spot_img

Muzaffarpur BJP Win: चौधरी की चौधराहट। Muzaffarpur पर ‘ राज ‘ करेंगे ‘ भूषण ‘

spot_img
- Advertisement -

मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट को बीजेपी के राजभूषण चौधरी ने अपने नाम किया. उन्हें यहां से 491359 वोट मिले. वहीं, मुकाबले में रहे कांग्रेस के उम्मीदवार अजय निषाद को 300774 वोट मिले.इस बार लोकसभा की मतगणना के शुरुआत से ही चौंकने वाले नतीजे सामने आ रहे थे. बिहार की मुजफ्फरपुर सीट पर भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला.

- Advertisement -

 

- Advertisement -

ऐसे में सबकी निगाहें मुजफ्फरपुर सीट पर आने वाले परिणाम पर टिकी हुई थीं. इस सीट को बीजेपी के राजभूषण चौधरी ने अपने नाम किया. उन्हें यहां से 491359 वोट मिले. वहीं, मुकाबले में रहे कांग्रेस के उम्मीदवार अजय निषाद को 300774 वोट मिले.बता दें कि, मुजफ्फरपुर से 2019 के हिसाब से दोनों मुख्य प्रत्याशी दोबारा आमने-सामने थे, लेकिन इस बार दोनों की पार्टी और गठबंधन की अदला-बदली हो चुकी है.

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar News: बिहार डेयरी प्रोजेक्ट में जुड़ा Muzaffurpur का नाम, मुजफ्फरपुर बनेगा नया डेयरी हब, 85 करोड़ से 227 युवाओं को मिलेगा रोजगार

 

दरअसल, बीजेपी से इस बार डॉ राजभूषण निषाद मैदान में थे, जो 2019 के लोकसभा चुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी थे, वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में अजय निषाद मैदान में थे, जो बीते दो बार से बीजेपी के टिकट से जीत हासिल कर सांसद बने थे. कहने को तो मुजफ्फरपुर के सीट पर इस बार 26 प्रत्याशी मैदान में थे, लेकिन मुख्य लड़ाई बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशी में ही है.

 

वहीं मुजफ्फरपुर सीट से AIMIM प्रत्याशी अंजारुल हसन, बसपा से डॉ विजयेश कुमार, भारतीय सार्थक पार्टी से चर्चित अधिवक्ता सुधीर ओझा भी अपना भाग्य आजमाया था.

यह भी पढ़ें:  Bihar News: बिहार डेयरी प्रोजेक्ट में जुड़ा Muzaffurpur का नाम, मुजफ्फरपुर बनेगा नया डेयरी हब, 85 करोड़ से 227 युवाओं को मिलेगा रोजगार

 

मुजफ्फरपुर सीट पर बीते कई चुनाव से एनडीए कैंडिडेट जीत हासिल करते रहे हैं, राजद को इस सीट पर आखिरी बार 1998 में जीत मिली, जब कैप्टन जयनारायण निषाद राजद में थे, वहीं उसके बाद 1999 में जनता दल (यु) से जयनारायण निषाद चुनाव जीते. उसके बाद 2004 पुनः जदयू प्रत्याशी जॉर्ज फर्नान्डिस चुनाव जीते, फिर 2009 में फिर से जयनारायण निषाद जनता दल यूनाइटेड से चुनाव जीतकर सांसद बने.

यह भी पढ़ें:  Bihar News: बिहार डेयरी प्रोजेक्ट में जुड़ा Muzaffurpur का नाम, मुजफ्फरपुर बनेगा नया डेयरी हब, 85 करोड़ से 227 युवाओं को मिलेगा रोजगार

 

वहीं 2014 में कैप्टन जयनारायण निषाद के बेटे अजय निषाद को बीजेपी प्रत्याशी बनाया गया, उन्होने कांग्रेस के डॉ अखिलेश सिंह को हराया था, वहीं 2019 में अजय निषाद ने वीआईपी प्रत्याशी डॉ राजभूषण चौधरी निषाद को 4 लाख से अधिक वोटों से हराया था.

 

अजय निषाद से पहले उनके पिता कैप्टन जयनारायण निषाद अलग अलग पार्टियों से 4 बार सांसद चुने गए. वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नान्डिस भी 5 बार चुनाव जीतकर सांसद बने, यहीं से कई बार सांसद चुने गए. मुजफ्फरपुर सीट से कांग्रेस आखिरी बार 1984 में जीती, जब एलपी शाही कांग्रेस प्रत्याशी थे.

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Train Rescheduling: दानापुर मंडल में कई ट्रेनों का बदला समय, यात्रा से पहले जानें अपडेट

Train Rescheduling: अगर आप अगले कुछ दिनों में ट्रेन से यात्रा करने की योजना...

भागलपुर में हज यात्रियों के लिए विशेष आयोजन: DM ने दी शुभकामनाएं, बांटे किट

Hajj Pilgrims: भागलपुर से हज यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है!...

अकबरनगर में Scheme Inspection: वार्डों में विकास कार्यों की गुणवत्ता का हुआ निरीक्षण

Scheme Inspection: अकबरनगर में क्या चल रहा है? यह जानने के लिए अधिकारी खुद...

गंगा संरक्षण: कहलगांव की उत्तरवाहिनी गंगा क्यों बन रही चिंता का विषय? आस्था से आगे अब जिम्मेदारी की पुकार!

गंगा संरक्षण: गंगा की निर्मल धारा और हमारी सभ्यता का अटूट रिश्ता! लेकिन बिहार...