसभा के लिए आगामी बीस मई सोमवार को चुनाव होंगे। कुल बारह प्रत्याशी मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला एनडीए और इंडी गठबंधन के बीच है। हालांकि, बसपा से विकास महासेठ और एआईएमआईएम से वकार सिद्दीकी की मौजूदगी से चुनावी मैदान एक ताल ठोक रहा है। मुकाबला दिलचस्प है।

- Advertisement -

Madhubani Lok Sabha Seat | पूरी ताकत लगी है, जीत की जंग बड़ी है…

एनडीए ने बीजेपी के निवर्तमान सांसद डॉ. अशोक यादव को प्रत्याशी बनाया है। इंडी गठबंधन से आरजेडी के अली अशरफ फातमी प्रत्याशी हैं। दोनों ही गठबंधन के उम्मीदवारों ने चुनाव जीतने के लिए क्षेत्र में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। अली अशरफ फातमी का गृह जिला दरभंगा है। वहीं, अशोक यादव का लोकसभा क्षेत्र मधुबनी है।

- Advertisement -

Madhubani Lok Sabha Seat | राजनीति की पाठशाला में दो धुरंधर

अली अशरफ फातमी जहां दरभंगा लोकसभा से चार बार सांसद रह चुके हैं। डॉ. अशोक यादव को मधुबनी लोकसभा सीट आदर्श सांसद के सम्मान से सम्मानित अपने पिता हुकुमदेव नारायण यादव से विरासत में मिली है। डॉ. अशोक यादव केवटी से बीजेपी के टिकट पर विधायक बन राजनीति की पाठशाला के सफल विद्यार्थी रहे हैं।

- Advertisement -

Madhubani Lok Sabha Seat | पिता, लहर और…मौजूदा चुनाव

चार बार मधुबनी लोकसभा का नेतृत्व कर चुके पिता हुकुमदेव नारायण यादव की ओर से लोकसभा चुनाव नही लड़ने की घोषणा के बाद डॉ. अशोक यादव को बीजेपी ने मधुबनी लोकसभा सीट से 2019 में अपना उम्मीदवार बनाया था। मोदी लहर में उन्हें 4,54,940 मतों से जीत मिली थी।

Madhubani Lok Sabha Seat | एक नजर, मधुबनी लोकसभा से जीते उम्मीदवार

1977 में जनता पार्टी से हुकुमदेव नारायण यादव। 1980 में कांग्रेस से शफीकुल्लाह अंसारी। 1980 में ही चार माह के बाद शफीकुल्लाह अंसारी की मृत्यु के बाद सीपीआई से भोगेंद्र झा 1984 में कांग्रेस से मौलाना अब्दुल्ला हन्नान अंसारी। 1989 में सीपीआई से भोगेन्द्र झा। 1991 में सीपीआई से भोगेंद्र झा । 1996 में सीपीआई से चतुरानन मिश्रा। 1998 में कांग्रेस से डॉ. शकील अहमद।1999 में बीजेपी से हुकुमदेव नारायण यादव ।2004 में कांग्रेस से डॉ. शकील अहमद । 2014 में बीजेपी से हुकुमदेव नारायण यादव ।2019 में बीजेपी से डॉ. अशोक कुमार यादव।

Madhubani Lok Sabha Seat | एक नजर, 2014 के चुनाव परिणाम पर

2014 बीजेपी से हुकुमदेव नारायण यादव। प्राप्त मत 3 लाख, 58 हजार, 040। आरजेडी के अब्दुलवारी सिद्दीकी से 20 हजार मतों से हुई जीत। अब्दुलवारी सिद्दीकी को कुल प्राप्त मत 3 लाख ,37 हजार ,505 जेडीयू से प्रोफेसर गुलाम गौस अपनी जमानत नही बचा सके उन्हें 56 हजार ,392 मत मिले।

Madhubani Lok Sabha Seat | एक नजर, 2019 के लोकसभा चुनाव परिणाम पर

बीजेपी से डॉ. अशोक कुमार यादव 5 लाख,94 हजार, 811 मत। वीआईपी के बद्री कुमार पूर्वे को 1 लाख, 40 हजार ,705 मत। निर्दलीय डॉ.शकीलअहमद 1 लाख,31 हजार, 416 मत मिला। इस चुनाव में मोदी लहर में बीजेपी के डॉ. अशोक यादव ने वीआईपी के बद्री कुमार पूर्वे को 4,54,106 रिकार्ड मतों से हराया था। वहीं, कांग्रेस के दिग्गज बागी उम्मीदवार डॉ. शकील अहमद की जमानत जब्त हो गई थी।

यह भी पढ़ें:  Bihar Milk Market: 'नमस्ते इंडिया' की बिहार में एंट्री, ₹350 करोड़ का निवेश, क्या बदल जाएंगे दूध के दाम?

Madhubani Lok Sabha Seat | मैदान, विकास, कार्यकाल

2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए से बीजेपी ने डॉ.अशोक कुमार यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं इंडिया गठबंधन से आरजेडी ने दरभंगा से सांसद रहे अली अशरफ फातमी को मैदान में उतारा है। अली अशरफ फातमी दरभंगा में अपने सांसद के कार्यकाल में कई विकास कार्यों के किए जाने और तेजस्वी यादव के 17 महीने और सामाजिक न्याय की बात केे साथ जनता के बीच हैं। एक शपथ पत्र बांट रहे हैं।

Madhubani Lok Sabha Seat | जनता के बीच

वहीं, एनडीए से बीजेपी प्रत्याशी पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से धारा 370, किसान सम्मान, उज्ज्वला योजना, कोरोना काल से पांच किलो मुफ्त राशन, राम मंदिर,काशी विश्वनाथ मंदिर, 4 लेन सड़क से 6 लेन सड़क की सौगात। एम्स,आयुष्मान योजना,बालिका शिक्षा, भ्रष्टाचार पर लगाम के साथ जनता के बीच हैं।

Madhubani Lok Sabha Seat | मधुबनी के साथ दरभंगा का यह कोण…दिलचस्प तो रहेगा

पिछले चुनाव परिणामों को देखें तो मधुबनी लोकसभा की जनता ने सीपीआई, कांग्रेस और बीजेपी को मौका दिया। लेकिन, आरजेडी को कभी यहां इस सीट से साथ नहीं मिला। आरजेडी उम्मीदवारों को मिले मत को देखने से साफ है, लोगों ने इस सीट पर आरजेडी के उम्मीदवार को जितने का अवसर ही नही दिया। आरजेडी नेता एक बार फिर मधुबनी लोकसभा सीट से अपनी जीत के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। मधुबनी लोकसभा में मधुबनी, बिस्फी ,बेनीपट्टी,हरलाखी और दरभंगा जिले के केवटी और जाले कुल 6 विधान सभा हैं।

Madhubani Lok Sabha Seat | समीकरण यह भी है…

लोकसभा के सभी 6 विधानसभा क्षेत्र पर एक नजर, एक नजर में किस विधानसभा में कितने मतदान केंद्र और कितने मतदाता, जहां…31 हरलाखी विधान सभा में मतदान केंद्र की संख्या 301 हैं। पुरुष मतदाता 1,54,971 और महिला मतदाता 1,40257 है कुल मतदाताओं की संख्या 2,95,249 है। इस सीट पर जेडीयू का कब्जा है। कोयरी समाज से आने वाले सुधांशु शेखर विधायक हैं।

यह भी पढ़ें:  BPSC TRE-4: बिहार टीचर वैकेंसी का खुला पिटारा, 46 हजार पदों पर जल्द भर्ती

Madhubani Lok Sabha Seat | मतदाताओं की संख्या…तय करेंगे भाग्य

32 बेनीपट्टी विधान सभा में मतदान केंद्र 307, पुरुष मतदाता 1,61375, महिला 1,46333, कुल मतदाताओं की संख्या 3,07716 है। इस सीट पर बीजेपी का कब्जा है। यहां से ब्राह्मण समाज से आने वाले विनोद नारायण झा विधायक हैं। 35 बिस्फी विधान सभा में मतदान केंद्र 333 है। यहां पुरुष मतदाता 1,74,480 और महिला मतदाता 1,62,134 है।कुल मतदाताओं की संख्या 3,36,646 है।

Madhubani Lok Sabha Seat | यह समाज, बड़ा गेम चेंजर

इस सीट पर बीजेपी का कब्जा है।यहां भूमिहार समाज के हरिभूषण ठाकुर बचौल विधायक हैं। 36 मधुबनी विधान सभा में मतदान केंद्रों की संख्या 364 है। पुरुष मतदाता 1,85,361 और महिला मतदाता 1,68,936 है। कुल मतदाताओं की संख्या 3,54 316 है। इस सीट पर राजद का कब्जा है। वैश्य समाज से आने वाले समीर महासेठ यहां के विधायक हैं। 86 केवटी विधान सभा में मतदान केंद्र की संख्या 305 है। यहां पुरुष मतदाता 1,59,622 और महिला मतदाता 1,42,318 हैं, यहां कुल मतदाता 3,01,945 हैं।इस सीट पर बीजेपी का कब्जा है ,ब्राह्मण समाज से आने वाले मुरारी मोहन झा यहां के विधायक हैं। 87 जाले विधान सभा में मतदान केंद्र की संख्या 329, पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,69,987 और महिला मतदाताओं की संख्यां 1,53,098 हैं। कुल मतदाता 3,23,092 है । इस सीट पर बीजेपी का कब्जा है। यहां भूमिहार समाज से आने वाले जिवेश मिश्रा विधायक हैं।

Madhubani Lok Sabha Seat | मतदाताओं की संख्या, जातीय समीकरण…यही फीसद है…

पुरुष मतदाता 10,05,796, महिला मतदाता 9,13,076, कुल मतदाता 19,18,964 है। कुल मतदान केंद्रों की संख्यां 1939 एक नजर में लोकसभा क्षेत्र में जातीय समीकरण की बात करें तो यहां, अतिपिछड़ा 15 %, यादव 14%, कोयरी 6%, दलित 11%, ब्राह्मण 13%, मुस्लिम 13%, कायस्थ,राजपूत,भूमिहार 28% हैं।

Madhubani Lok Sabha Seat | लोगों की उम्मीदें, जरूरत

जब यहां के वोटरों से देशज की टीम ने शहर की प्रमुख चौक-चौराहों से अंदर खाने गलियों में रह रहे लोगों से बातचीत की। तो एक बात साफ तौर पर सामने आई। लोगों ने कई मुद्दों पर खुलकर बातचीत की। यहां के लोग मधुबनी लोकसभा से चुनाव जीत कर जाने वाले सांसदों से बड़ी अपेक्षा रखते हैं। लोगों की जरूरत बड़ी है। यह चाहते हैं कि उनका सांसद जनता के लिए हवाई अड्डा, जिला मुख्यालय से लेकर विधानसभा क्षेत्रों में बस पड़ाव, पर्यटन विकास के क्षेत्र में रोजगार के अवसर, विभिन्न सरकारी कार्यालयों में अटके लटके जनता के कार्यों को गति प्रदान करने वाला हो। क्षेत्रों में जनता के बीच पूरे पांच वर्षों तक विभिन्न अवसरों पर मौजूदगी भी एक प्रमुख मुद्दा रहा।

यह भी पढ़ें:  Pawan Singh Divorce News: आरा सिविल कोर्ट में ज्योति सिंह ने कहा 'मैं पति के साथ रहना चाहती हूं', पवन सिंह नहीं पहुंचे

Madhubani Lok Sabha Seat | मधुबनी लोकसभा क्षेत्र…क्या नहीं मेरे पास

मधुबनी लोकसभा क्षेत्र में क्या नहीं है। दक्षिण में उग्रनाथ महादेव विराजमान। पश्चिम में अहिल्या स्थान। विद्यापति स्मारक,भैरवा महादेव ,बेनीपट्टी के शिवनगर में द्वापर युग में पांडवों के इतिहास को संजोए गांडिवेश्वर नाथ महादेव,महामूर्ख कलिया से कालीदास बनाने वाली 51 शक्ति पीठों में एक मां उच्चैठवासिनी भगवती।

Madhubani Lok Sabha Seat | भारत के भाग्य विधाता को एकबार पुनः चुनने का अवसर

त्रेता युग के धार्मिक इतिहास को संजोए प्रभु श्री राम और माता सीता के नर रूप में प्रथम मिलन स्थल हरलाखी में स्थित राजा जनक की फुलवारी,माता सीता को भगवान राम के रूप में वर का आशीर्वाद देने वाली फुलहर स्थित माता गिरजा स्थान। अतिथि सम्मान के लिए पग, पग पोखरि माछ मखान, दुनियां में दुल्हा बिकने वाला एक मात्र स्थान सौराठ सभा गाछी, सभ्यता और संस्कृति से परिपूर्ण मधुबनी पेंटिंग के क्षेत्र के विश्व में ख्याति दिलाने वाली दर्जनों से ज्यादा पद्मश्री, राष्ट्रीय और राज्य अवार्ड से सम्मानित विद्वानों की इस धरती पर भारत के भाग्य विधाता को एकबार पुनः चुनने का अवसर मिला है।

Madhubani Lok Sabha Seat | बिहार के 17 महीने बनाम देश में 10 साल

ऐसे में, चौंकाने वाला और दिलचस्प मधुबनी लोकसभा का चुनाव परिणाम निसंदेह सामने आएगा। बिहार के 17 महीने बनाम देश में 10 साल। अब देखना होगा, यह सीट महागठबंधन के खाते में जाएगी या इस सीट पर भी राम मंदिर, मोदी, योगी, 370,मुफ्त राशन,महिला सुरक्षा, किसान सम्मान,पीएम आवास,नल का जल,आयुष्मान योजना और यूसीसी जैसे मुद्दे में जातीय समीकरण समाहित होकर एनडीए को पहुंचाएगी 400 पार।मधुबनी लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं को चाहिए देश के पुनर्निर्माण के लिए पांचवे चरण के 20 मई को होने वाले चुनाव में अपने मतदान केंद्रों पर जाकर मतदान कर भारत के भाग्य विधाता चयन के साक्षी बनें।

Madhubani Lok Sabha Seat | बस, पहले बीस मई, फिर चार जून का सबको इंतजार

जो तस्वीर आप देशज टाइम्स पर देख रहे हैं। डॉ. अशोक कुमार यादव(बीजेपी),अली अशरफ फातमी(राजद),विकास महासेठ (बसपा),वकार सिद्दीकी (एआईएमआईएम) के हैं। मुकाबला दिलचस्प है। बस, पहले बीस मई, फिर चार जून का सबको इंतजार है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से रौंदकर रचा इतिहास, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कब्जा!

T20 World Cup 2026: क्रिकेट के महासमर में एक और धमाकेदार मुकाबला देखने को...

‘पेड्डी’ ने रचा इतिहास, Ram Charan की फिल्म ने रिलीज से पहले ही कर डाली करोड़ों की कमाई!

Ram Charan News: टॉलीवुड के मेगा पावर स्टार राम चरण की आने वाली फिल्म...

Darbhanga Airport को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें? राज्यसभा में उठा मुद्दा, बिहार सरकार भी तैयार!

आसमान में उड़ानों के सपनों को पंख देने की कवायद, बिहार के विकास को...

Samastipur Crime News: दलसिंहसराय में बदमाश ने दो को मारी गोली, गुस्साई भीड़ ने पीट-पीटकर ले ली जान

Samastipur Crime News: बिहार का समस्तीपुर जिला एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट और...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें