back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 13, 2026
spot_img

Kusheshwarsthan News|Darbhanga News|अतिक्रमणकारी हैं समझदार…खुद समेटना शुरू कर दिया अवैध कब्जे का विस्तार….

नो एंट्री का बोर्ड लगने तक जारी रहेगा अतिक्रमण हटाओ...। प्रशासन है इसबार पूरी तरह से अलर्ट...और सख्त

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Kusheshwarsthan News| Darbhanga News| कुशेश्वरस्थान में रहते हैं। मुख्य बाजार की सड़क या मंदिर जाने के रास्ते को आपने अतिक्रमित कर रखा है और प्रशासनिक तत्काल अल्टीमेट और अलर्ट के बाद भी अगर आपने सड़क को घेरकर अपने पसरे दुकान को नहीं समेटा, घर बना लिया, छज्जी बाहर निकालकर उसका उपयोग कर रहे थे, तो देखा ना, शुक्रवार से कैसा बुलडोजर अतिक्रमणकारियों पर चला, खबर पढ़ लीजिए जहां…

- Advertisement -

Kusheshwarsthan News|Darbhanga News| यहां दुकानदारों ने खुद अतिक्रमित विस्तार समेटना शुरू कर दिया है

जानकारी के अनुसार, अधिकांश दुकानदारों ने खुद अपना अतिक्रमित विस्तार समेट लिया। अतिक्रमण खाली कराने के आज से शुरू इस अभियान के प्रथम दिन शिव मंदिर से धोबलिया मार्ग स्थित पुल वहीं, शिव मंदिर से बस स्टैंड तक सड़क के दोनों किनारों पर अतिक्रमण हटाया गया। सजी दुकानें अचानक से सिमट गईं। अतिक्रमण हटाने का निर्देश मिलते ही दुकानदार बिना किसी विरोधी खुद सड़क पर पसरे अपने दुकानों को समेटना शुरू कर दिया। सामना हटा लिया।

- Advertisement -

Kusheshwarsthan News|Darbhanga News| सीओ गोपाल पासवान ने शुक्रवार से सड़क अतिक्रमण मुक्त अभियान का बीड़ा उठाया है।

जानकारी के अनुसार, कुशेश्वरस्थान बाजार को जाम से मुक्ति करने का बड़ा अभियान आज से शुरू हो गया। यह अभियान तब तक चलेगा जब तलक सबकुछ अतिक्रमित मुक्त नही हो जाए। कारण, यहां हर दिन जाम की नौबत के खिलाफ प्रशासन ने खासकर जाम से छुटकारा के लिए नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सह पूर्वी सीओ गोपाल पासवान ने सड़क को अतिक्रमण मुक्त बनाने का बीड़ा उठाया है।

- Advertisement -

Kusheshwarsthan News|Darbhanga News| अधिकारियों ने सड़क की जमीन पर दुकान लगाकर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्ती जैसे ही शुरू की

जानकारी के अनुसार, इससे पहले कुशेश्वरस्थान बाजार में जाम की समस्या के खिलाफ नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सह पूर्वी सीओ गोपाल पासवान ने लोगों से खुद अतिक्रमण हटाने की अपील की थी। नहीं, तो बुलडोजर चलाकर उसका पैसा भी वसूलने का अल्टीमेटम दिया था। वहीं आज सुबह नगर पंचायत और पुलिस प्रशासन के संयुक्त नेतृत्व में अधिकारियों ने सड़क की जमीन पर दुकान लगाकर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्ती जैसे ही शुरू की। अपने आप अवैध दुकानें हटने लगे। वैसे इस दौरान बाजार में अफरातफरी का माहौल बना रहा।

Kusheshwarsthan News|Darbhanga News| चिलचिलाती धूप और गर्मी के बीच बाजार में सड़क के दोनों किनारे अवैध कब्जाधारी खुद खिसकते चले गए

मगर, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सह पूर्वी सीओ गोपाल पासवान और थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह की अगुवाई में अतिक्रमण हटाओ अभियान पहले दिन काफी सफल रहा। चिलचिलाती धूप और गर्मी के बीच बाजार में सड़क के दोनों किनारे अवैध कब्जाधारी खुद खिसकते चले गए। वहीं, अवैध निर्माण हटाने के लिए फिर से प्रशासन ने चौबीस घंटे का समय दिया।

Kusheshwarsthan News|Darbhanga News| अभी यह अभियान चलेगा, फिर लगेगा नो इंट्री का बोर्ड

नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी श्री पासवान ने कहा कि अतिक्रमण खाली कराए गए सड़क पर दुबारा दुकान लगाए जाने पर पकड़े गए लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार चलेगा। सीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी श्री पासवान ने बताया कि अभी ये अतिक्रमण हटाओ अभियान चलता रहेगा।

Kusheshwarsthan News|Darbhanga News| जो नहीं हटायेगा उसे बुलडोजर से हटाया जाएगा

जो नहीं हटायेगा उसे बुलडोजर से हटाया जाएगा। जुर्माना की राशि वसूलते हुए कार्रवाई की जायेगी। साथ ही नो एंट्री का बोर्ड लगेगा, जो कि सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक बड़ी वाहनों की प्रवेश बाजार में बंद रहेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

एयरटेल का ₹449 वाला धांसू Mobile Data Plan: मिलेगा 4GB डेली डेटा और अनलिमिटेड 5G!

Mobile Data Plan: आज के डिजिटल युग में, जहाँ हर यूजर को ऑनलाइन स्ट्रीमिंग,...

Vijaya Ekadashi 2026: विजया एकादशी 2026 पर पाएं शत्रुओं पर विजय और श्री हरि का आशीर्वाद

Vijaya Ekadashi 2026: फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को विजया एकादशी...

दमदार Toyota Fortuner को टक्कर देने आ गई MG Majestor, जानें कौन है किंग!

Toyota Fortuner: Toyota Fortuner भारतीय एसयूवी बाजार में जब भी दमदार और भरोसेमंद गाड़ी...

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर University Recruitment का शानदार मौका!

University Recruitment: कॉलेज या यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर बनने का सपना देखने वाले युवाओं के...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें