back to top
8 जून, 2024
spot_img

Bihar Weather : Heat Wave से पिछले 24 घंटे में आठ लोगों की मौत,मौसम विभाग का ALERT

spot_img
Advertisement
Advertisement

बिहार में पिछले दो दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल है। स्थिति ऐसी कि लोगों के घरों और ऑफिस में लगे AC भी प्रचंड गर्मी के आगे फेल हो रहे हैं।खासकर दक्षिण बिहार के जिलों का हाल बेहाल है। गया शहर में मई के महीने में 128 साल का रिकॉर्ड टूट गया, तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

Bihar Weather : Heat Wave से पिछले 24 घंटे में आठ लोगों की मौत

बिहार में भीषण गर्मी और लू की वजह से पिछले 24 घंटे में राज्य के भोजपुर, रोहतास, गोपालगंज, औरंगाबाद और अरवल जिले में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच मौसम विभाग ने गुरुवार को भी बिहार के कई जिलों में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी जारी की है। साथ ही लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।vमौसम विभाग के अनुसार एक जून तक लू की स्थिति यथावत जारी रहने का अनुमान है।

Bihar Weather : मई 1970 में गया में 47.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था, जो अब टूट चुका है।

इसके बाद धीरे-धीरे इसमें कमी आएगी। बिहार, झारखंड, ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, जम्मू संभाग और हिमाचल प्रदेश में भी शुक्रवार तक लू की स्थिति गंभीर बने रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को गया में 47.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। यह 1896 से लेकर अब तक मई महीने में गया का सबसे गर्म दिन है। इससे पहले मई 1970 में गया में 47.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था, जो अब टूट चुका है।

Bihar Weather : सबसे ज्यादा कहां गई जान?

सबसे ज्यादा भोजपुर जिले में तीन लोगों की हीटवेव से जान चली गई। वहीं, गोपालगंज में भी नेपाल जा रहे एक पर्यटक ने बीच रास्ते में दम तोड़ दिया। इस भीषण गर्मी में लू लगने से भागलपुर जिला पुलिस बल में तैनात दारोगा देवनाथ राम की जान चली गई।

Bihar Weather : दारोगा चुनाव ड्यूटी में रोहतास जिले के डेहरी

दारोगा चुनाव ड्यूटी में रोहतास जिले के डेहरी स्थित पुलिस लाइन पहुंचे थे। जहां बुधवार दोपहर तबीयत खराब होने पर सासाराम सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। दारोगा भोजपुर के बिहियां थाना क्षेत्र के औराई नवादा गांव के रहने वाले थे। अरवल में चुनाव ड्यूटी के लिए अरुणाचल प्रदेश से आए हेड कांस्टेबल निक्कू अहुजा की भी मौत हो गई। उनकी ड्यूटी उत्क्रमित विद्यालय रामपुर चौरम में लगाई गई थी।

Bihar Weather: Eight people died in last 24 hours due to heat wave - Bihar Weather ( Bihar Weather समाचार)
Bihar Weather: Eight people died in last 24 hours due to heat wave – Bihar Weather ( Bihar Weather समाचार)

गोपालगंज में महाराष्ट्र के नासिक के रहने वाले एक पर्यटक की मौत लू लगने से हो गई। पर्यटकों के एक दल के साथ सोमनाथ आगरे (60) नेपाल के काठमांडू जा रहे थे। बरौली के मिर्जापुर बाजार के पास बस में सवार की तबीयत अचानक बिगड़ गई। गोपालगंज सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई।

Bihar Weather : राज्य में लू के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी

रोहतास जिले के करगहर बड़हरी बाजार में वृद्धा तेतरा देवी और औरंगाबाद के आंजन के शिवनारायण सिंह के अरुण सिंह की मौत हो गई। भोजपुर जिले में बीते 24 घंटे के भीतर लू से तीन लोगों की मौत हुई। जगदीशपुर, बड़हरा और गजराजगंज थाना इलाके में ये मौतें हुईं। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक भीषण गर्मी और लू कायम रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। राज्य में लू के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

जरूर पढ़ें

ब्रांडिंग करोगे तो जवाब भी दोगे! – ShahRukh Khan का प्रचार और झांसा, BIHAR के ग्राहक ने कहा- बेटी के लिए क्लास ली, EMI...

बक्सर, देशज टाइम्स | बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अब उपभोक्ता संरक्षण कानून के दायरे...

देश में फिर कोरोना! पटना में कोरोना की वापसी! 24 घंटे में 10 नए केस, NMCH डॉक्टर, ANM संक्रमित –केरल टॉप पर, 24 घंटे...

पटना, देशज टाइम्स | राजधानी पटना में कोरोना वायरस ने एक बार फिर से...

घोटाले में फंसे बॉलीवुड स्टार डिनो मोरिया ! 65 करोड़-मीठी नदी का सच?ED का शिकंजा!

मुंबई, देशज टाइम्स |प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया को एक बार...

अब Bihar Police बनेंगी ‘Super Cops’, CRPF और SSB से लेंगी Commando Training, Mokama-Chandauli में बनेगा Bihar का नया सुरक्षा मॉडल

अब बिहार पुलिस बनेंगी सुपर कॉप्स, CRPF और SSB से लेंगी कमांडो ट्रेनिंग, मोकामा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें