spot_img

Darbhanga News| जाले थाना के हमलावरों के घर पहुंची पुलिस…जल्द करो सरेंडर…नहीं तो…ये करेंगे…

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| जाले थाना के हमलावरों के घर पहुंची पुलिस…जल्द करो सरेंडर…नहीं तो…ये करेंगे… जहां, मधुबनी लोकसभा चुनाव के दौरान जाले में बोगस मतदान करने वालों पर पुलिस का शिकंजा अब (Police reached the house of those who attacked Darbhanga police station) तेज हो रहा है।

- Advertisement -

Darbhanga News| भूमिगत होने और गिरफ्तारी के भय से सभी की फरारी के बाद अब बड़ी दबिश…आगे कुर्की-जब्ती

सभी आरोपी के भूमिगत होने और गिरफ्तारी के भय से सभी की फरारी के बाद अब पुलिस ने उनके घरों पर दबिश देते हुए सोमवार को इश्तेहार चस्पा कर दिया है। जहां हो, हाजिर हो…नहीं तो कुर्की जब्ती की जद में आ जाओगे। ऐसे में, पूरे गांव का माहौल एकदम शांत है। लोग पुलिस की कार्रवाई से सकते में हैं। क्योंकि, इस हमलावरों में कुछ युवतियों के भी नाम हैं जिनके घर आज पुलिस ने दबिश दी है।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

Darbhanga News| चुनाव के दौरान बोगस वोट देने के इल्जाम में पकड़े गए आरोपी को

जानकारी के अनुसार, चुनाव के दौरान बोगस वोट देने के इल्जाम में पकड़े गए आरोपी को थाना से जबरन छुड़ाकर भागने वालों पर अब पुलिस का शिकंजा कस गया है। पुलिस ने
जबरन पुलिस अभिरक्षा से छुड़ा ले जाने के मामले में सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सभी आरोपी को अल्टीमेटम दे दिया है। इन आरोपी में कई युवतियों के भी नाम हैं जिनके घर आज पुलिस पहुंची है।

- Advertisement -

Darbhanga News| कमतौल पुलिस निरीक्षक उदय शंकर की अगुवाई में

कमतौल पुलिस निरीक्षक उदय शंकर की अगुवाई में सभी नामजदों के घर आज पुलिस पहुंची। वहां, इश्तेहार चस्पा करते हुए सभी से तत्काल सरेंडर करने को कहा। ऐसा नहीं करने वालों के घर आगे जब्ती कुर्की की कार्रवाई भी संभव है।

Darbhanga News| पुलिस निरीक्षक उदय शंकर ने बताया

जानकारी देते पुलिस निरीक्षक उदय शंकर ने बताया कि एक प्राथमिकी नामजद समेत तीन अप्राथमिकी आरोपी की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। शेष सभी नामजदों के गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से वारंट के पश्चात इस्तेहार चिपकाने आदेश प्राप्त कर लिया गया है। फरार रहने की स्थिति में कुर्की-जप्ती की करवाई की जाएगी।

Darbhanga News| इनके घर पहुंची पुलिस, चस्पा इश्तेहार

वहीं,जिनके घर आज पुलिस पहुंची है। इसमें देउरा-बंधौली पंचायत के मो. तुफैल के पुत्र करनैन, स्व.असफाक के पुत्र तारिक अनवर, गर्री के बुढ़ान शेख के पुत्र रिजवी, अफ्फाक कुरैशी का पुत्र नेसार कुरैशी, मो. शोएब का पुत्र जुबैर व उजैर, सहित देवरा-बंधौली पंचायत निवासी परवेज आलम का 19 वर्षीय पुत्र सनाउल्लाह, मो. हसन की 18 वर्षीया पुत्री सादिया शेख, मो. हसनैन की 18 वर्षीया पुत्री सलेहा फातिमा व मो. इजहार की 19 वर्षीया पुत्री जीनत परवीन, जाले के फैजी, आरसी, मुजक्किर खान, देउरा-बंधौली निवासी मो.नसीम के पुत्र मो.अली, मो.जुबैर के पुत्र शैफुद्दीन, मुर्तजा के पुत्र आरजू, मो. शादाब उर्फ छोटू, जाले के ही निजाम असरफ के पुत्र फैसल असरफ, रेवढ़ा के सफिउल्ला ऊर्फ चमन, जाले के असार अंसारी के पुत्र इस्तेखार,  देवरा गांव निवासी मो. कुद्दुस का पुत्र मो. हुसैन, शाहिद हुसैन का पुत्र खादिम हुसैन, मो. शाहिद हुसैन का पुत्र रेयाज हुसैन  शामिल हैं।

Darbhanga News| ये हैं टीम मेंबर,दबिश के बीच तहकीकात

वहीं, छापेमारी टीम में पुलिस निरीक्षक कमतौल उदय शंकर. पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष जाले, पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष कमतौल, पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष सिमरी, पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष केवटी, पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष, सिंहवाड़ा, पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष, रैयाम, पुलिस निरीक्षक अमित कुमार तकनीकी कोषांग, सिपाही राम बाबू राय तकनीकी कोषांग के साथ सशस्त्र बल लगातार दबिश बनाए हुए हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

JDU विधायक का ‘विद्रोह’: अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ उतरेंगे मैदान में! MLC चुनाव में गरमाई सियासत

Bihar MLC Election: मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह ने बिहार MLC चुनाव में अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ प्रचार करने का ऐलान किया है. वे पटना स्नातक सीट से जन सुरा #BiharMLCElection,#AnantSingh,#PatnaGraduateSeat

दरभंगा में 29 सितंबर मंगलवार को 32 इलाकों में सुबह 5 से 9 बजे तक बिजली गायब! कहीं आपका इलाका भी तो नहीं?

Darbhanga Power Cut: दरभंगा शहर के डीएमसीएच और बंगाली उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में 29 सितंबर 2026 को सुबह 5 से 9 बजे तक 4 घंटे बिजली गुल रहेगी। गावर एजेंसी द्वारा शिफ्टिंग कार्य के #DarbhangaPowerCut,#BiharElectricity,#DMCH

दरभंगा में बाढ़ का हाहाकार! घनश्यामपुर में कमला बलान विकराल, 5 गांवों का संपर्क टूटा |जानिए – कहां घरों में घुसा पानी,...

Bihar Flood: कमला बलान नदी में बाढ़ से घनश्यामपुर के 5 गाँव पूरी तरह घिर गए हैं। सड़क संपर्क टूट गया है और फसलें बर्बाद हो गई हैं। सरकारी नाव नहीं मिलने से ग्रामीण निजी नावो #BiharFlood,#GhanshyampurNews,#KamalaBalanRiver

बिहार के मंत्रियों का विपक्ष पर बड़ा हमला! चुनाव आयोग पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, अपराध पर भी सख्त चेतावनी

Bihar Cabinet: बिहार कैबिनेट के मंत्रियों ने निर्वाचन प्रक्रिया और राज्य में आपराधिक घटनाओं को लेकर विपक्ष के आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। जदयू की जनसुनवाई में मंत्रियों #BiharCabinet,#JDUJanSunwai,#BiharPolitics