back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

Madhubani Lok Sabha Election LIVE 🔴| …बारिश के मुंतज़िर, लोकतंत्र की ज़मीं पे मधुबनी के पांव निकल पड़े…

आज चुनाव के दिन थे।...बारिश के मुंतज़िर में पूरा मधुबनी था। भीषण गर्मी से निजात हर किसी की चाहत थी। जैसे, मौसम ने अंगड़ाई ली। लोकतंत्र की ज़मीं पे मधुबनी के पांव निकल पड़े...। बड़ा जोश दिखा...जुनून से भरा। बिल्कुल शांत मगर करिश्माई। जहां, लोकतंत्र की जीत दिल में हुक बनकर उभरी। मधुबनी की तकदीर माथों से उतार ऊंगुली में स्याही रंगने की ललक हर कोई में साफ था। जिधर देखो, शमां-ए-लोकतंत्र, लोक के दीये, तंत्र का भरोसा था। Madhubani Deshaj Times Bureau से Sameer Kumar Mishra के साथ Rahul Kumar Jha की Deshaj Times के लिए Election Ground Report

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement - Advertisement

Madhubani Lok Sabha Election LIVE 🔴| मधुबनी के 1939 मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। संध्या 6 बजे तक 52.25 प्रतिशत मतदान हुए। डीएम अरविंद कुमार वर्मा और एसपी सुशील कुमार ने भी मतदान किया। सेल्फी लिया। बूथों पर पहुंचे मतदान कार्यों का जायजा लेते दिखे। वहीं, प्रमंडलीय आयुक्त ने भी मधुबनी जिला नियंत्रण कक्ष पहुंचकर मतदान के संबंध में जानकारी ली।

- Advertisement -

Madhubani Lok Sabha Election LIVE 🔴| Big Breaking| पूर्व मंत्री समीर महासेठ, विधायक हरिभूषण ठाकुर, पूर्व एमएलसी दिलीप चौधरी ने भी किया मतदान

बेनीपट्टी मध्य विद्यालय आदर्श मतदान केंद्र का सामान्य प्रेक्षक ने जायजा लिया। मधुबनी विस के बसुवारा, बेनीपट्टी विस के श्री लीलाधर उच्च विद्यालय बूथ पर काफी संख्या में कतारबद्ध आधी आबादी मिलीं।

- Advertisement -
बिस्फी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल, बेनीपट्टी के बसैठ में मतदान के बाद पूर्व एमएलसी डॉ. दिलीप चौधरी व उनकी पत्नी, वोट डालकर निकलते पूर्व मंत्री सह नगर विधायक समीर कुमार महसेठ। तस्वीर : देशज टाइम्स
बिस्फी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल, बेनीपट्टी के बसैठ में मतदान के बाद पूर्व एमएलसी डॉ. दिलीप चौधरी व उनकी पत्नी, वोट डालकर निकलते पूर्व मंत्री सह नगर विधायक समीर कुमार महसेठ। तस्वीर : देशज टाइम्स

पूर्व मंत्री समीर महासेठ, विधायक हरिभूषण ठाकुर, पूर्व एमएलसी दिलीप चैधरी ने भी मतदान किया। बेनीपट्टी के फूलवरिया बूथ पर परिजनों के सहारे पहुंच 104 वर्ष की वृद्ध मतदाता ने मतदान करते हुए लोकतंत्र की नींव को और मजबूत किया। मधुबनी ब्यूरो से समीर कुमार मिश्र के साथ राहुल कुमार झा की रिपोर्ट…

- Advertisement -

Madhubani Lok Sabha Election LIVE 🔴| Big Breaking| बेनीपट्टी, हरलाखी, बिस्फी, मधुबनी, केवटी और जाले में सोमवार को मतदान शांतिपूर्ण

मधुबनी लोकसभा क्षेत्र के 6 विधानसभा क्षेत्र बेनीपट्टी, हरलाखी, बिस्फी, मधुबनी, केवटी और जाले में सोमवार को मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। जहां मतदाता अपने मतदान केंद्र के तरफ रवाना होने लगे। कभी आसमानों में बादल तो कभी बूंदाबांदी तो कभी धूप उगने का सिलसिला पूरे दिन जारी रहा।

Madhubani Lok Sabha Election LIVE 🔴| Big Breaking| मतदाताओं को तपतपाती गर्मी का सामना नही करना पड़ा

मतदाताओं को तपतपाती गर्मी का सामना नही करना पड़ा। मतदाताओं में मतदान के प्रति काफी उत्साह देखा गया। खासकर पहली बार मतदान करने गए युवा मतदाता सुबह-सुबह कतार में लगकर फर्स्ट वोटर बन अपने मताधिकार का प्रयोग कर उत्साह का सेल्फी लेकर सोशल मीडिया में पोस्ट किया।

दो उम्र, जज्बात एक। राम देवप्रसाद सिंह , उम्र 89 ,आदर्श बूथ संख्या 50 शिवगंगा बालिका उच्च विद्यालय मधुबनी मुख्यालय पर मिलते हैं। इन्होंने अपना मत राष्ट्र को दिया। वहीं, बेनीपट्टी मध्य विद्यालय बूथ संख्या 82 पर पहली बार मतदान को पहुंची युवा मतदाता पूजा कुमारी...दोनों को सैल्यूट तो बनता है...। तस्वीर : देशज टाइम्स
दो उम्र, जज्बात एक। राम देवप्रसाद सिंह , उम्र 89 ,आदर्श बूथ संख्या 50 शिवगंगा बालिका उच्च विद्यालय मधुबनी मुख्यालय पर मिलते हैं। इन्होंने अपना मत राष्ट्र को दिया। वहीं, बेनीपट्टी मध्य विद्यालय बूथ संख्या 82 पर पहली बार मतदान को पहुंची युवा मतदाता पूजा कुमारी…दोनों को सैल्यूट तो बनता है…। तस्वीर : देशज टाइम्स

Madhubani Lok Sabha Election LIVE 🔴| Big Breaking| अलग-अलग राय, अपनी सोच, अपना वोट, उसी की चोट 

इस दौरान किसी बूथ पर मतदाताओं ने बदलाव को लेकर वोट डाले जाने की बात कही तो कई बूथों पर मतदान कर लौट रहे मतदाता क्षेत्र के विकास के लिए मतदान करने की बात कही। मौसम के मिजाज को देखते हुए बूथों पर मतदाताओं की कतार बढ़ती गई। 12 बजे के बाद कुछ समय के लिए मतदाताओं की संख्याओं में कमी आने लगी, जो अपराहन 2 बजे के बाद एक बार फिर बढ़ने लगी।

Madhubani Lok Sabha Election LIVE 🔴| Big Breaking| लाइन में लगकर अपनी बारी आने का इंतजार

मधुबनी विधानसभा के राजकीय मध्य विद्यालय बसुआरा रहिका केंद्र संख्या 76,77,78 पर मतदाताओं का हुजूम। मधुबनी के राजकीय मध्य विद्यालय बसुआरा रहिका केंद्र संख्या 76 पर आधी आबादी की भीड़ । तस्वीर देशज टाइम्स
मधुबनी विधानसभा के राजकीय मध्य विद्यालय बसुआरा रहिका केंद्र संख्या 76,77,78 पर मतदाताओं का हुजूम। मधुबनी के राजकीय मध्य विद्यालय बसुआरा रहिका केंद्र संख्या 76 पर आधी आबादी की भीड़ । तस्वीर देशज टाइम्स

खबर भेजे जाने तक प्रखंड के कई बूथों पर मतदान जारी था। पूरे मतदान के दौरान विभिन्न बूथों से कई तरह की सूचनाएं आती रहीं। बेनीपट्टी के श्री लीलाधर उच्च विद्यालय बूथ संख्या 95 व 96 पर पुरूष एवं महिला मतदाताओं की काफी भीड़ देखी गई, जो लाइन में लगकर अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे थे। वहीं कटैया रोड में स्थित मध्य विद्यालय आदर्श मतदान केंद्र संख्या 83 पर मतदाता कतारबद्ध होकर मतदान के लिए काफी उत्साहित थे।

यह भी पढ़ें:  Bihar Milk Market: 'नमस्ते इंडिया' की बिहार में एंट्री, ₹350 करोड़ का निवेश, क्या बदल जाएंगे दूध के दाम?

Madhubani Lok Sabha Election LIVE 🔴| Big Breaking| पहली बार वोट डालने का दिखा अपना ही उत्साह

खासकर युवा मतदाता जो पहलीबार वोट डालने मतदान केंद्र पर पहुंचे थे, उनमें एक अलग ही उत्साह देखा गया। मध्य विद्यालय बेनीपट्टी बूथ संख्या 82 पर पहली बार मत प्रयोग के बाद पूजा कुमारी काफी उत्साहित दिखीं। इसके अलावे मधुबनी विधानसभा के राजकीय मध्य विद्यालय बसुवारा बूथ संख्या 77 और 78 पर महिला पुरूष मतदाताओं की काफी भीड़ देखी गई। खासकर बूथ संख्या 76 पर आधी आबादी का हुजूम देखा गया जो हाथ में आधार व मतदान संबंधित अन्य जरूरी कागजात के साथ अपनी बारी आने का इंतजार बेशब्री से कर रही थी।

Madhubani Lok Sabha Election LIVE 🔴| Big Breaking| पहली बार वोट डालने का दिखा अपना ही उत्साह

वहीं बिस्फी विधानसभा क्षेत्र के भोजपंडौल पंचायत भवन बूथ पर भी मतदाता कतारबद्ध थे। जबकि बेनीपट्टी विधानसभा के प्रखंड सह अंचल कार्यालय बेनीपट्टी बूथ पर भी मतदाताओं की लंबी कतारें मतदान के लिए दिखीं। इस दौरान बीडीओ डा. रवि रंजन ने उक्त बूथ पर चल रहे मतदान कार्य का जायजा भी लिया। मतदान के दौरान आधी आबादी ने जमकर हिस्सा लिया।

Madhubani Lok Sabha Election LIVE 🔴| Big Breaking| पहली बार वोट डालने का दिखा अपना ही उत्साह

मतदान सुबह करीब सात बजे आरंभ हुआ। जिसके बाद से ही आधी आबादी अर्थात महिला वोटरों ने पहले मतदान फिर कोई काम पर जोर देते हुए काफी संख्या में निकट के मतदान केंद्र पर पहुंच कर अपने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। हर बूथों पर महिला मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें देखी गई।

श्री लीलाधर +2 उच्च विद्यालय मतदान केंद्र संख्या 95-96 पर कतारबद्ध पुरुष एवं महिला मतदाता। मध्य विद्यालय बेनीपट्टी आदर्श मतदान केंद्र संख्या 83। तस्वीर : देशज टाइम्स
श्री लीलाधर +2 उच्च विद्यालय मतदान केंद्र संख्या 95-96 पर कतारबद्ध पुरुष एवं महिला मतदाता। मध्य विद्यालय बेनीपट्टी आदर्श मतदान केंद्र संख्या 83। तस्वीर : देशज टाइम्स

काफी उत्साह के साथ महिला मतदाता लाइन में खड़ी होकर अपने बारी आने का इंतजार करती दिखी। इसके अलावा दिव्यांग तथा वृद्ध मतदाताओं ने भी बढ़ चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया। कहीं खुद बैसाखी, छड़ी के सहारे तो कहीं परिजनों के सहारे दिव्यांग व वृद्ध मतदाता बूथों पर पहुंच मतदान में भाग लेते हुए दिखे।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News: दवा माफियाओं पर प्रशासन का 'सर्जिकल स्ट्राइक', कई दुकानों पर लटके ताले

Madhubani Lok Sabha Election LIVE 🔴| Big Breaking| पहली बार वोट डालने का दिखा अपना ही उत्साह

लोकसभा के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों के 1939 मतदान केंद्रों पर मतदान को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। सभी बूथों पर पुलिस पदाधिकारियोें, जवानों और अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया गया था। ताकि मतदाता शांतिपूर्ण व निर्भीकता के साथ मतदानय कर सके। साथ ही पूरे दिन प्रखंड से लेकर जिला तक के अधिकारी बूथों पर पहुंच मतदान कार्यों का जायजा लेते रहे।

Madhubani Lok Sabha Election LIVE 🔴| Big Breaking| पहली बार वोट डालने का दिखा अपना ही उत्साह

स्वयं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम अरविंद कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार दल बल के साथ बिस्फी विधानसभा क्षेत्र के भैरवा में उच्च माध्यमिक विद्यालय बूथ पर पहुंच मतदान कार्य का जायजा लिया। मधुबनी मुख्यालय में मतदान केंद्र संख्या-54 अम्बेदकर भवन पर पहुंच स्वयं डीएम-एसपी और सदर एसडीएम अश्विनी कुमार ने मतदान किया। उसके बाद केंद्र पर लगाये गए सेल्फी कॉर्नर पर सेल्फी भी लिया।

Madhubani Lok Sabha Election LIVE 🔴| Big Breaking| पहली बार वोट डालने का दिखा अपना ही उत्साह

मतदान करने के बाद डीएम-एसपी सहित अन्य अधिकारी दल बल के साथ बूथों के निरीक्षण के लिए निकल गए। बूथों के निरीक्षण के बाद डीएम जिला नियंत्रण कक्ष पहुंच बूथों पर चल रहे मतदान और प्राप्त जानकारियों के संबंध में कर्मियों से जानकारी ली। कुछ काल बाद दरभंगा के प्रमंडलीय आयुक्त मनीष कुमार भी जिला नियंत्रण कक्ष पहुंच गए। साथ ही मौजूद डीएम, अन्य अधिकारी व कर्मी से विभिन्न विषयों पर जानकारी लेने में जुट गए।

Madhubani Lok Sabha Election LIVE 🔴| Big Breaking| पहली बार वोट डालने का दिखा अपना ही उत्साह

मध्य विद्यालय बेनीपट्टी आदर्श मतदान केंद्र का मधुबनी लोकसभा की सामान्य प्रेक्षक ने भी जायजा लिया। साथ ही चल रहे मतदान कार्य के संबंध में जानकारी ली। प्रत्येक दिन की तरह अड़ेर थाना के एसआई बेमिसाल कुमार दल बल के साथ अड़ेर थाना क्षेत्र के धकजरी चेक पोस्ट पर मतदान के दौरान पुरे दिन मुस्तैद दिखें और वाहन जांच अभियान भी चलाया।

Madhubani Lok Sabha Election LIVE 🔴| Big Breaking| पहली बार वोट डालने का दिखा अपना ही उत्साह

इसके अलावा सर्किल इंस्पेक्टर रंजीत कुमार वर्मा,पुलिस निरीक्षक सह बेनीपट्टी के थानाध्यक्ष गौतम कुमार, अड़ेर एसएचओ नेहा निधि,नगर पंचायत के इओ गौतम आनंद भी मतदान केंद्रों का पूरे दिन जायजा लेते रहे। वहीं बेनीपट्टी के बररी पंचायत के बूथ संख्या 1 मध्य विद्यालय फूलवरिया बूथ पर 104 वर्ष की वृद्ध मतदाता ने परिजन के सहारे बूथ पर पहुंच मतदान किया।

यह भी पढ़ें:  BPSC OTR अब अनिवार्य: बिहार लोक सेवा आयोग ने जारी किए सख्त निर्देश, जानें क्या हैं नए नियम!

Madhubani Lok Sabha Election LIVE 🔴| Big Breaking| पहली बार वोट डालने का दिखा अपना ही उत्साह

साथ ही राइजिंग स्टार की उपविजेता मैथिली ठाकुर ने भी अपने गांव उड़ेन में बूथ पर पहुंच अपने मत का प्रयोग किया। मतदान के दौरान जनप्रतिधियों ने भी संबंधित बूथ पर पहुंच मतदान किया। पूर्व मंत्री सह नगर विधायक समीर कुमार महासेठ, बिस्फी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचैल, पूर्व विधान परिषद सदस्य डा. दिलीप कुमार चैधरी, जिप सदस्य अलका झा ने मतदान केंद्रों पर पहुंच अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Madhubani Lok Sabha Election LIVE 🔴| Big Breaking| पहली बार वोट, या फिर नहीं डालेंगे वोट

बेनीपट्टी प्रखंड कार्यालय के टीपीसी भवन में नियंत्रण कक्ष मतदान के दौरान पूर्ण रूप से एक्टिव रहा। इधर, बेनीपट्टी प्रखंड के परौल पंचायत के महराजपुर में बूथ संख्या 148 के मतदाताओं की ओर से रोड नही तो वोट नही की घोषणा कर वोट बहिष्कार का एलान कर दिया गया था। बीडीओ डॉ. रवि रंजन, नगर पंचायत के इओ गौतम आनंद की ओर से मौके पर पहुंच मतदाताओं की समस्याएं सुनी गई।

अरेर थाना क्षेत्र के धकजरी चेक पोस्ट पर मुस्तैद एसआई बेमिसाल कुमार व दलबल। बिस्फी के विद्यापति स्मारक आदर्श मतदान केंद्र का निरीक्षण करते डीएम व एसपी। उत्क्रमित मवि सतलखा बूथ संख्यां 230 बिस्फी विधानसभा पर कुल 1240 मत में 360 पड़े। यहां महिला एवं पुरुष मतदाताओं की लंबी कतार देखने को मिली। कलुआही के मलमल बूथ संख्यां 249 और 252 पर फर्जी मत डालते के दौरान पुलिस हिरासत में दोनों लड़के। तस्वीर : देशज टाइम्स
अरेर थाना क्षेत्र के धकजरी चेक पोस्ट पर मुस्तैद एसआई बेमिसाल कुमार व दलबल। बिस्फी के विद्यापति स्मारक आदर्श मतदान केंद्र का निरीक्षण करते डीएम व एसपी। उत्क्रमित मवि सतलखा बूथ संख्यां 230 बिस्फी विधानसभा पर कुल 1240 मत में 360 पड़े। यहां महिला एवं पुरुष मतदाताओं की लंबी कतार देखने को मिली। कलुआही के मलमल बूथ संख्यां 249 और 252 पर फर्जी मत डालते के दौरान पुलिस हिरासत में दोनों लड़के। तस्वीर : देशज टाइम्स

Madhubani Lok Sabha Election LIVE 🔴| Big Breaking| पहली बार वोट डालने का दिखा अपना ही उत्साह

उसके बाद आश्वासन देकर मतदान करने के लिए कहा गया। जिसके बाद सबों ने मतदान किया। कुल मिलाकर मधुबनी लोकसभा क्षेत्र के सभी 6 विधान सभाओं में छोटी – मोटी शिकायतों के अलावा मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। अगर जाले और केवटी विधानसभा की बात करें तो जाले विधानसभा के बूथ संख्यां 116 बेलवार में रोड नही तो वोट नही को लेकर घण्टों मतदान बाधित रहा।

Madhubani Lok Sabha Election LIVE 🔴| Big Breaking| पहली बार वोट डालने का दिखा अपना ही उत्साह

बाद में दरभंगा डीएम राजीव रौशन व एसपी जगूनाथ रेड्डी की पहल के बाद ग्रामीणों ने बूथ पर पहुंचकर फिर मतदान में भाग लिया जबकि केवटी विधान सभा के बूथ संख्यां 187 के ननौरा में मतदान के दौरान दो संदिग्ध लोग हिरासत में लिए गए जबकि मधुबनी लोकसभा सभा अंर्तगत कलुआही प्रखण्ड के मलमल पंचायत के बूथ 249 और 250 पर तीन फर्जी वोटर को हिरासत में लिया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

महिंद्रा स्कॉर्पियो एन: एसयूवी सेगमेंट में जलवा बरकरार, ग्राहकों की पहली पसंद

भारतीय एसयूवी बाजार में इन दिनों जबरदस्त गर्माहट देखने को मिल रही है, और...

टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया का दमदार आगाज़, आयरलैंड को 67 रनों से रौंदा

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, हो जाइए तैयार! टी20 वर्ल्ड कप के महासमर में...

भारत में घटती Maruti Suzuki Small Cars की बिक्री: क्या छोटे सेगमेंट का दौर खत्म?

Maruti Suzuki Small Cars: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में मारुति सुजुकी का दबदबा हमेशा से...

BPSC TRE-4: बिहार टीचर वैकेंसी का खुला पिटारा, 46 हजार पदों पर जल्द भर्ती

शिक्षा के क्षेत्र में सुनहरे भविष्य की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बिहार...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें