spot_img

Bihar News|Bhagalpur News| इंजन पर झूलती लाश पहुंची रेलवे स्टेशन…

spot_img
- Advertisement -

Bihar News|Bhagalpur News| इंजन पर झूलती लाश पहुंची रेलवे स्टेशन…| मामला, भागलपुर रेलवे स्टेशन से जुड़ा है। जहां, यात्री समेत अन्य मौजूद लोग हतप्रभ रह गए जब, ट्रेन की इंजन से लटकती एक लाश दिखाई पड़ी। लाश इंजन की हुक से लटकी थी, जिसमें उक्त अज्ञात बुजुर्ग के कुर्ते का कॉलर फंसा था। ट्रेन सबौर से भागलपुर आ रही थी।

- Advertisement -

Bihar News|Bhagalpur News| ट्रेन से कटकर मौत के बाद कुर्ते का कॉलर इंजन से फंसा

जहां,13235 साहिबगंज-दानापुर इंटरसिटी (The body hanging on the engine reached the railway station in Bhagalpur) से कटकर उसकी मौत हो गई। वहीं, बुजुर्ग के कुर्ते का कॉलर इंजन से फंस गया। सबौर से इंजन पर लटकती यह लाश भागलपुर स्टेशन पहुंची। जहां, काफी देर बाद लोगों की नजर उसपर पड़ी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  भागलपुर: 350 बच्चों की ज़िंदगी दांव पर! स्कूल में शौचालय नहीं, खुले में शौच को मजबूर | 3 शौचालय तीनाें ध्वस्त !

Bihar News|Bhagalpur News| वारदात भीखनपुर गुमटी नबंर बारह की बताई जा रही है

जानकारी के अनुसार, वारदात भीखनपुर गुमटी नबंर बारह की बताई जा रही है। जब ट्रेन सबौर से भागलपुर आ रही थी तब ट्रैक पार करते समय करीब अधेड़ उम्र का व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसका एक पैर कट गया। यही नहीं ट्रेन के इंजन के हुक में  कुर्ते का कॉलर फंस गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  भागलपुर में हद पार! थाने के ठीक सामने बिल्डर की हत्या, ऑफिस में मिली बजरंगी की खून से सनी लाश

Bihar News|Bhagalpur News| ट्रेन में शव मिलने से यात्रियों में हड़कंप

ट्रेन में शव मिलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने शव को इंजन के हुक से निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिहलाल, अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उम्र करीब 65 बताई जा रही है। वहीं, इंजन पर लटकती लाश की लोग तस्वीर उतारने लगे। वीडियो बनानी शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें:  खुशखबरी! भागलपुर, बांका, पीरपैंती, गोराडीह, जमुई, लखीसराय, शेखपुरा की बेटियों के लिए आ रही 'पिंक बस', कॉलेज जाना अब होगा बेहद आसान और सुरक्षित

Bihar News|Bhagalpur News| जीआरपी इंस्पेक्टर सुधीन राम ने बताया

जीआरपी इंस्पेक्टर सुधीन राम ने बताया कि इंटरसिटी एक्सप्रेस से एक अज्ञात का शव इंजन में लटकते हुए स्टेशन पहुंचा, जिसे पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया गया है। घटना के कारण ट्रेन करीब 20 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। प्लेटफार्म-6 पर पहुंची ट्रेन के इंजन से आरपीएफ और जीआरपी ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हालांकि, गुमटी नंबर बारह के पास ट्रेन चार से पांच मिनट तक रुकी रही, पर वहां मौजूद लोगों ने संज्ञान नहीं लिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

चौंकाने वाला आंकड़ा! बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ महिलाएं क्यों बन रही हैं आवाज़? जानिए – महानिदेशक जितेंद्र सिंह गंगवार ने क्या कहा!

Bihar Vigilance Bureau: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ महिलाओं की शिकायतें तेजी से बढ़ी हैं। निगरानी ब्यूरो के महानिदेशक जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि 2025 में 8 महिलाओं ने शिकायत की#BiharVigilance,#WomenAgainstCorruption,#BiharNews

बड़ी खबर! बिहार में अब रेफरल के नाम पर नहीं भटकेगा कोई मरीज, CM Samrat ने उठाया कड़ा कदम | 15 अगस्त से रेफरल...

Bihar Health Policy: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 15 अगस्त 2026 से अनुमंडलीय और जिला अस्पतालों से मेडिकल कॉलेजों में अनावश्यक रेफरल पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। यह फैसला#BiharHealth,#SamratChoudhary,#HealthPolicy

मुजफ्फरपुर में ‘हथियार’ लहराने वाले की खैर नहीं! पुलिस ने पटना से दबोचा, viral video से फैला रहा था दहशत

Bihar Police Action: मुजफ्फरपुर में सोशल मीडिया पर अवैध हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले युवक विवेक सिंह को पुलिस ने पटना से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनाली बंदूक और मोबाइल फोन भ#BiharPoliceAction,#MuzaffarpurCrime,#IllegalWeapon

चौंकाने वाला फैसला! प्रशांत किशोर बांकीपुर उपचुनाव से करेंगे चुनावी डेब्यू, BJP के गढ़ में देंगे सीधी चुनौती

Prashant Kishor: राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर अब खुद चुनावी रण में उतरेंगे। जन सुराज पार्टी ने उन्हें पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव का उम्मीदवार बनाने का फैसला कि#PrashantKishor,#BankipurByElection,#BiharPolitics