back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

Jharkhand News| Palamu News|कुएं में प्यास बुझाने उतरे 40 बंदरों की मौत

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Jharkhand News| Palamu News| कुएं में प्यास बुझाने उतरे करीब 40 बंदरों की मौत हो गई है। बड़ी खबर पलामू से है। यहां, एक कुएं से 35 से अधिक बंदरों के शव बरामद किए गए हैं। सारे बंदर कुएं में प्यास बुझाने के लिए उतरे थे। फिर बाहर नहीं निकल पाए।

- Advertisement -

Jharkhand News|Palamu News|डूबने से मौत,पानी विषैला होने की आशंका

ऐसे में, उनकी डूबने से मौत हो गई। पानी के भी विषैला होने की (Monkeys die by drowning in a well in Palamu) संभावना है। लेकिन पानी को देखने से स्पष्ट होता है कि इसका इस्तेमाल लंबे समय से नहीं किया जा रहा होगा। पानी काला पड़ गया है।

- Advertisement -

Jharkhand News| Palamu News| शव मिलने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल

कुएं में गंदगी भी नजर आई है। कुएं के पानी की भी जांच होनी चाहिए, ताकि मौत का कारण स्पष्ट हो सके। बंदरों की डेड बॉडी देखने से लगता है कि घटना तीन चार दिन पहले की होगी। आशंका जताई जा रही है कि सभी बंदर प्यास बुझाने के लिए कुआं में नीचे उतरे थे। उनकी मौत हो गई। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना पांकी थाना क्षेत्र के सोरठ की है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bokaro News: डिजिटल दुनिया का जाल-जाल में छिपे खतरों से आगाह छात्रों, युवाओं, अभिभावकों, शिक्षकों को साइबर सिक्योरिटी ट्रेनिंग... जानिए सामूहिक जिम्मेदारी

Jharkhand News| Palamu News| पास में ही एक कुआं दिखा, जिसमें से दुर्गंध आ रही थी

दरअसल, सोरठ गांव में कुछ चरवाहे जंगल में गए थे। इसी दौरान उन्हें कुछ दुर्गंध महसूस हुई। उन्होंने इधर-उधर देखा तो पास में ही एक कुआं दिखा, जिसमें से दुर्गंध आ रही थी। जब वे कुएं के पास गए तो देखा कि अंदर पानी पर बंदरों के शव पड़े थे। सभी बंदरों की मौत कब हुई, इसकी जानकारी किसी ग्रामीण को नहीं है। लेकिन संभावना है कि बुधवार या गुरुवार को यह घटना हुई होगी। कुआं जमीन की सतह से बराबर पर बना हुआ है।

Jharkhand News| Palamu News| पलामू डीएफओ कुमार आशीष ने बताया

बंदरों की मौत के बाद वन विभाग के कर्मियों को मौके पर भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पलामू डीएफओ कुमार आशीष ने बताया कि विभाग के कर्मियों को मौके पर भेज दिया गया है। जांच की जा रही है। बंदरों के शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 World Cup 2026: डबल सुपर ओवर के महासंग्राम में अफ्रीका ने अफगानिस्तान को चटाई धूल!

T20 World Cup 2026: क्रिकेट प्रेमियों, दिल थाम कर बैठिए! टी20 विश्व कप 2026...

मिलिट्री नर्सिंग सर्विस को मिला Ex-serviceman Status: अब महिलाओं को भी मिलेगा पूर्व सैनिकों वाला सम्मान और लाभ

Ex-serviceman Status: देश की रक्षा सेवाओं में कार्यरत महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी...

गुरुवार, 12 फरवरी 2026: जानिए अपना Kal Ka Rashifal, ग्रहों का संकेत

Kal Ka Rashifal: समय का चक्र निरंतर गतिमान है, और प्रत्येक नूतन दिवस अपने...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें