back to top
⮜ शहर चुनें
अक्टूबर, 31, 2026
होम Bihar Madhubani Madhubani News| एसपी साहेब…तहे दिल से शुक्रिया ! जग गई उम्मीद…अब जरूर...

Madhubani News| एसपी साहेब…तहे दिल से शुक्रिया ! जग गई उम्मीद…अब जरूर बचेगी मोहन दास की जिंदगी…

मधुबनी के एसपी सर सुशील कुमार ने देशज टाइम्स की खबर पर बड़ा संज्ञान लिया। उन्होंने देशज टाइम्स में खबर छपते ही...मोहन दास की जिंदगी में एक नई उम्मीद की किरण जगा दी। जहां, मधुबनी के जयनगर थाना क्षेत्र के राजपुताना टोला का रहने वाला अविवाहित मोहन दास जिंदगी और मौत के बीच है। चंद जमींन मांगी थी अपनी मां से। भाई और परिजनों ने मिलकर जिंदा जला दिया। अब, मोहनदास की जिंदगी महज दस से बीस फीसद ही शेष है। वारदात, 29 अप्रैल 2024 को हुआ जब उस पर केरोसिन छिड़कर उसे जिंदा जला दिया गया। मगर, आज तक थाना में FIR तक दर्ज नहीं है...यही खबर देशज ने जब मंगलवार की दोपहर में प्रकाशित करते एसपी सुशील कुमार से अपील की, तत्काल एसपी सुशील कुमार ने पूरे मामले की गंभीरता को समझा, तत्काल जयनगर थाना में एफआईआर दर्ज हो गया। अब उम्मीद जगी है, मोहन दास की जिंदगी में नया सवेरा होगा...थैंक्स सर, एसपी सुशील कुमार...

Madhubani News| एसपी साहेब…तहे दिल से शुक्रिया ! जग गई उम्मीद…अब जरूर बचेगी मोहन दास की जिंदगी…
Madhubani News| एसपी साहेब…तहे दिल से शुक्रिया ! जग गई उम्मीद…अब जरूर बचेगी मोहन दास की जिंदगी…

Madhubani News | एसपी साहेब…! मोहन दास की जिंदगी बचा लीजिए…| यह खबर देशज टाइम्स में छपते ही एसपी सुशील कुमार ने बड़ा एक्शन लिया। तत्काल मोहन दास की जिंदगी बचाने की पहली पहल तेज हुई। एफआईआर दर्ज (Madhubani SP Sushil Kumar took action on the news of Deshjatimes, FIR registered) कर लिया गया। 

Madhubani News| एसपी सुशील कुमार की त्वरित कार्रवाई से जगी बड़ी उम्मीद

मोहन दास जो महज चंद जमीन के लिए अपनी माता और भाई की दरिंदगी के आगे जिंदगी से लड़ रहा है। शेष बची जिंदगी में न्याय की (Madhubani SP Saheb! save mohan das life) उम्मीद लिए भर है। मगर, न्याय मिलेगा? यह बड़ा सवाल जब देशज टाइम्स ने पूछा। तो इसका जवाब एसपी सुशील कुमार की ओर से त्वरित कार्रवाई से स्पष्ट मिल गया। जहां, एफआईआर तत्काल मंगलवार की दोपहर दर्ज कर ली गई है।

Madhubani News| मोहन दास की जिंदगी अब सुधरेगी, एफआईआर दर्ज

मामला, मधुबनी के जयनगर थाना क्षेत्र के राजपुताना टोला से जुड़ा है। इस मोहल्ले के निवासी मोहन दास की जिंदगी 10 से 20 फीसद ही बची है। पीड़ित मोहन दास की माने तो, मोहन दास की शादी नहीं हुई है। वह अपने पिता व चाचा के हिस्से की 15 धुर जमीन की मांग गुजर बसर के लिए अपनी मां से करते आ रहे थे। इसको लेकर विवाद चला आ रहा था। इस बीच, 29 अप्रैल 2024 को मां किसनी देवी,भाई सोहन दास और भाभो किरण देवी ने भूमि विवाद में आठ बजे रात में घर में केरासिन छिड़कर मोहन दास को जिंदा जला दिया।

Madhubani News| जिसने देखा था धू-धूकर जलता मोहन दास को…उनसे पूछिए…किस पीड़ा में है जिंदगी

धू-धू कर जलता शरीर लेकर मोहन दास जान बचने के लिए बाहर भागे। मौजूद मोहल्ले के लोगों ने मिलकर आग बुझा दी। जयनगर अनुमंडल हॉस्पिटल ले गए। जहां से उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया। डीएमसीएच में भी उसकी चिकित्सा नहीं हुई। तब जाकर निजी हॉस्पिटल में उसका इलाज हुआ।

Madhubani News| गरीबी, आर्थिक लाचारी, इलाज को मोहताज, जिंदगी बचेगी…इंसाफ मिलेगा?

गरीबी के कारण आर्थिक तंगी में वापस जयनगर आए। थाने में आवेदन दिया। लेकिन, पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे मोहन दास के पास इलाज केलिए पैसे नहीं है। इस कारण पड़ोस की एक महिला के घर पर उसकी चिकित्सा चल रही है।

Madhubani News| देशज टाइम्स में खबर छपी, एक्शन हुआ, जयनगर थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया

मगर, जैसे ही मंगलवार की दोपहर देशज टाइम्स में खबर छपी…त्वरित एक्शन हुआ। जयनगर के थानाध्यक्ष अनुप कुमार ने एफआईआर दर्ज कर आगे की तहकीकात तेज कर दी है। वहीं, जयनगर के एसडीपीओ विप्लव कुमार पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए एक्शन में हैं। वहीं, जयनगर थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की तहकीकात तेज कर दी गई है।

error: कॉपी नहीं, शेयर करें
BREAKING
भागलपुर-बांका मार्ग पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा! कार तालाब में गिरी, 1 की मौत, दूसरे की तलाश जारी ● बिहार में खेती की सेहत सुधारने का मास्टर प्लान! 38 जिलों के 629 स्कूलों में खुलेंगी मिनी मिट्टी जांच लैब ● चौंकाने वाली खबर! रिटायरमेंट से एक दिन पहले ये अफसर बना DSP, CM सम्राट चौधरी ने भी किया बड़ा काम ● Bihar Education बिहार के शिक्षकों की जींस-टीशर्ट पर बैन! नए ACS ने कार्यभार संभालते ही जारी किए कड़े निर्देश ● Darbhanga Traffic Jam चालान के बजाय 'समझौता'! एक दिन पहले पुलिसकर्मियों को मिला जाम से निबटने का मंत्र | फंसा दोनार चौक भीषण जाम की चपेट में | पढ़िए -अनदेखी, कब्जा और दो थाने ● चिराग पासवान का विपक्ष पर बड़ा प्रहार: 'EVM-EVM करने वाले विधान परिषद चुनाव में कहां थे?' ● सिपाही भर्ती पेपर लीक: ED का बड़ा एक्शन, 2.01 करोड़ की संपत्ति जब्त, अब क्या होगा? ● बिहार के शिक्षकों की सैलरी पर बड़ा अपडेट! अब सीधे खाते में आएगा पैसा, विश्वविद्यालय का रोल खत्म ● दिल्ली जाने की टेंशन खत्म! गया-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन अब शेखपुरा तक, इन जिलों को मिली सीधी कनेक्टिविटी ● 20 साल में कैसे बदल गया बिहार? स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने JDU का पूरा रिपोर्ट कार्ड खोला! ● Darbhanga Jale Crime सीतामढ़ी का शातिर चोर जाले में दबोचा गया! 38 हजार की चोरी का किया खुलासा! ● Darbhanga News बेनीपुर में 'सूर्य घर' योजना का धमाका! अब मुफ्त बिजली से रोशन होंगे घर, ऐसे उठाएं फायदा ● भागलपुर के जीरोमाइल थाने में नए SHO का बड़ा ऐलान! पदभार लेते ही उठाया पहला ये कदम, जनता को मिलेगा फायदा ● बड़ी खबर! दरभंगा में RJD की जीत, पूर्व मंत्री बोले- तेजस्वी चलाएं ये फॉर्मूला, 2029 में बनेगी सरकार! ● Darbhanga News किसानों की बल्ले-बल्ले! दरभंगा KVK ने दी प्राकृतिक खेती की ट्रेनिंग, खाते में आए PM किसान के ₹18,690 करोड़ ● जेडीयू में ललन सिंह पर संजय झा का बड़ा बयान! 5 नवंबर को होगा बिहार की राजनीति का अगला दांव ● बदरीनाथ से उड़ा हेलीकॉप्टर 15 मिनट में टूटा संपर्क -अचानक हुआ लापता! 6 लोग थे सवार, पहाड़ों में क्रैश ? ● दुलारचंद हत्याकांड फिर चर्चा में| क्या है '3 FIR' का चौंकाने वाला सच! पढ़िए - 1. गोली और थार -2. जन सुराज 3. आरोप सही ● Voter List Revision | वोटर लिस्ट में नाम नहीं है? चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, इन 6 राज्यों में बढ़ी SIR की अंतिम तारीख! ● Sara Ali Khan केदारनाथ पहुंचीं सारा अली खान को मौलाना ने बताया 'हराम', दी तौबा करने की सलाह! पढ़िए - 'शिर्क' ● भागलपुर-बांका मार्ग पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा! कार तालाब में गिरी, 1 की मौत, दूसरे की तलाश जारी ● बिहार में खेती की सेहत सुधारने का मास्टर प्लान! 38 जिलों के 629 स्कूलों में खुलेंगी मिनी मिट्टी जांच लैब ● चौंकाने वाली खबर! रिटायरमेंट से एक दिन पहले ये अफसर बना DSP, CM सम्राट चौधरी ने भी किया बड़ा काम ● Bihar Education बिहार के शिक्षकों की जींस-टीशर्ट पर बैन! नए ACS ने कार्यभार संभालते ही जारी किए कड़े निर्देश ● Darbhanga Traffic Jam चालान के बजाय 'समझौता'! एक दिन पहले पुलिसकर्मियों को मिला जाम से निबटने का मंत्र | फंसा दोनार चौक भीषण जाम की चपेट में | पढ़िए -अनदेखी, कब्जा और दो थाने ● चिराग पासवान का विपक्ष पर बड़ा प्रहार: 'EVM-EVM करने वाले विधान परिषद चुनाव में कहां थे?' ● सिपाही भर्ती पेपर लीक: ED का बड़ा एक्शन, 2.01 करोड़ की संपत्ति जब्त, अब क्या होगा? ● बिहार के शिक्षकों की सैलरी पर बड़ा अपडेट! अब सीधे खाते में आएगा पैसा, विश्वविद्यालय का रोल खत्म ● दिल्ली जाने की टेंशन खत्म! गया-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन अब शेखपुरा तक, इन जिलों को मिली सीधी कनेक्टिविटी ● 20 साल में कैसे बदल गया बिहार? स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने JDU का पूरा रिपोर्ट कार्ड खोला! ● Darbhanga Jale Crime सीतामढ़ी का शातिर चोर जाले में दबोचा गया! 38 हजार की चोरी का किया खुलासा! ● Darbhanga News बेनीपुर में 'सूर्य घर' योजना का धमाका! अब मुफ्त बिजली से रोशन होंगे घर, ऐसे उठाएं फायदा ● भागलपुर के जीरोमाइल थाने में नए SHO का बड़ा ऐलान! पदभार लेते ही उठाया पहला ये कदम, जनता को मिलेगा फायदा ● बड़ी खबर! दरभंगा में RJD की जीत, पूर्व मंत्री बोले- तेजस्वी चलाएं ये फॉर्मूला, 2029 में बनेगी सरकार! ● Darbhanga News किसानों की बल्ले-बल्ले! दरभंगा KVK ने दी प्राकृतिक खेती की ट्रेनिंग, खाते में आए PM किसान के ₹18,690 करोड़ ● जेडीयू में ललन सिंह पर संजय झा का बड़ा बयान! 5 नवंबर को होगा बिहार की राजनीति का अगला दांव ● बदरीनाथ से उड़ा हेलीकॉप्टर 15 मिनट में टूटा संपर्क -अचानक हुआ लापता! 6 लोग थे सवार, पहाड़ों में क्रैश ? ● दुलारचंद हत्याकांड फिर चर्चा में| क्या है '3 FIR' का चौंकाने वाला सच! पढ़िए - 1. गोली और थार -2. जन सुराज 3. आरोप सही ● Voter List Revision | वोटर लिस्ट में नाम नहीं है? चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, इन 6 राज्यों में बढ़ी SIR की अंतिम तारीख! ● Sara Ali Khan केदारनाथ पहुंचीं सारा अली खान को मौलाना ने बताया 'हराम', दी तौबा करने की सलाह! पढ़िए - 'शिर्क' ●