back to top
10 जुलाई, 2024
spot_img

Bihar News| Kishanganj News| West Bengal News|किशनगंज पुलिस पर पश्चिम बंगाल में उग्र भीड़ का हमला, फायरिंग

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes.Com...आपका चहेता DeshajTimes.Com... इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का। 20 जुलाई, 2018 — 20 जुलाई, 2025 ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित @7 साल । DeshajTimes.Com यह संस्कार है। इसमें हवा की ताकत है। सूरज सी गर्मी। चांद सी खूबसूरती तो चांदनी सी शीतलता भी। यह आग भी है। धधकता शोला भी। तपिश से किसी को झुलसा देने की हिम्मत। झुककर उसकी उपलब्धि पर इतराने की दिलकश अदा भी। आप बनें भागीदार DeshajTimes.Com के 7 साल...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.Com
spot_img
Advertisement
Advertisement

Bihar News| Kishanganj News| West Bengal News| किशनगंज पुलिस पर पश्चिम बंगाल में उग्र भीड़ का हमला। भीड़ से बचने के लिए थानाध्यक्ष ने की फायरिंग। जहां, बड़ी खबर किशनगंज से है। यहां की किशनगंज पुलिस पर पश्चिम बंगाल में बड़ा हमला हुआ है।

Bihar News| Kishanganj News| West Bengal News| वारदात,पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे विलायतीबारी का

बताया जाता है यह हमला उस दौरान हुआ जब किशनगंज पुलिस एक युवक को गिरफ्तार करने पहुंची थी। इसी दौरान गिरफ्तारी का विरोध करते हुए स्थानीय लोगों ने पुलिस को घेर लिया। पुलिस टीम पर हमला (Bihar police attacked in West Bengal ) बोल दिया। वारदात,पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे किशनगंज शहर से सटे पश्चिम बंगाल के विलायतीबारी का है।

Bihar News| Kishanganj News| West Bengal News| युवक की गिरफ्तारी के लिए पहुंची बिहार पुलिस की टीम को उग्र भीड़ ने घेर लिया

यहां, युवक की गिरफ्तारी के लिए पहुंची बिहार पुलिस की टीम को उग्र भीड़ ने घेर लिया। पुलिस पर हमला बोल दिया। इस दौरान चारों तरफ से भीड़ से घिरता देख जान बचाने के लिए किशनगंज सदर थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बीच बचाव में पांच राउंड फायरिंग की। गोली लगने से दो लोग घायल हो गए हैं। वहीं, दो सिपाही भी इस दौरान जख्मी हैं।

Bihar News| Kishanganj News| West Bengal News| टाउन थाना अध्यक्ष संदीप कुमार ने बीच बचाव में पांच राउंड फायरिंग की

जानकारी के अनुसार, किशनगंज से सटे पश्चिम बंगाल के विलायतीबारी में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करने पहुंची बिहार पुलिस की टीम को उग्र भीड़ ने घेर लिया और उनपर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए किशनगंज टाउन थाना अध्यक्ष संदीप कुमार ने बीच बचाव में पांच राउंड फायरिंग की। गोली लगने से दो लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि किशनगंज टाउन थाना पुलिस ट्रैक्टर और मकई की लूट कांड मामले में यहां एक युवक को गिरफ्तार करने पहुंची थी।

Bihar News| Kishanganj News| West Bengal News| फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण और भी उग्र हो गए

फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण और भी उग्र हो गए। भीड़ ने सदर थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया। सदर थाना पुलिस ट्रैक्टर और मकई की लूट कांड मामले में यहां एक युवक को गिरफ्तार करने पहुंची थी। इस दौरान सदर थानाध्यक्ष संदीप कुमार और अन्य पुलिस कर्मियों को ग्रामीणों ने घेर लिया। ग्रामीणों ने यहां पुलिस पर हमला करना शुरू कर दिया। इसके बाद जान बचाने के लिए सदर थानाध्यक्ष संदीप कुमार को पांच राउंड फायरिंग करनी पड़ी। पुलिस ने तीन खोखा बरामद किया है।

Bihar News| Kishanganj News| West Bengal News| हमले में दो ग्रामीणों को गोली लगने की बात सामने आ रही है

फायरिंग की आवाज सुनकर आक्रोशित भीड़ ने थानाध्यक्ष और अन्य पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया। इस हमले में दो सिपाही सहित कई ग्रामीण घायल हो गए। हमले में दो ग्रामीणों को गोली लगने की बात सामने आ रही है। हालांकि, सदर थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने एक आरोपी अब्दुल तउब के बेटे नूर आलम को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दोनों घायल युवक को चकलिया अस्पताल ले जाया गया है। यहां उनका इलाज चल रहा है। दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

जरूर पढ़ें

Darbhanga नवोदय विद्यालय में छात्र की मौत…Hostel में क्या हुआ उस रात? अब क्या सामने आएगा सच?High Level Investigation Team@Expose

दरभंगा के नवोदय विद्यालय में छात्र की अप्राकृतिक मौत! अब तीन अफसर करेंगे सच्चाई...

हमें तो अपनों ने लूटा, गैरों में कहां दम था…Darbhanga के जाले में शिक्षक के साथ बड़ा धोखा! बेटे-बहू और पत्नी ने मिलकर पीटा,...

जाले में शिक्षक के साथ बड़ा धोखा! बेटे-बहू और पत्नी पर लूटपाट व मारपीट...

Madhubani में 10 साल बाद मिला इंसाफ: प्रेमी से बना पति, फिर खेली खूनी खेल, पत्नी के हत्यारे लोभी पति को 7 साल की...

मधुबनी में 2014 का दहेज हत्या केस निपटा! रमाशंकर महतो को मिली 7 साल...

Darbhanga के Kamtaul में Benipur के पंचायत सचिव अजय ठाकुर ने लगाई फांसी, बरामदे में लटकी मिली ‘संदिग्ध’ लाश

दरभंगा में पंचायत सचिव की संदिग्ध मौत! फांसी लगाकर आत्महत्या की आशंका।घरेलू विवाद या...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें