spot_img

Darbhanga News| Ghanshyampur News| बड़ी बहन के साथ 4 साल की बच्ची पढ़ने पहुंच गईं आंगनबाड़ी, सेविका ने भगाया, गिरी, हाथ टूटा, @conspiracy?

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| Ghanshyampur News|आंगनबाड़ी केंद्र में बच्ची का हाथ टूटा..? आरोप है, सेविका ने धक्का मारा…या सेविका किसी साजिश की शिकार हो रही हैं…? खबर की शुरूआत इसी से जहां, आंगनवाड़ी केंद्र पर पढ़ने गई चार साल की बच्ची का हाथ टूट गया है। बताया जा रहा है कि बच्ची को सेविका ने धक्का दे दिया। जोर से धक्का के कारण बच्ची गिर गई। उसका, हाथ टूट गया।

- Advertisement -

Darbhanga News|Ghanshyampur News| दक्षिणी कसरौर गांव की आंगनबाड़ी में टूटा 4 साल की दीपा का हाथ

जानकारी के अनुसार, मामला, दक्षिणी कसरौर गांव का है। यहां आंगनवाड़ी केंद्र संख्या छह पर हादसा हुआ है या जानबूझकर सेविका ने बच्ची को धक्का दे दिया जिससे उसका हाथ टूट गया। फिलहाल जांच का विषय है। लेकिन, जो जानकारी है, उसके मुताबिक, केंद्र पर पढ़ने गई बच्ची को सेविका ने धक्का मार दिया।

- Advertisement -

Darbhanga News|Ghanshyampur News| शिवानी की छोटी बहन दीपा भी वहां पढ़ने चली गई

जानकारी के अनुसार, दक्षिणी कसरौर गांव के हरिजन टोला और महादलित बस्ती में बने आंगनवाड़ी केंद्र संख्या छह पर संजीव पासवान की बड़ी लड़की शिवानी कुमारी पढ़ने जाती थी। इसी दौरान शिवानी की छोटी बहन दीपा भी वहां पढ़ने चली गई। इस दौरान आंगनवाड़ी की सेविका लीला देवी पर आरोप है कि उसने दीपा को धक्का दे दिया। जिससे उसका हाथ टूट गया।

- Advertisement -

Darbhanga News|Ghanshyampur News| सेविका लीला देवी ने दीपा से कहा,तुम्हारा यहां नाम नहीं लिखा है। क्यों चली आती है

जानकारी के अनुसार, सेविका लीला देवी ने दीपा से कहा कि तुम्हारा यहां नाम नहीं लिखा है। क्यों यहां चली आती है। मगर, दीपा अपनी बहन शिवानी के साथ वहां पढ़ने बैठ गई। इस दौरान बार-बार सेविका उसे बाहर जाने को बोल रही थी। लेकिन जब दीपा नहीं निकली तो आरोप है कि सेविका लीला देवी ने उसे केंद्र से बाहर ढकेल दिया जससे वह वहीं जमीन पर गिरकर चोटिल हो गई।उसका हाथ टूट गया।

Darbhanga News|Ghanshyampur News| डॉक्टर ने बताया कि दीपा का हाथ टूट चुका है। प्लस्टर करना होगा।

बाद में, दीपा को लेकर लोग अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि उसे काफी दर्द हो रहा है। दर्द से चिल्लाती दीपा को उसकी मां माया देवी इलाज के लिए बिरौल निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने बताया कि दीपा का हाथ टूट चुका है। प्लस्टर करना होगा।

Darbhanga News|Ghanshyampur News| थानाध्यक्ष अजीत कुमार झा ने बताया

इस मामले में, पीड़ित बच्ची की मां माया देवी ने घनश्यामपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं, थानाध्यक्ष अजीत कुमार झा ने बताया कि आगे की तहकीकात दर्ज प्राथमिकी के आधार पर की जा रही है।

Darbhanga News|Ghanshyampur News| आंगनवाड़ी सेविका लीला देवी का कहना है

वहीं,आंगनवाड़ी सेविका लीला देवी का कहना है कि मुझे फंसाया जा रहा है। बच्ची का केंद्र में दाखिला भी नहीं है। उसका नामांकन यहां नहीं है। वह अपने ननिहाल में रह रही है। मुझे फंसाने की नीयत से मेरे ऊपर एफआईआर दर्ज की गई है।फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

समस्तीपुर में बड़ा कांड! थाने से खिड़की तोड़ भागा मंगलसूत्र छिनतई का अपराधगर्द, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Samastipur Police: समस्तीपुर के रोसड़ा थाने से मंगलसूत्र छिनतई कांड का आरोपी बादल कुमार खिड़की तोड़कर फरार हो गया। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है, और पुलिस सुरक्षा पर#SamastipurPolice,#BiharCrime,#AccusedEscape

Bihar Student Protest: छात्रों के लिए डटकर खड़े हुए चिराग पासवान, बोले- सरकार में हूं तो चुप नहीं बैठूंगा

Bihar Student Protest: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात कर उनकी 15 सूत्री मांगें सुनीं। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलकर इन मुद#BiharStudentProtest,#ChiragPaswan,#SamratChoudhary

Bihar Smart Meter प्रीपेड मीटर वाले 5 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ा झटका! एक साथ खातों से कटे ₹50 करोड़ से अधिक|जानें अचानक?

Bihar Smart Meter: राजधानी पटना में स्मार्ट प्रीपेड मीटर का इस्तेमाल करने वाले लाखों घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। बिजली कंपनी ने एक साथ उनके खातों से 50 करोड़ रुपये से अध#BiharSmartMeter,#PatnaElectricity,#ConsumerRights

Bihar Train Route Change धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस 24 से 27 सितंबर तक बदले हुए मार्ग से चलेगी! देखें पूरी लिस्ट | यात्रा से पहले...

Bihar Train Route Change: पूर्व रेलवे के मुगमा स्टेशन पर चल रहे रीमॉडलिंग कार्य के कारण सितंबर माह में कई ट्रेनों के परिचालन में बड़ा बदलाव किया गया है। इसका सीधा असर गया से होकर गुजरने#BiharTrainNews,#GayaNews,#IndianRailways