spot_img

Darbhanga News| Jaley News| जाले में बिजली ठीक करने के दौरान बड़ी लापरवाही जान पर बन आईं, मिस्त्री करंट से झुलसा, DMCH रेफर

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| Jaley News| जाले में बिजली ठीक करने के दौरान बड़ी लापरवाही जान पर बन आईं है। जहां, मिस्त्री जयप्रकाश करंट से बुरी तरह झुलस गए हैं। जाले रेफरल अस्पताल से DMCH रेफर कर दिए गए हैं। बड़ी खबर, दरभंगा जिले के जाले से है। यहां, शुक्रवार को बिजली करंट से मानव बल जय प्रकाश राय बुरी तरह झुलस कर बेहोश गए हैं। इस हादसे के पीछे बड़ी लापरवाही की बात सामने आ रही है।

- Advertisement -

Darbhanga News|Jaley News| जय प्रकाश बिजली ठीक करने के लिए पोल पर चढ़े थे, किसी ने शटडाउन वापस ले लिया…

जहां, बताया जा रहा है कि जय प्रकाश बिजली ठीक करने के लिए पोल पर चढ़े थे। इसी दौरान बड़ी लापरवाही हो गई। किसी ने मुरैठ विद्युत उपकेंद्र से लिया गया शट डाउन वापस ले लिया। इस बड़ी करंट ने जयप्रकाश के शरीर को निचोड़ डाला। तत्काल वह पोल से झुलसकर गिर गए। मौजूद लोग उन्हें स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां से गंभीरावस्था को देखते उन्हें दरभंगा डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

- Advertisement -

Darbhanga News | Jaley News | हादसा, मुरैठ विद्युत उपकेंद्र का है। यहां, मस्सा पंचायत में 11 हजार संचरण लाइन में गड़बड़ी की सूचना…बड़ा हादसा

जानकारी के अनुसार, हादसा, मुरैठ विद्युत उपकेंद्र का है। यहां, मस्सा पंचायत में ग्यारह  हजार बिजली संचरण लाइन में गड़बड़ी की सूचना पर मानव बल स्व.नरेश राय के पचीस वर्षीय पुत्र जय प्रकाश राय यहां ठीक करने पहुंचे थे। इससे पहले उन्होंने मुरैठा पावर हाउस से बिजली का शट डाउन लिया। फिर पोल पर चढ़कर बिजली दुरूस्त करने लगे। इसी बीच यह हादसा लापरवाही की भेंट चढ़ गया। जहां, जयप्रकाश बिजली ठीक कर ही रहे थे कि मुरैठा पावर हाउस के कर्मी ने बिना जयप्रकाश को बताए शट डाउन वापस ले लिया। फिर क्या था, ग्यारह हजार का झटका ऐसा लगा। जयप्रकाश वहीं बेहोश हो गए।

- Advertisement -

Darbhanga News | Jaley News | लोगों ने तत्काल जयप्रकाश को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल ले गए मगर हालत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वहां मौजूद लोगों ने तत्काल जयप्रकाश को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल ले गए मगर हालत गंभीर देख मौके पर तैनात चिकित्सक डॉ.आकाश पटेल ने उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों की बंपर भर्ती! जल्दी से जान लीजिए पूरी डिटेल

बिहार के डॉ. अंबेडकर आवासीय विद्यालयों में 1048 शिक्षक व 365 गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती होगी। BPSC को अधियाचना भेजी गई है। नए विद्यालय और छात्रावास बनाकर छात्रो#BiharTeacherNews,#AmbedkarSchools,#BiharEducation

Bihar Road News: खुशखबरी! जानिए क्या है बिहार का @मिशन 5 आवर्स, सरकार का बड़ा फैसला

बिहार में 'मिशन 5 आवर्स' योजना से अब राज्य के किसी भी जिले से पटना तक का सफर मात्र पांच घंटे में पूरा होगा। पूर्व मंत्री मंगल पांडेय ने इस महत्वाकांक्षी योजना क#BiharRoads,#Mission5Hours,#BiharNews

Patna Fire Safety News: अस्पताल, होटल सावधान! सरकार का बड़ा फैसला, एक हफ्ते के अंदर पूरा करना होगा यह ‘ होमवर्क ’ नहीं तो…...

अग्निशमन विभाग ने बिहार के निजी अस्पतालों और होटलों के लिए कड़ा सुरक्षा निर्देश जारी किया है। एक सप्ताह में रिपोर्ट न देने पर उन्हें सील किया जाएगा। मुजफ्फरपुर#PatnaFireSafety,#BiharHospitals,#FireAudit

Bihar PM Surya Ghar News: बिहार ने पीएम सूर्य घर योजना में मारी बाजी, जानें क्यों मिला यह अवॉर्ड!

बिहार को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय सम्मान मिला है। नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्य को यह प्रतिष्ठित पुर#BiharNews,#PMSuryaGhar,#SolarEnergy