back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 13, 2026
spot_img

Darbhanga News| मैली हो गई बाबा कुशेश्वर की शिवगंगा…

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Darbhanga News| मैली हो गई बाबा कुशेश्वर की शिवगंगा… जहां, कुशेश्व रस्थान का नाम मिथिलांचल का बाबाधाम में शुमार है। यहां साक्षात बाबा कुशेश्वरनाथ विराजते हैं। लेकिन, दुर्भाग्य जैसे पापियों का पाप धोते धोते गंगा मैली हो गई ठीक उसी तरह शिव नगरी की यह प्रसिद्ध शिवगंगा पोखर भी मैली हो चुकी है। यहां का पानी काला काला हो गया है। गंध मारता है। दूषित व्यवस्था की भेंट चढ़ चुका है। जहां…

- Advertisement -

Darbhanga News| अब शिवगंगा बदबू भी मारने लगी है। हद यह, इसी शिवगंगा के आर में थाना है।

अब शिवगंगा बदबू भी मारने लगी है। हद यह, इसी शिवगंगा के आर में थाना है। यहां, थानाध्यक्ष समेत पुलिस कर्मी और लोगों का आना जाना है। जो दूभर हो गया है इस गंध और बदबू की मार से। कैसे कोई गुजरे इस हालात में। मुश्किल हो गई है यह शिवगंगा जो कभी पवित्रता और महादेव की साक्षात धरोहर में शुमार थी।

- Advertisement -

Darbhanga News| शिवगंगा के ईदगिर्द लोगों का घर है। व्यवसाय चलता है।

इसी शिवगंगा के ईदगिर्द लोगों का घर है। व्यवसाय चलता है। इस गंध से दुकानदारी मारी जा रही है। शिव नगरी में शुमार कुशेश्वरस्थान में प्रतिदिन सैकड़ो श्रद्धालुओं का रेैला लगा रहता है। सभी बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने आते हैं। रविवार और सोमवार को हजारों की जुटती भीड़ शिवभक्ति की खास निशानी है।

- Advertisement -

Darbhanga News| चढ़ावा के बाद भी गंदगी को बढ़ावा

हद यह, हजारों लोग इसी बदबूदार गंदे पानी में स्नान कर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं। स्थानीय लोग बताते है कि जब से बाबा कुशेश्वर न्यास समिति का गठन हुआ है, तब से न्यास की मनमानी की वजह से इस शिवगंगा पोखर का बुरा हाल है। हजारों रुपये चढ़ावा चढ़ता है। इस मंदिर में पर कोई न्यास के आला अधिकारी और कर्मी इस गंदा होते पानी पर ध्यान नहीं दे रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Vijaya Ekadashi 2026: विजया एकादशी 2026 पर पाएं शत्रुओं पर विजय और श्री हरि का आशीर्वाद

Vijaya Ekadashi 2026: फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को विजया एकादशी...

दमदार Toyota Fortuner को टक्कर देने आ गई MG Majestor, जानें कौन है किंग!

Toyota Fortuner: Toyota Fortuner भारतीय एसयूवी बाजार में जब भी दमदार और भरोसेमंद गाड़ी...

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर University Recruitment का शानदार मौका!

University Recruitment: कॉलेज या यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर बनने का सपना देखने वाले युवाओं के...

विजया एकादशी: भगवान विष्णु की आरती से पाएं पुण्य लाभ

Vijaya Ekadashi: भक्ति और श्रद्धा से परिपूर्ण विजया एकादशी का पावन पर्व, भगवान विष्णु...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें