back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

Darbhanga News|Manigachi News| माउंबेहट हाई स्कूल और संस्कृत विद्यालय…ये कैसी मिट्टी भराई कैसा खरंजा…अवैध खेल खुल्लम-खुल्ला…

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement - Advertisement

Darbhanga News|Manigachi News| माउंबेहट हाई स्कूल और माउंटबेहट संस्कृत विद्यालय (Maumbehat High School and Maumbe hat Sanskrit Vidyalaya)…खुली लूट का अड्‌डा बना हुआ है। यहां ये कैसी मिट्टी भराई हो रही है? कैसा खरंजाकरण कार्य चल रहा है…? मनरेगा से अवैध लाखों के खेल यहां बदस्तूर जारी हैं। जहां…

- Advertisement -

Darbhanga News|Manigachi News|माउंबेहट हाई स्कूल के खेल मैदान और संस्कृत विद्यालय…नियम के विपरीत सबकुछ, देखनहार का इंतजार

माउंबेहट हाई स्कूल के खेल मैदान में अवैध मिट्टी भराई की जांच का फिलहाल आदेश आया है। वहीं, माउंबेहट संस्कृत विद्यालय में नियम के विपरीत मनरेगा योजना से मिट्टी सह खरंजाकरण कार्य को कोई देखने वाला नहीं है। आखिर, देखेगा भी कौन? फुर्सत किसे है? क्यों है? बस सरकारी काम हैं, खानापूरी, जेब गरम की पूरी व्यवस्था है।

- Advertisement -

Darbhanga News|Manigachi News| खेल मैदान का सीधा संबंध उन नौनिहालों से जुड़ा है जो बड़े होकर एक स्वस्थ खिलाड़ी बनने का सपना

पढ़िए पूरी खबर, जहां दोनों हाई स्कूल खेल मैदान का सीधा संबंध उन नौनिहालों से जुड़ा है जो बड़े होकर एक स्वस्थ खिलाड़ी बनने का सपना इसी मैदान से देख रहे हैं या देखेंगे। मगर, इन्हें मौका तब मिलेगा जब मैदान बनकर स्वस्थ और स्वच्छ तरीके से सामने आए। जहां, अनियिमतता की बु ऐसी है, सवालों के घेरे में है।

- Advertisement -

Darbhanga News|Manigachi News| सवालों के साथ है। जांच का निर्देश। जांच का इंतजार है।

जानकारी के अनुसार, माउंबेहट का हाई स्कूल खेल मैदान फिलहाल कथित अवैध तरीके से मिट्टी भराई की जद में है। सवालों के साथ है। जांच का निर्देश। जांच का इंतजार है। आखिर, जांच में क्या निकलेगा, जिला पंचायत राज अधिकारी ने प्रखंड पंचायत राज अधिकारी को जो जांच कर रिपोर्ट मांगी है, क्या इसके बाद मैदान में मिट़्टी भराई कार्य सही तरीके से हो पाएंगें। कई ऐसे सवाल हैं जो स्थानीय लोगों के जेहन को कुरेद रहे हैं।

Darbhanga News|Manigachi News| 21 लाख से यह कार्य होने हैं। मगर, अनियमितता का बोलबाला है।

जानकारी के अनुसार, मामला वर्ष 23-24 की मनरेगा योजना से खेल मैदान में मिट्टी भराई का है। यहां, 21 लाख से यह कार्य होने हैं। मगर,अनियमितता का बोलबाला है। योजना स्थल पर नियम ताक पर हैं। बिना बोर्ड लगाए मिट्टीकरण हो रहे हैं। कार्य पूरे परिक्षेत्र में महज दो से ढ़ाई इंच कर की राशि उठाव का बड़ा खेल हुआ है।

Darbhanga News|Manigachi News| सवालों के साथ है। जांच का निर्देश। जांच का इंतजार है।

फर्जी तरीके से योजना राशि की निकासी में जिन-जिन का नाम आ रहा, इसमें से अधिकांश सरकारी सेवक हैं या फिर इलाके के नामचीन जनप्रतिनिध। इस पूरे खेल का रोचक पहलू यह है जमीन का एनओसी सवालों के साथ अनिवार्य रूप से खड़ा है। जहां, योजना शुरू करने से पूर्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक की सहमति नदारद है। इनसे सहमति लेने की किसी ने जहमत नहीं उठाई। उठाए भी क्यों? जब सैया भयो कोतवाल।

Darbhanga News|Manigachi News| शातिर तरीके से कार्ययोजना को दिया जा रहा अंजाम…अंचल ताक पर

करीब डेढ़ एकड़ क्षेत्र वाला यह विद्यालय का खेल मैदान अलीनगर प्रखंड की रसीदपुर पंचायत में पड़ता है। नियम के मुताबिक,जमीन की एनओसी में अलीनगर अंचल की स्वीकृति अनिवार्य है। मगर,इस कार्य को छह छोटे छोटे खंडों में बांटकर योजनाओं की स्वीकृति दिलवाई गई, ताकि वरीय पदाधिकारियों की नजर इससे दूर रहे। आसानी से राशि गटका जा सके। इस संबंध में जदयू के जिला सचिव रंजीत झा की शिकायत पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने प्रखंड पंचायत राज अधिकारी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है।इस संबंध में प्रखंड पंचायत राज अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि मेरे पास कोई जांच नहीं आया है। उक्त मनरेगा योजना की जांच के लिए डीडीसी ने जिला से ही एक जाँच टीम गठित किया है।

Darbhanga News|Manigachi News| खानापूरी की पूरी लीपापोती

अब ऐसा ही कुछ माउंबेहट संस्कृत विद्यालय में दिख रहा है। जहां, नियम के विपरीत मनरेगा से मिट्टी सह खरंजाकरण कार्य में खानापूरी की पूरी लीपापोती चल रही है। इस काम में बड़े फर्जीवाड़े की गंध आ रही है। जहां, वर्ष 20-21 में इस विद्यालय के परिक्षेत्र में मिट्टी सह खरंजा करण की योजना की स्वीकृति मनरेगा योजना से दिलाई गई।

Darbhanga News|Manigachi News| दस ट्रैलर मिट्टी में सिमट गया बड़ा खेल

पूरा पांच लाख पर इन अनियमितताबाजों की नजर है। योजना में एक लाख दस हजार की मिट्टी भराई की महज खानापूरी है। वहीं, करीब साढ़े तीन लाख के खरंजाकरण में बड़े खेल की तैयारी है। जहां, गत तीन वर्ष पूर्व महज दस ट्रैलर मिट्टी पूरे परिक्षेत्र में डालकर कुल राशि की निकासी कर ली गई। फिर, योजना को ठंडे बस्ते में डाल कर छोड़ दिया गया।

Darbhanga News|Manigachi News| शिकायत, असर देंखेगें, क्या एक्शन लेते हैं पीओ

बिना बोर्ड लगाए किए जा रहे इस राशि की निकासी के बीच फिर उस योजना की शेष राशि की निकासी के लिए योजना स्थल पर रांट ईंट से खरंजाकरण का कार्य किया जाने लगा। विद्यालय कर्मियों ने प्रांक्कलन के विपरीत किए जा रहे कार्य की शिकायत पीओ से की गई है। इस संबंध में पीओ ने बताया कि योजना की गड़बड़ी की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar IPS Officer Death: बिहार पुलिस सेवा का चमकता सितारा… पूर्व DIG और Darbhanga DSP रहे परवेज़ अख़्तर का निधन

Bihar IPS Officer Death: जीवन की नश्वरता का एक और कड़वा सच सामने आया...

Darbhanga News: बहेड़ा में तालाब किनारे की खेल में उजड़ा परिवार… डूबने से मासूम की मौत, Child Drowning से मचा हाहाकार

Child Drowning: जीवन की डोर कितनी नाजुक होती है, इसका एहसास तब होता है...

CBSE Date Sheet 2026: जानिए सीबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की महत्वपूर्ण तिथियां और दिशा-निर्देश

CBSE Date Sheet: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें