spot_img

Darbhanga News|Benipur News| महिला बंदियों के बच्चों को बेनीपुर उपकारा में लगेगा टीका, दिखाना होगा कार्ड

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News|Benipur News| महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों को बेनीपुर उपकारा में टीका लगाया (Children will get vaccinated in Benipur Upkara of Darbhanga) जाएगा। जिन्हें लग चुका है उनकी माताओं को कार्ड दिखाना होगा।

- Advertisement -

Darbhanga News|Benipur News|जिला जज विनोद कुमार तिवारी ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश

जहां, बेनीपुर में उच्चतम न्यायालय एवं नालसा के निर्देशानुसार उपकारा बेनीपुर का निरीक्षण जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा विनोद कुमार तिवारी ने किया। उन्होंने उपकारा  में सामान्य स्वच्छता, साफ-सफाई, वाशरूम की स्थिति, बैरकों में सीपेज, पानी टंकी की आवश्यकता जैसे मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

Darbhanga News|Benipur News| महिला बंदियों का हालचाल जाना, दिए खास निर्देश

जिला जज श्री तिवारी ने महिला बंदियों का हालचाल जाना। साथ ही महिला बंदियों के साथ रहने वाले बच्चों के आहार, चिकित्सा सुविधा आदि के बारे में पूछा। उन्होंने अधीक्षक से कहा कि बच्चों का टीकाकरण उपकारा में हीं कराने का प्रबंध करें। यदि कोई महिला बंदी कहती है कि बच्चे को टीका लगाया जा चुका है, तो टीकाकरण संबंधी कार्ड की मांग करें।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  गंभीर चोट के बाद Darbhanga के लाल ने पलटा खेल! डेकाथलॉन में जीता सिल्वर| पढ़िए कैसे -सूर्य प्रकाश राय बना ईस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स का चैंपियन

Darbhanga News|Benipur News| कैदियों से जेल में उपलब्ध कराये जाने वाले सुविधाओं के बारे में पूछा

उन्होंने पुरुष वार्डों का बारी बारी से निरीक्षण कर कैदियों से जेल में उपलब्ध कराये जाने वाले सुविधाओं के बारे में पूछा। चिकित्सालय में चिकित्सा उपकरणों एवं उपलब्ध दवाओं को देखा। पाकशाला में बन रहे खाने की गुणवत्ता को देखा। पुस्तकालय में पढ़ रहे बंदियों से पढ़ाई संबंधी जानकारी भी ली।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा जमीन विवाद का खूनी खेल और दो दावेदार ! गोलीबारी के 72 घंटे - गिरफ्तारी एक भी नहीं, पुलिस क्या कर रही है?

Darbhanga News|Benipur News| कारा निरीक्षण के लिए गठित टीम की महिला सदस्य प्रोतिमा परिहार…

उन्होंने उपकारा की सुरक्षा व्यवस्था एवं बंदियों को मिलने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं के संबंध में पूछताछ की। निरीक्षण में उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार कारा निरीक्षण के लिए गठित टीम की महिला सदस्या प्रोतिमा परिहार, विशेष न्यायाधीश पोस्को भी मौजूद थी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga - Jaley Road इस वार्ड का रास्ता बना दलदल! 150 घरों के बच्चे-बुजुर्ग रोज गिर रहे, आखिर कब बनेगी सड़क?

Darbhanga News|Benipur News| ये भी थे मौजूद

मौके पर एसीजेएम संगीता रानी, उपकाराधीक्षक धीरज कुमार, जेल लिगल एड क्लिनिक के अधिवक्ता राजनाथ यादव, जेलर भजन दास, जेल चिकित्सक डा. सलमान रजा, स्टेनो चांद बाबू, नाजिर संतोष कुमार, लिपिक राजेश कुमार, आदेशपाल विरेंद्र यादव आदि मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना की सड़कों पर अब नहीं लगेगा जाम! इस ROB से मिलेगी बड़ी राहत, जानें कब तक होगा तैयार

Patna News: पटना जिले के अथमलगोला और बख्तियारपुर के बीच बन रहे नए रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। यह ROB यातायात जाम से मुक्ति दिलाएगा और कनेक्टिविटी सुधार #PatnaNews,#BiharRoads,#ROBConstruction

Darbhanga Teacher Election दरभंगा शिक्षक चुनाव में JDU उम्मीदवार घनश्याम राय पर संशय के बादल, अब राजभवन तय करेगा भविष्य!

Darbhanga Teacher Election: दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू उम्मीदवार डॉ. घनश्याम राय की उम्मीदवारी पर वित्तीय अनियमितता के आरोपों के कारण संशय गहरा गया है। विश्वविद्यालय ने राजभवन #DarbhangaTeacherElection,#GhanshyamRai,#BiharPolitics

समस्तीपुर में नाबालिग से छेड़खानी: 48 घंटे में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस का बड़ा एक्शन!

Samastipur Viral Video Case: समस्तीपुर में नाबालिग से जुड़े वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने 48 घंटे में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता, पॉक्सो और आईटी एक् #SamastipurNews,#BiharPolice,#POCSOAct

Darbhanga News जाले के लोग खौफ में! घंटों गुल रहती है बिजली, अंधेरे में सांपों का डर, वार्ड 12 में बांस के सहारे सप्लाई

Jaale Electricity: जाले में तेज आंधी-बारिश ने बिजली व्यवस्था को चौपट कर दिया है। घंटों गुल बिजली के कारण रात में ग्रामीणों को सांप और अन्य जहरीले जीवों का डर सता रहा है। वार्ड 12 #JaaleNews,#BiharPowerCut,#ElectricityCrisis