back to top
7 सितम्बर, 2024
spot_img

Darbhanga News|Manigachi News| मनीगाछी की दो खबरें Must Read …1. नहीं रहे नेहरा पूर्वी के पंच लक्ष्मी, 2. दो नशेबाज धराया

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

Darbhanga News|Manigachi News| मनीगाछी की दो खबरें Must Read …1. नहीं रहे नेहरा पूर्वी के पंच लक्ष्मी| दूसरी खबर… दो नशेबाज धराया। जहां,गुरुवार को मनीगाछी से एक दु:खद खबर (Two news from Darbhanga Manigachi, must read) आ रही है। प्रखंड क्षेत्र के नेहरा पूर्वी पंचायत निवासी व वार्ड सात के ग्राम कहचरी पंच लक्ष्मी सहनी का निधन हो गया है। निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

Darbhanga News|Manigachi News| थानाध्यक्ष राज किशोर राय का बड़ा एक्शन सामने आया है

वहीं, दूसरी खबर में थानाध्यक्ष राज किशोर राय का बड़ा एक्शन सामने आया है। यहां, नेहरा थाना की पुलिस ने नशे की हालत में दो लोगों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब खबर विस्तार से…

Darbhanga News|Manigachi News| पंच लक्ष्मी सहनी का गुरुवार को उनके आवास पर निधन

जानकारी के अनुसार, नेहरा पूर्वी पंचायत निवासी व वार्ड सात के ग्राम कहचरी पंच लक्ष्मी सहनी का गुरुवार को उनके आवास पर निधन हो गया। वे 74 वर्ष के थे। परिजनों के अनुसार वे कई महींनों से बीमार चल रहे थे। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। समाजसेवी लक्ष्मी सहनी के निधन पर पंचायत की सरपंच कामनी देवी, मुखिया सरिता देवी, उप मुखिया मनोज चौधरी, ग्राम कहचरी पंच डॉ. रिंकु कुमारी, पूर्व मुखिया सूर्य नारायण सहनी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हमलोगों ने अपने एक अभिभावक को खो दिया है।

Darbhanga News|Manigachi News| नशे की हालत में दो गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में

थानाध्यक्ष राज किशोर राय ने बताया कि नेहरा थाना पुलिस ने नशे की हालत में दो लोगों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दोनों को बीती रात गश्ती के दौरान छड़्ड़ापट्टी चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया।

Darbhanga News|Manigachi News| चेकिंग के दौरान बहेड़ा थाना क्षेत्र के

चेकिंग के दौरान बहेड़ा थाना क्षेत्र के भगवतपुर निवासी बबलू मंडल एवं राजू मंडल को नशे की हालत में देखा गया। दोनों को ब्रेथ एनलाइजर से जांच करने पर शराब पीने की पुष्टि होने पर दोनों को हिरासत में ले लिया गया था। गुरुवार को दोनों व्यक्तियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

जरूर पढ़ें

बिरौल के पोखराम में रविवार को लगेगा प्रथम हॉस्पिटल का फ्री हेल्थ कैंप, PATNA से पहुंचेंगी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम

बिरौल में पहली बार! पोखराम पंचायत भवन में होगा प्रथम हॉस्पिटल की ओर से...

Darbhanga SSP Jagunath Reddi जब पहुंचे लहेरियासराय थाना, क्या देखा, क्या कहा-टास्क की लंबी फेहरिस्त में क्या-क्या है?

दरभंगा SSP जगुनाथ रेड्डी का बड़ा एक्शन! लहेरियासराय थाना में SSP का औचक निरीक्षण...

Darbhanga के बिरौल में रात 2 बजे भैंस चोरी में खौफनाक अंजाम –ताबड़तोड़ चाकू से वार

भैंस चोरी में नाकाम चोर ने कर दिया चाकू से हमला! दरभंगा के बिरौल...

मच गया शोर बिरौल में…4 स्थानों से निकला गणपति विसर्जन जुलूस, मटकी फोड़ में लगे जमकर गणेश के जयकारे

सुपौल बाजार में धूमधाम से सम्पन्न हुआ गणपति विसर्जन, जयकारों से गूंज उठा इलाका।...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें