spot_img

Darbhanga News| Biraul News| बकरी को ठोकर मार भाग रहे कार चालक को आधा दर्जन बाइक सवारों ने खदेड़कर दबोचा, जमकर पीटा, वाहन में तोड़फोड़…ये ना होते…हो जाती अनहोनी?

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| Biraul News| बकरी को ठोकर मारकर भाग रहे कार चालक को आधा दर्जन बाइक पर सवार लोगों ने खदेड़कर दबोचा। जमकर उसकी पिटाई कर दी। वाहन में तोड़फोड़ करते हुए आक्रोश उतारा। शुक्र था, वहां स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे जिन्होंने चालक की जान बचाई, वर्ना उसकी जान भी जा सकती थी।

- Advertisement -

Darbhanga News|Biraul News| बाइक पर आक्रोशित दर्जनों सवारों ने पीछा करते हुए घेरा, जमकर धुनाई कर दी, वाहन किया क्षतिग्रस्त

जानकारी के अनुसार, बिरौल में बकरी को ठोकर मार कर तेज रफ्तार से भाग रहे चार चकिया वाहन के चालक को पांच छह की संख्या में बाइक पर आक्रोशित दर्जनों सवारों ने पीछा करते हुए घेरकर उसकी पिटाई कर दी। वहीं, कार को लोहे की रॉड से क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि, मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने बाइक सवार को बचाया। नहीं तो उसकी जान भी जा सकती थी।  स्थानीय ग्रामीण की सूझबूझ ने चालक की जान बचा लिया। जहां, अप्रिय घटना होने से बाल-बाल से बच गया। नहीं तो चालक लिचिंग की शिकार हो जाता।

- Advertisement -

Darbhanga News|Biraul News| चालक परसरमा गांव से यात्री को छोड़कर कुशेश्वरस्थान आसो जा रहा था

जानकारी के अनुसार चार पहिया वाहन के चालक थाना क्षेत्र के परसरमा गांव से यात्री को छोड़कर कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के आसो गांव जा रहा था. इस क्रम में पटनिया चौक पर एक बकरी वाहन की चपेट में आ गया. इसको देख चालक ने डर के मारे तेज रफ्तार से जान बचाकर भाग रहा था.

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Traffic Plan दरभंगा में दुर्गा पूजा-उर्स पर ट्रैफिक के नए नियम: गाड़ी निकालने से पहले जान लें ये रास्ते! कहां करें पार्किंग | पढ़िए - बेनीपुर/बिरौल के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान

Darbhanga News|Biraul News| दस की संख्या में बाइक से लोगों ने किया पीछा,डायवर्सन के पास यह हुआ…

जहां इसको देख पटनिया के एक समुदाय के लोग पांच से छह बाइक पर सवार लगभग दस की संख्या में उस वाहन को पीछा किया. संयोग वश पोखराम के कोनी घाट में बन रहे पुल निर्माण में कार्य रहे किराम मशीन डायवर्सन पर खड़ी होने के कारण चालक ने अपनी वाहन रोक दिया.

Darbhanga News|Biraul News| चालक की जमकर पिटाई, लोगों ने बचाया, बाद में पहुंची ले गई अपने साथ थाने

इधर बाइक से पीछा कर रहे लोगो ने कोनी घाट पहुंच गया. जहा बाइक सवार लोगों ने वाहन को लोहे की रॉड से क्षतिग्रस्त कर दिया. और चालक को वाहन से निकाल कर जमकर धुनाई कर दी. उन लोगो द्वारा चालक के साथ जमकर मारपीट करते देख, स्थानीय लोगो ने चालक को बचाव करते हुए अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया. सूचना पर दल,बल के साथ घटना स्थल पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने सौप दिया.जहां पुलिस ने चालक को सुरक्षित थाना ले गयी.

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में खौफनाक हादसा: दिल्ली से लौटे मजदूर के कटे दोनों पैर, मौत

Darbhanga News|Biraul News| ग्रामीण नहीं बचाते तो जान के पड़ जाते लाले

प्रत्यक्षदर्शी कमलेश राय ने बताया जिस तरह से बाइक सवार लोगों ने चालक के साथ मारपीट कर रहा था, यदि चालक को स्थानीय ग्रामीणों की ओर से बचाव नहीं किया जाता तो, अप्रिय घटना घट सकती थी। पुलिस ने चार पहिया वाहन को जब्त कर थाना ले गयी।

Darbhanga News|Biraul News| थानाध्यक्ष अमृत लाल बर्मन ने बताया

इधर थानाध्यक्ष अमृत लाल बर्मन ने बताया कि सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस पहुंचकर ग्रामीणों की सुरक्षा घेरे में रखे चालकों को सुरक्षित थाना ले आया गया. इस मामले में आगे की करवाई किये जाने की बात कही।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

उत्तर बिहार में खुलेगी रोजगार की राह! 890 करोड़ से बदलेगा पुनौरा धाम, विराट रामायण मंदिर से होगा बड़ा बदलाव

Bihar Religious Tourism: उत्तर बिहार में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 890 करोड़ रुपये की योजना से सीतामढ़ी का पुनौरा धाम विकसित हो रहा है। पूर्वी चंपारण में विराट रामायण मंदिर भ #BiharReligiousTourism,#PunauraDham,#ViratRamayanMandir

भागलपुर में 2 करोड़ का स्मैक जब्त! जिले में पहली बार इतनी बड़ी ड्रग्स की खेप पकड़ी गई

Bhagalpur Drug Bust: भागलपुर में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 करोड़ रुपये कीमत की एक किलो स्मैक बरामद की है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया ग #BhagalpurDrugBust,#BiharPolice,#SmackSeizure

तालाबों से निकला ‘सुपरफूड’, GenZ ने बदल दी किस्मत! दरभंगा, मधुबनी का मखाना अब पूरी दुनिया में मचा रहा धमाल

Mithila Makhana: मिथिला का मखाना अब सिर्फ पारंपरिक खाद्य पदार्थ नहीं रहा, GenZ की बदौलत यह ग्लोबल मार्केट तक पहुंच गया है। आकर्षक पैकेजिंग और ऑनलाइन बिक्री से हजारों लोगों को रो #MithilaMakhana,#BiharNews,#GenZBusiness

भागलपुर में रफ्तार का कहर! बालू ट्रक ने कुचला बुजुर्ग को, ऑन द स्पॉट मौत, स्कूल से लौटते वक्त हादसा

Bhagalpur Road Accident: भागलपुर के सन्हौला बाजार में एक तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने 75 वर्षीय साइकिल सवार बुजुर्ग की जान ले ली। इस दर्दनाक हादसे के बाद सड़क सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। #BhagalpurNews,#RoadSafetyBihar,#SanholaAccident