spot_img

Darbhanga News|Manigachi News| महिला की जहर वाली हत्या, शमशान से लौटी लाश…मुंबई से लौटा…और क्राइम

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News|Manigachi News| बड़ी खबर जिले के मनीगाछी से है। यहां महिला ममता देवी की जहर वाली हत्या से सनसनी है। कारण, ममता की लाश शमशान से लौटी है। जहां…पति कठरा गांव निवासी किशोरी मुखिया मुंबई से लौटते ही बड़ा कांड कर दिया।

- Advertisement -

Darbhanga News|Manigachi News| पति किशोरी अपने परिजनों के साथ मिलकर पत्नी ममता की जहर देकर कर दी हत्या, शव जलाने की कोशिश

अपने परिजनों के साथ मिलकर पति किशोरी मुखिया ने पत्नी ममता की जहर देकर हत्या कर दी। फिर फोन से ससुरालवालों को बताया कि ममता मर गई। जब तलक ममता के रिश्तेदार पहुंचे…शव को लेकर शमशान पहुंच चुका था हैवान पति किशोरी। वहां, जब पुलिस पहुंची, सजी थी ममता की अंत्येष्टि के लिए सेज….जहां दहेज की खातिर ममता की (Woman murdered by poisoning in Darbhanga) हत्या कर चुपचाप उसे राख बनाने की तैयारी में जुटे ससुरालवालों की नजर पुलिस पर पड़ी। सभी वहां से फरार हो गए। वहीं, शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।

- Advertisement -

Darbhanga News| Manigachi News| वारदात थाना क्षेत्र के कठरा गांव का

जानकारी के अनुसार, वारदात थाना क्षेत्र के कठरा गांव का है। यहां कठरा गांव के किशोरी मुखिया ने दहेज की लालच और भैंस और गाड़ी के लिए पहले से प्रताड़ित कर रहे अपनी पत्नी पैंतीस साल की ममता देवी को मौत के घाट उतार दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: सीएचसी कुशेश्वरस्थान में मरीजों को नहीं मिल रहा भरपेट भोजन, बीडीओ को करना पड़ा हस्तक्षेप

Darbhanga News| Manigachi News| पेय पदार्थ में जहर मिलाकर ममता की हत्या

किशोरी ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर साजिश रचते हुए ममता को किसी पेय पदार्थ में जहर मिलाकर उसकी हत्या कर दी। फिर, चुपचाप लेजाकर शमशान में उसे जलाने की पूरी तैयारी कर ली। लेकिन, ऐन वक्त पर ससुराल वालों को जानकारी मिल गई। वह पुलिस के साथ वहां पहुंच गई।

Darbhanga News| Manigachi News| लगातार हो रही थी ममता प्रताड़ित,आज सुबह वारदात को अंजाम…जिंदगी खत्म

ग्रामीणों ने बताया कि वारदात सोमवार की सुबह की है। जहां,हाल में ही मुंबई से मजदूरी कर लौट पति किशोरी हैवान बन चुका था। लगातार पहले तो वह अपनी पत्नी को कुछ दिनों तक जमकर प्रताड़ित किया। मारपीट की। बार बार उसे मायके से गाड़ी और भैंस के लिए पैसे लाने का दबाव बनाता रहा। आखिरकार, आज सुबह उसने अपनी पत्नी को जबरन जहर पिलाकर मार डाला।

Darbhanga News| Manigachi News| बार-बार मायके से भैंस और गाड़ी के लिए पैसा नहीं लाने पर हत्या की दे रहा था धमकी

ग्रामीण कहते हैं, किशोरी एक माह पहले ही मुंबई से घर लौटा था। तबसे वह लगातार ममता से मारपीट कर रहा था। बार-बार मायके से भैंस और गाड़ी के लिए पैसा नहीं लाने पर हत्या की धमकी दे रहा था। आखिरकार, आज उसने ममता को मौत के घाट उतार ही दिया।

Darbhanga News|Manigachi News| मनीगाछी थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया

वहीं, मनीगाछी थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि जैसे ही जानकारी मिली। पुलिस बल के जवानों के साथ श्मशान से शव को जब्त करते हुए पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि सकतपुर थाना क्षेत्र के कैथवार गांव जहां ममता का मायके है। वहां से परिजन आए थे। ममता की भाभी उर्मिला देवी के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर आगे की तहकीकात और ससुरालवालों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Education News: संस्कृत विश्वविद्यालय का कामकाज होंगे डिजिटल...अकादमिक और अकाउंट्स मॉड्यूल एक्टिव, पढ़िए -ट्रांसफर कमेटी भंग

Darbhanga News|Manigachi News| पुलिस हर एंगिल से जांच कर रही है।

मनीगाछी थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि ममता की शादी पंद्रह साल पुरानी है। मगर, पति किशोरी मुखिया एक गाड़ी और भैंस लाने के लिए बराबर दबाव बनाए हुए था। लगातार ममता के साथ मारपीट की जा रही थी। पुलिस हर एंगिल से जांच कर रही है। सोमवार की सुबह किशोरी मुखिया ने ही परिवार वालों के साथ पत्नी ममता देवी को पेय पदार्थ में जहर मिलाकर हत्या कर दी। बाद में अपने ससुरालवालों को फोन कर दिया कि वह मर गई है। ससुराल वालों ने तत्काल हमें जानकारी सांझा किया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Education News: दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय ने कहा - प्रेरणा और मुस्कान का अद्भुत संगम...“सत्यं ब्रूयात् प्रियं ब्रूयात्”

Darbhanga News|Manigachi News| पति समेत ससुरालवालों पर एफआईआर, तहकीकात

मनीगाछी थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि जानकारी मिलते ही हमलोग शमशान पहुंचे। तब तक पति अपने परिजनों के साथ वहां से भाग चुका था। फिलहाल,ममता की भाभी उर्मिला देवी के आवेदन पर कांड संख्या 102/24 दर्ज करते हुए पति किशोरी मुखिया, गोतनी रंजू देवी, भैंसुर किशुन मुखिया, ननद जिबछी देवी तथा लीला देवी को नामजद किया गया है। सभी फरार हैं। तलाश चल रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Prateek Yadav: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक का निधन, लखनऊ के अस्पताल में तोड़ा दम, सपा परिवार में शोक

Prateek Yadav: समाजवादी पार्टी और यादव परिवार से एक दुखद खबर सामने आई है।...

Jain Temple Patna: 108 फीट ऊंची लगेगी भगवान महावीर की प्रतिमा, जानिए

Jain Temple Patna: पटना में बन रहा है एक ऐसा भव्य तीर्थ स्थल, जो...

Bhagalpur News: अंधेरी रातों में, सुनसान राहों पर, ज़ुल्म मिटाने निकलता – ‘ बादल बाघ ‘ | Deshaj Times Special Ep. 09 | कब...

साल 1784। क्लीवलैंड ने नीति बनाई—"पेंशन दो, जमीन दो, और आदिवासियों को पालतू बना...

Darbhanga Good News: 6.85 KM लंबे कुशेश्वरस्थान बाईपास के नए एलाइनमेंट को मिली मंजूरी, Kusheshwarsthan Bypass होगा 61 एकड़ भूमि का अधिग्रहण, पढ़िए -लागत...

Kusheshwarsthan Bypass: बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान में बहुप्रतीक्षित बाईपास निर्माण को लेकर...