spot_img

Darbhanga News|Darbhanga Inter School Quiz Competition Inquisitive News| Holy Cross सरताज, Cinderella बना Runner Up, Harrow का दबदबा, रहा Third

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Inter School Quiz Competition Inquisitive का रविवार को समापन हो गया। इसका विजेता रहा Holy Cross, जो विजयी सरताज बना। वहीं, उपविजेता Cinderella बना। Harrow का दबदबा भी दिखा वह तीसरे स्थान पर रहा।

- Advertisement -

Darbhanga Inter School Quiz Inquisitive News| रोटरी क्लब दरभंगा मिडटाउन का सफल आयोजन

रोटरी क्लब दरभंगा मिडटाउन की ओर से आयोजित अंतर विद्यालय क्विज प्रतियोगिता इन्क्विज़िटिव के फाइनल में होली क्रॉस चैंपियन बना । 19 मई को आर बी मेमोरियल स्कूल ऑफ़ नर्सिंग के सभागार में आयोजित फ़ाइनल में आठ राउंड के बेहद रोमांचक मुकाबले में होली क्रॉस पहले स्थान (Holy Cross became the winner of Darbhanga Inter School Quiz) पर रह। प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर सिंड्रेला इंग्लिश स्कूल रहा जबकि तीसरा स्थान मिला हैरो इंग्लिश स्कूल को।

- Advertisement -

Darbhanga Inter School Quiz Inquisitive News| डीजी नम्रता ने कहा, ऐसे आयोजन रोटरी के लिए गौरव

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में 2025-26 सत्र के लिए बिहार एवं झारखंड रोटरी की नामित डीजी नम्रता ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम रोटरी के लिए गौरव का विषय हैं । साथ ही ये बच्चों में बहुआयामी व्यक्तित्व के विकास में सहायक सिद्ध होता है और आत्मविश्वास को मजबूत करता है। रोटरी मिडटाउन के अध्यक्ष डॉक्टर कैलाश सिंह ने बताया कि इनक्विजिटिव का यह पांचवा संस्करण था और यह प्रतियोगिता 2018 में प्रारंभ की गई थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मयंक राज : दरभंगा के इस बेटे ने कर दिखाया कमाल! 10 लाख की फंडिंग से Droneman स्टार्टअप बिहार में लाएगा क्रांति

Darbhanga Inter School Quiz Inquisitive News| इनक्विजिटिव के चेयरमैन विशाल गौरव ने बताया

इनक्विजिटिव के चेयरमैन विशाल गौरव ने जानकारी दी कि होली क्रॉस स्कूल से राशिका, अलीज़ा और आरोही की टीम ने ट्रॉफी और सर्टिफिकेट के अलावा तीस हजार रुपए की ईनामी राशि जीती। दूसरे स्थान पर रही सिंड्रेला इंग्लिश स्कूल से शुभी श्रीवास्तव, सौम्या कुमारी और न्याशा श्रीवास्तव की टीम। हैरो इंग्लिश स्कूल के अभिनव प्रभाकर ने बेस्ट क्विजर का खिताब जीता और निशा कुमारी एवं ऐनेश झा के साथ मिलकर टीम के रूप में तीसरा स्थान प्राप्त किया। ऑडियंस पुरस्कार सलोनी ने जीता।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा DM का अल्टीमेटम: 'दो दिन में दो, नहीं तो...', राइस मिलरों पर गिरी गाज!

Darbhanga Inter School Quiz Inquisitive News| क्विज मास्टर की भूमिका निभा रहे डॉ. प्रवीर सिन्हा ने बताया

क्विज मास्टर की भूमिका निभा रहे डॉ. प्रवीर सिन्हा ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 32 स्कूलों ने हिस्सा लिया था, जिसमें 7 मई को पहले चरण के बाद 9 स्कूलों ने फाइनल में जगह बनाई। फाइनल पहुंचने वाले अन्य टीमों में डीएवी पब्लिक स्कूल, दरभंगा पब्लिक स्कूल, जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल, दरभंगा जूनियर पब्लिक स्कूल, जीसस एंड मैरी एकेडमी एवं रामाश्रय राय पब्लिक स्कूल रहे। प्रतियोगिता में विज्ञान, इतिहास, भूगोल, स्पोर्ट्स, राजनीति, समसामयिक घटना, जनरल अवेयरनेस, साहित्य एवं सिनेमा से जुड़े प्रश्न पूछे गए। ऑडियो विजुअल राउंड एवं रैपिड फायर राउंड को प्रतिभागियों के साथ-साथ दर्शकों ने भी खूब सराहा।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा DM का अल्टीमेटम: 'दो दिन में दो, नहीं तो...', राइस मिलरों पर गिरी गाज!

Darbhanga Inter School Quiz Inquisitive News| क्लब के सचिव निर्मल सिन्हा ने बताया

क्विज के दौरान ज्यूरी की भूमिका में अंजू सिन्हा एवं डॉ.बीबी शाही रहे, जबकि क्विज प्रतियोगिता से पूर्व मंच संचालन डॉ. संजय सिन्हा ने किया। क्लब के सचिव निर्मल सिन्हा ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता में रोटरी मिडटाउन से डॉ. अमिताभ सिन्हा, डॉ. नीरज प्रसाद, डॉ. कन्हैया झा, डॉक्टर संजीव मिश्रा, विजय चांगोटिया, रजत अग्रवाल, डॉ. संजीव श्रीवास्तव, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. रंजीत कुमार आदि का सहयोग रहा।

Darbhanga Inter School Quiz Inquisitive News| सफलता में लगाया चार चांद….सक्रिय योगदान

इसके अलावा कार्यक्रम में आरती सिंह, डॉ.अल्का द्विवेदी, डॉ.अमृता मिश्रा, डॉ.शिल्पी सिन्हा, डॉ. प्रियंका सर्राफ, प्रीति अग्रवाल, रक्षा प्रसाद, संजना सिन्हा की भी सहभागिता रही। रोटरी मिडटाउन से रोट्रेक्ट के रूप में जुड़े आरबी मेमोरियल नर्सिंग स्कूल के प्राचार्य मनोज शर्मा, स्टाफ एवं छात्राओं का भी सक्रिय योगदान रहा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में खेल क्रांति! अगस्त से शुरू होगा बिहार का पहला इंटरनेशनल हॉकी ग्राउंड | बिछेगा एस्ट्रो टर्फ

Patna Sports News: पटना के राजेंद्र नगर में बन रहे अंतर्राष्ट्रीय हॉकी ग्राउंड का काम तेज हो गया है, अगस्त तक उद्घाटन का लक्ष्य है। FIH की टीम ने गुणवत्ता जांची है।#PatnaSports,#BiharHockey,#RajendraNagar

भोजपुर एनकाउंटर: ‘बेटे के हत्यारों को फांसी दो’, मां की इस बात से हिला जांच आयोग, SDM पर भी गंभीर आरोप | बिहार स्टेट...

Bihar Encounter: भोजपुर के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच शुरू हो गई है। मां आशा देवी ने रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा से हत्यारों को फांसी देने#BiharEncounter,#BhojpurNews,#BharatTiwari

बिहार के गांवों में बड़ा बदलाव: हर महीने मनेगा ‘पंचायत विकास दिवस’, जानिए आपको क्या मिलेगा लाभ?

Bihar Panchayat: बिहार सरकार ने ग्रामीण शासन को मजबूत करने के लिए 'पंचायत विकास दिवस' की घोषणा की है। यह हर महीने की आखिरी रविवार को मनाया जाएगा, जिसकी शुरुआत 28 जून से होगी।#BiharPanchayat,#PanchayatVikasDiwas,#SamratChoudhary

चौंकाने वाला दावा: RJD MLA भाई बीरेंद्र बोले- बिहार में हुए सभी एनकाउंटर ‘फर्जी’, पुलिस की भेदभाव | Bihar Politics HOT

Bihar Police: राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में हुए सभी एनकाउंटर फर्जी हैं और पुलिस जाति-धर्म के आधार पर भेदभाव करती ह#BiharPolice,#BhaiVirendra,#RJD