spot_img

Bihar News| Sasaram News| चक्रवाती आंधी काल बनकर बना बवंडर, तीन लोगों की जिंदा मौत

spot_img
- Advertisement -

Bihar News| Sasaram News| आंधी काल बनकर बना बवंडर जहां तीन लोगों की जिंदा मौत से एकबारगी सासाराम थम गया है। जहां, मंगल का दिनआंधी और तूफान ने अमंगल कर दिया। तीन लोगों की जानें आंधी-तूफान ने ले ली है।

- Advertisement -

Bihar News|Sasaram News| इलाके में भारी तबाही का मंजर है…बिजली-पानी ठप

वहीं पूरे इलाके में भारी तबाही मची है। चक्रवाती आंधी और तूफान से पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दर्जनों जल नल योजना के पानी टंकी स्ट्रक्चर से नीचे गिर गए हैं। कई गांवों में पानी की सप्लाई ठप हो गई है। करकट के घरों, पेड़, बिजली के पोल व तारों के टूटने से बिजली व्यवस्था बाधित हो गया।

- Advertisement -

Bihar News | Sasaram News| छत का छज्जा गिरने से  वृद्ध की मौत

तूफान में एक घर की छत गिरने से करगहर थाना क्षेत्र के नीमडिहरा गांव में दो लोगों की (Three people died alive due to storm in Bihar) मौत हो गयी। इसके अलावा शहर के फजलगंज में भी आंधी के दौरान छत का छज्जा गिरने से एक वृद्ध की मौत हो गयी।

- Advertisement -

Bihar News | Sasaram News| दूध के इंतजार में बैठे वृद्ध की छत का छज्जा गिरने से मौके पर ही मौत

जिले में सुबह से ही तेज आंधी शुरू हो गई। लोग जान बचाने के लिए घरों में छिप गये। इस दौरान कई झोपड़ीनुमा मकानों को भारी क्षति पहुंची। शहर के फजलगंज में तेज आंधी के दौरान दूध के इंतजार में बैठे वृद्ध की छत का छज्जा गिरने से मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक की पहचान राज कुमार लाल श्रीवास्तव के रूप में की गई है।

Bihar News | Sasaram News| वह जमीन पर गिरे और उनकी मौके पर ही मौत

परिजनों के अनुसार राज कुमार प्रत्येक दिन पड़ोस के ही एक पहलवान पंडित के घर दूध लाने के लिए जाया करते थे। पांच बजे दूध लाने के लिए निकले। जैसे ही दूध वाले पंडित के घर पहुंचे तेज आंधी चली। इस दौरान पंडित के घर का छज्जा टूट कर गिर गया। छज्जा का एक ईट उनके सिर पर गिर गया। इससे वह जमीन पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गयी।

Bihar News | Sasaram News| हड़बड़ाहट में वह छत से नीचे गिर गया

करगहर थाना क्षेत्र के नीमडीहरा गांव में 25 वर्षीय मंजय कुमार की मौत हो गयी। ग्रामीणों के अनुसार मंजय कुमार छत पर सोया था। सुबह तूफान आने पर वह छत से उठकर भागने लगा। हड़बड़ाहट में वह छत से नीचे गिर गया। छत पर रेलिंग न होने के कारण यह हादसा हुआ। सड़क के नीचे नाली के पास उसके सिर में गंभीर चोट लगी। घर के लोग बाहर निकले तो देखा कि वह गिरा पड़ा है। वे तुरंत उसे डॉक्टर के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Bihar News | Sasaram News| घर के बाहर सो रहे थे। आंधी-पानी आने पर वह घर के अंदर

निमडिहरा गांव के ही बुजुर्ग रामसिद्धी यादव (70) की भी मौत हो गई। ग्रामीण बताते हैं कि रामसिद्धी यादव घर के बाहर सो रहे थे। आंधी-पानी आने पर वह घर के अंदर जाने के लिए हड़बड़ाहट में उठे और वहीं गिर गए। घर वाले जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि उनकी मौत हो गई है। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय ने बताया कि मामले में यूडी केस दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

CM Samrat की वर्क प्रोजेक्ट: बंद पड़ी चीनी मिलों में गन्ना उत्पादन फूंकेगा नई जान

Bihar Ganna Udyog: बिहार में गन्ना आधारित उद्योगों को गति देने की तैयारी तेज हो गई है। राज्य सरकार ने बिहार गन्ना उद्योग प्रोत्साहन नीति-2026 को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दि#BiharNews,#GannaKisan,#SamratChoudhary

भागलपुर की नई DM अलंकृता पांडेय ने कहा ‘चुनौतीपूर्ण है, पर…’, जानें क्या हैं प्राथमिकता

Bihar DM Alankrita Pandey: जहानाबाद की पूर्व जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय ने भागलपुर के नए डीएम का पदभार संभाला। उन्होंने कहा कि भागलपुर चुनौतीपूर्ण है, लेकिन विकास और विधि-व्यवस्था उनकी सर्#BiharDM,#BhagalpurNews,#AlankritaPandey

बिहार में जर्जर मकानों पर चलेगा बुलडोजर! नया Building Bylaws 2026 ड्राफ्ट जारी, मालिकों पर होगी सीधी कार्रवाई

Bihar Building Bylaws: बिहार में अब जर्जर और खतरनाक इमारतों पर बुलडोजर चलाने का रास्ता साफ हो गया है। नए बिल्डिंग बायलाज 2026 का ड्राफ्ट जारी, प्राधिकरण को मिले सख्त अधिकार।#BiharNews,#BuildingBylaws,#PublicSafety

Court का बड़ा फैसला: पटना कोचिंग विवाद में रौशन आनंद के करीबियों को झटका, खान सर की किस्मत का फैसला 25 जून को

Patna Coaching Dispute: पटना के मुसल्लहपुर हाट कोचिंग विवाद में ज्ञान बिंदु के निदेशक रौशन आनंद के भाई अभिषेक और स्टाफ गौरव को कोर्ट से जमानत नहीं मिली है। जिला एवं सत्र न्यायालय ने इस#PatnaCoaching,#KhanSir,#BiharNews