spot_img

Madhubani Lok Sabha Election 🔴| जम्हूरियत की संबल हैं, Madhubani की दादी, नानी, काकी…

इनकी मेहनत, लगन और.. आसमां से भी ऊंचे इरादों के आगे आज, इस मधुबनी के सबसे बड़े लोकतंत्र के महापर्व का उत्साह चहक रहा है। छोटा पड़ता पुरुषत्व के अहंकार का दर्प! आज उस मुकाम पर है, जहां, इस आधी आबादी के दम पर हम लोकतंत्र को शर्मसार होने से बचा पाएं हैं। आज, आधी आबादी ने एक मां बनकर। बहन। बेटी के रस्मों में बंधी हमारी नारी शक्ति.....जैसे अपने संतानों की हिफाजत करती हैं, ठीक लोकतंत्र की नींव को, इस वटवृक्ष को भी इसने सींचा है, तभी आज, मधुबनी लोकसभा चुनाव में नारी शक्ति ने 2019 लोकसभा चुनाव के मतदान प्रतिशत का आंकड़ा अपने दम पर छुआ है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं का वोट प्रतिशत आज मधुबनी लोकसभा चुनाव की सुर्खियों में जिंदा है....। इस नारी शक्ति का सैल्यूट है....जहां मधुबनी का लोकतंत्र....जिंदाबाद है...। Sameer Kumar Mishra के साथ Kumar Gaurav की Deshaj Times के लिए Election Ground Report |

spot_img
- Advertisement -

Madhubani Lok Sabha Election🔴|जम्हूरियत की संबल हैं,Madh ubani की दादी, नानी, काकी…यानि समाज की ये आधी आबादी। इनके बूते आज मधुबनी लोकसभा सभा चुनाव अपने आंकड़ों में पीछे नहीं, 2019 के हुए लोकसभा चुनाव के सामानांतर दिख रहा।

- Advertisement -

Madhubani Lok Sabha Election 🔴|संपूर्ण मधुबनी लोकसभा, छह विधानसभा की जनता को इस उपलब्धि पर गर्व है

ऐसा सिर्फ व सिर्फ महिला वोटर्स की अगुवाई और वोट डालने के जज्बे की बदौलत संभव हो सका है, जहां मधुबनी अव्वल है। पुरुषों को पीछे छोड़, अपने दम पर महिला सशक्तीकरण ने 2019 लोकसभा चुनाव के मतदान प्रतिशत के आंकड़े को छू लिया है। संपूर्ण मधुबनी लोकसभा, इसके छह विधानसभा की जनता, इस उपलब्धि पर इतरा रही है। मधुबनी से समीर कुमार मिश्रा के साथ कुमार गौरव की रिपोर्ट…

- Advertisement -

Madhubani Lok Sabha Election 🔴| महिला मतदाताओं ने अपने दम पर

06 मधुबनी लोकसभा क्षेत्र में महिला मतदाताओं ने अपने दम पर 2019 लोकसभा चुनाव के मतदान प्रतिशत के आंकड़ों को छुआ। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं का मतदान प्रतिशत काफी अधिक रहा है। जहां, मधुबनी संसदीय क्षेत्र में विधानसभावार मतदान प्रतिशत पर एक नजर डालते हैं….

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Crime: पटना में 27 लाख लूट के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा, 24 घंटे में 3 एनकाउंटर

Madhubani Lok Sabha Election 🔴| वोट फीसद:हरलाखी विधानसभा

पुरुषों का कुल मतदान 74958, पुरुषों के मतदान का प्रतिशत- 47.89 प्रतिशत, महिलाओं का कुल मतदान 91190, महिलाओं का मतदान प्रतिशत 64.47 प्रतिशत तथा हरलाखी विधानसभा कुल मतदान का प्रतिशत 55.76 प्रतिशत है।

Madhubani Lok Sabha Election 🔴| वोट फीसद:बेनीपट्टी विधानसभा

पुरुषों का कुल मतदान 70783, पुरुषों के मतदान का प्रतिशत 43.67, महिलाओं का कुल मतदान 85032 तथा महिलाओं के मतदान का प्रतिशत 57.85 प्रतिशत है एवं बेनीपट्टी विधानसभा में मतदान का कुल प्रतिशत 50. 41 प्रतिशत है।

Madhubani Lok Sabha Election 🔴| वोट फीसद:बिस्फी विधानसभा

पुरुषों का कुल मतदान 80312, पुरुषों के मतदान का प्रतिशत 45.54 प्रतिशत, महिलाओं का कुल मतदान 94885, महिलाओं के मतदान का प्रतिशत-57.95 है, तथा बिस्फी विधानसभा के कुल मतदान का प्रतिशत-51.51 है।

Madhubani Lok Sabha Election 🔴| वोट फीसद:मधुबनी विधानसभा

पुरुषों का कुल मतदान 90624 तथा पुरुषों के मतदान का प्रतिशत-48.31 है,महिला का कुल मतदान 98530, महिलाओं के मतदान का प्रतिशत-57.61 तथा मधुबनी विधानसभा में कुल मतदान प्रतिशत-57.74 प्रतिशत है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Big Crime: दरभंगा में एक साथ 4 लाश...BIG Murder दरभंगा मर्डर: सनकी पति का फितूर...रॉड से पीट-पीटकर पत्नी और 3 बच्चों की हत्या

Madhubani Lok Sabha Election 🔴| वोट फीसद:केवटी विधानसभा

पुरुषों का कुल मतदान 77876,पुरुषों के मतदान का प्रतिशत 48.41,महिलाओं का कुल मतदान-89670, महिलाओं के मतदान का प्रतिशत-62.57 तथा केवटी विधानसभा का कुल मतदान का प्रतिशत 55.08 है।

Madhubani Lok Sabha Election 🔴| वोट फीसद:जाले विधान सभा

पुरुषों का कुल मतदान 78814, पुरुषों के मतदान का प्रतिशत-46.10, महिलाओं का कुल मतदान 93730 एवं महिलाओं के मतदान का कुल प्रतिशत-60.88 है। जाले विधान सभा का कुल मतदान प्रतिशत-53.10 है।

यह भी पढ़ें:  Pappu Yadav Security : पप्पू यादव सिक्योरिटी: पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार को दिया झटका, बहाल की Y+ सुरक्षा

Madhubani Lok Sabha Election 🔴| चुनाव में आधी आबादी ने जो उत्साह दिखाया…अभूतपूर्व

मधुबनी लोकसभा क्षेत्र में पुरुषों का कुल मतदान प्रतिशत 46.664, महिलाओं का कुल मतदान प्रतिशत 60.0815 एवं अन्य मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 4.3956 तथा मधुबनी लोकसभा का कुल मतदान का प्रतिशत 53.045 है। इस तरह मधुबनी लोकसभा सीट के चुनाव में आधी आबादी ने जो उत्साह दिखाया वो अभूतपूर्व रहा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Sahyog Shivir: CM सम्राट चौधरी की दो टूक – 30 दिन में समस्या हल नहीं तो अफसर होंगे सस्पेंड!

Bihar Sahyog Shivir: बिहार में अब जनता की समस्याओं का समाधान गांव-गांव जाकर होगा।...

Bihar MLA attack: जीतन राम मांझी का अल्टीमेटम आया काम, MLA ज्योति पर हमला में 6 आरोपी गिरफ्तार

MLA attack: गया में बाराचट्टी विधायक ज्योति देवी के काफिले पर जानलेवा हमले के...

बेगूसराय मर्डर: दुर्गा मंदिर में सोने गए बुजुर्ग की पेड़ से लटकी मिली लाश, परिजनों ने कहा – Muder करके लटकाया!

बेगूसराय मर्डर: बिहार के बेगूसराय जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां...

Jamui News: थर्ड रेल लाइन: किऊल-झाझा के बीच बनेगी तीसरी रेल लाइन, 962 करोड़ से दूर होगी भीड़भाड़

थर्ड रेल लाइन: भारतीय रेलवे ने बिहार के किऊल और झाझा के बीच 54...