spot_img

Delhi News| Baby Care Hospital Fire| बेबी डे केयर सेंटर में आग से छह नवजातों की जिंदा जलकर मौत

spot_img
- Advertisement -

Delhi News|Baby Care Hospital Fire| बेबी डे केयर सेंटर में आग से छह नवजातों की जिंदा जलकर मौत हो गई है। हादसा, दिल्ली में यमुनापार (पूर्वी दिल्ली) के विवेक विहार स्थित दो मंजिला बेबी डे केयर सेंटर में हुआ है। यहां, बीती रात आग लगने से छह नवजात बुरी तरह झुलसकर मर गए। दमकल टीम ने कुल बारह बच्चों को रेस्क्यू किया। इसमें एक बच्चा वेंटिलेटर पर है। पांच बच्चे (Six newborns burnt alive in Delhi baby day care) अस्पताल में भर्ती हैं। हादसा,सेंटर विवेक विहार के ब्लॉक बी में हुआ है जहां, कम से कम बारह बच्चों को रेस्क्यू कराया गया। इनमें से छह की मौत हो गई। एक की मौत आग लगने से पहले ही हो गई थी।

- Advertisement -

Delhi News|Baby Care Hospital Fire|सेंटर में फायर सेफ्टी की व्‍यवस्‍थाएं क्या थीं, इसपर भी सवाल उठा रहे हैं।

5 बच्चे अभी अस्पताल में भर्ती हैं। एक बच्चा वेंटीलेटर पर है। इन सब के बीच जो सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर इन बच्चों की मौत का जिम्मेदार कौन है? कई लोग बेबी केयर सेंटर में फायर सेफ्टी की व्‍यवस्‍थाएं क्या थीं, इसपर भी सवाल उठा रहे हैं। वैसे, अस्पताल के मालिक नवीन किची पश्चिम विहार में रहते हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

Delhi News|Baby Care Hospital Fire| आग हॉस्पिटल और उसके आसपास की इमारत में फैल चुकी थी

पुलिस का कहना है कि सूचना मिलते ही मौके पर टीम को भेजा गया। तब तक आग सी-54, विवेक विहार स्थित बेबी केयर न्यू बोर्न हॉस्पिटल और उसके आसपास की इमारत में फैल चुकी थी। एक नवजात की मौत आग लगने से पहले हो चुकी थी। सभी 12 नवजात शिशुओं को दमकल विभाग और अन्य लोगों की मदद से बाहर लाकर पूर्वी दिल्ली एडवांस एनआईसीयू अस्पताल, डी-237, विवेक विहार में स्थानांतरित किया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  NEET Exam News: सरकार का बड़ा फैसला, वायुसेना संभालेगी NEET प्रश्नपत्रों की सुरक्षा!

Delhi News|Baby Care Hospital Fire| एक चार मंजिला और एक दो मंजिला इमारत भी चपेट में आ गईं

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग से सेंटर के दोनों तरफ स्थित एक चार मंजिला और एक दो मंजिला इमारत भी चपेट में आ गईं। इस दौरान अस्पताल में रखे आक्सीजन के सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ दूर जा गिरे। एक सिलेंडर 100 मीटर दूर स्थित आईटीआई परिसर में जाकर गिरा।

Delhi News|Baby Care Hospital Fire| सेंटर के पीछे की साइड से खिड़कियों को तोड़ा और सभी नवजात को एक-एक करके बाहर निकाला

दमकल व पुलिस ने केयर सेंटर के पीछे की साइड से खिड़कियों को तोड़ा और सभी नवजात को एक-एक करके बाहर निकाला। जैसे-जैसे नवजात बाहर लाए गए, उन्हें दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुरुआती तौर पर आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Delhi News|Baby Care Hospital Fire| गुप्ता नर्सिंग होम व ईस्ट दिल्ली एडवांस नर्सिंग होम में भर्ती

दमकल विभाग के अनुसार, सभी को एंबुलेंस से पास के गुप्ता नर्सिंग होम व ईस्ट दिल्ली एडवांस नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही दमकल व पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। बचाव दल ने सभी नवजात को खिड़की के रास्ते बाहर निकाल।

Delhi News|Baby Care Hospital Fire| एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू

दमकल विभाग ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे के बाद सेंटर का संचालक और कर्मचारी फरार हो गए। अभिभावकों को भी कोई सूचना नहीं दी गई। पुलिस अभिभावकों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Delhi News|Baby Care Hospital Fire| जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया

जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि शनिवार रात 11:30 बेबी केयर सेंटर में आग लगने की सूचना मिली। तत्काल दमकल विभाग व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। केयर सेंटर के भू-तल से लोगों ने धुआं निकलते देखा था। देखते ही देखते आग ऊपरी मंजिलों पर पहुंच गई। आग की लपटों ने पूरी इमारत को चपेट में ले लिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime News: दरभंगा में 25 लाख नकद, कफ सिरप और नशीली दवाएं बरामद, जिगर ऑप्टिकल की आड़ में चल रहा था ‘गंदा’ खेल?...

दरभंगा में पुलिस ने गुप्त सूचना पर नाका नंबर-6 इलाके में छापेमारी कर 25 लाख नकद, प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली दवाएं बरामद की हैं। यह कार्रवाई युवाओं को नशे की दल

DARBHANGA Illegal Liquor News: नेपाली शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार, घर से 352 बोतलें जब्त

Benipur Illegal Liquor News: बेनीपुर के मोतीपुर गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर धर्मेंद्र यादव को 352 बोतल नेपाली देसी शराब के साथ गिरफ्त

Darbhanga Bus Parking News: अब दरभंगा स्टेशन पर नहीं पार्क होगी बस, बड़ी ख़बर – दुकानदारों को मिली बड़ी राहत, चार दिन बाद खुलीं...

दरभंगा स्टेशन रोड पर अवैध बस पार्किंग और मारपीट की घटना के विरोध में चार दिन से बंद दुकानें पुलिस के ठोस आश्वासन के बाद खुल गईं। थाना प्रभारी ने सड़क पर बसों को

Bihar Bus Fare News: बस यात्रियों को झटका! 10-15% बढ़ा किराया, 1 जून से लागू होंगी नई दरें, जानें पूरी सूची

बिहार में बस से सफर करने वाले यात्रियों को अब 10 से 15 प्रतिशत अधिक किराया देना होगा. परिवहन विभाग ने डीजल की बढ़ती कीमतों के चलते यह फैसला लिया है, जो 1 जून से