spot_img

Bihar News| Bihar Bank Loot |Saran News| बीच दोपहर, Central Bank of India से10 लाख की लूट

spot_img
- Advertisement -

Bihar News| Bihar Bank Loot | Saran News| सोमवार की बीच दोपहर। Central Bank of India से 10 लाख की लूट। बड़ी खबर सारण से है। यहां अमनौर में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से बड़ी लूट की वारदात को अपराधियों ने अंजाम दिया है। आज सुबह ही पटना के बिहटा में फाइनेंस बैंक से चौदह लाख की लूट के बाद की वारदात यहां पुनरावृत्ति कर डाली। यहां, अमनौर के सेंट्रल बैंक आफ इंडिया में सोमवार की (Loot of Rs 10 lakh from Saran Central Bank of India) दोपहर घुसे चार बाइक पर आए करीब दस अपराधियों ने दस लाख की लूट को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

- Advertisement -

Bihar News|Bank Loot| Saran News| अपराधियों की संख्या सात से दस के बीच थी। सभी बैंक पहुंचे ही 

जानकारी के अनुसार, अपराधियों की संख्या सात से दस के बीच थी। सभी बैंक पहुंचे ही असलहे का भय दिखाकर कुछ ही मिनट में  लगभग दस लाख कैश लूट को अंजाम दिया।बताया जाता है कि इस दौरान 8,94000 की लूट हुई है। जाते-जाते अपराधियों ने सीसीटीवी का ड्राइव भी लेते चले गए। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज में जो कुछ उपलब्ध है उससे अपराधियों की जांच और पहचान की जा रही है। आसपास के लोगों और बैंक में मौजूद लोगों से पुलिस लगातार बातचीत करते हुए हुलिया की टोह में लगी है।

- Advertisement -

Bihar News|Bank Loot| Saran News| डीआईजी विकास वर्मा ऑन द स्पॉट पहुंचे। मढ़ौरा डीएसपी नरेश पासवान के साथ पूरे घटनाक्रम की जानकारी

जानकारी मिलते ही डीआईजी विकास वर्मा ऑन द स्पॉट पहुंचे। मढ़ौरा डीएसपी नरेश पासवान के साथ पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए पूरे इलाके की नाकाबंदी कर दी गई है। डीआईजी विकास वर्मा ने कहा कि जल्द ही इस केस का उद्भेदन कर लिया जाएगा। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Bihar News|Bank Loot| Saran News| एसपी डॉ. कुमार आशीष ने तत्काल एक्शन लेते हुए

वहीं, एसपी डॉ. कुमार आशीष ने तत्काल एक्शन लेते हुए पूरे इलाके में नाकेबंदी कर वाहनों की सघन जांच अभियान शुरू करवा दी है। लगातार  छापेमारी की जा रही है। स्पेशल टीम का गठन कर लिया गया है। अपराधियों की संख्या के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है, लेकिन बैंक कर्मियों से जो सूचना मिली है उसके अनुसार पांच से छह की संख्या में अपराधी थे। जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

चलती बस बनी आग का गोला! मुजफ्फरपुर NH-77 पर 30+ यात्रियों की सांसें अटकीं, फिर जो हुआ…

Muzaffarpur Bus Fire: मुजफ्फरपुर में शनिवार दोपहर सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर NH-77 पर एक चलती यात्री बस में भीषण आग लग गई। बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे, जिनकी जान पर बन आई थी। स्थानीय ल#MuzaffarpurNews,#BiharBusFire,#NH77

गया में वोटर लिस्ट पर बड़ा एक्शन: 18+ वालों का नाम जुड़ेगा, मृतकों का हटेगा!

Bihar Voter List: बिहार के गया जिले में मतदाता सूची को अपडेट करने का काम तेजी से जारी है। मानपुर प्रखंड में बीएलओ को विशेष प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें 18 वर्ष के युवाओं के नाम जोड#BiharVoterList,#GayaNews,#BLOTraining

बड़ी खबर: 1 दिसंबर से बिहार में महंगा हुआ सुधा दूध, जानें अब कितने का मिलेगा 1 लीटर

Bihar Sudha Milk Price: बिहार में 1 दिसंबर से सुधा दूध और अन्य दुग्ध उत्पादों की कीमतें बढ़ जाएंगी। कॉम्फेड ने उत्पादन लागत बढ़ने का हवाला दिया है, जिससे आम उपभोक्ताओं की जेब पर असर पड#SudhaMilkPrice,#BiharNews,#MilkPriceHike

अनुराग ठाकुर का राहुल-तेजस्वी पर सबसे बड़ा वार! बिहार में कहा- ‘ये हैं परिवारवाद के नाकाम शहजादे’

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बिहार के आरा में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने दोनों को 'परिवारवाद के नाकाम शहजादे' और 'महिला विरोधी#BiharPolitics,#AnuragThakur,#RahulTejashwi