spot_img

Bihar News|Patna Crime News| Special Branch के ASI के बेटे की दोस्त के घर हत्या…बड़ा खुलासा, लड़की, शराब और?

spot_img
- Advertisement -

Bihar News|Patna Crime News| बिहार पुलिस के Special Branch के ASI भोजपुर निवासी श्याम रंजन सिंह के बेटे आर्यन राज की दोस्त के घर मिली लाश में बड़ा खुलासा हुआ है। अपने दोस्त के बर्थडे पार्टी में शामिल होने निकले आर्यन की हत्या कर दी गई थी। वारदात, शास्त्री नगर थानाक्षेत्र के एजी कॉलोनी, बैंक ऑफ बड़ौदा के पास की है, जहां, आर्यन की बंद कमरे में लाश मिली थी। इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जहां,

- Advertisement -

[the_ad id=”84379″]

- Advertisement -

Bihar News|Patna Crime News| हत्या और खुदकुशी के बीच पूरा मामला लटका था

पुलिस की (Dead body found at ASI’s son’s friend’s house in Patna) तहकीकात तेज होते ही हत्या और खुदकुशी के बीच लटके मामले के हर गांठ खुलने लगे। जहां, परिजनों हत्या की बात सच साबित हुई। लाश को जब्त कर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए चुकी मामला पुलिस विभाग के अधिकारी से जुड़ा था,लिहाजा तहकीकात की जांच ऐसे तेज भागी सबकुछ साफ हो गया।

- Advertisement -

[the_ad id=”84379″]

Bihar News|Patna Crime News| सिर और शरीर के अन्य अंगों पर चोट के निशान थे। कमरा बाहर से बंद था।

जानकारी के अनुसार, 18 वर्षीय आर्यन राज एसआइ श्याम रंजन सिंह का बड़ा बेटा था। वह पटेल नगर स्थित गांधी मूर्ति नगर में अपने परिवार के साथ रहता था। जिस कमरे से आर्यन की लाश मिली। वह फ्लैट के अंदर फर्श पर पड़ी थी। सिर और शरीर के अन्य अंगों पर चोट के निशान थे। कमरा बाहर से बंद था।

[the_ad id=”84379″]

Bihar News|Patna Crime News| कमरे में कंडोम, शराब की बोतल समेत अन्य कई आपत्तिजनक सामान मिले

कमरे में कंडोम, शराब की बोतल समेत अन्य कई आपत्तिजनक सामान मिले थे।आशंका जताई जा रही थी कि फ्लैट में युवक के साथ-साथ कुछ महिलाएं और अन्य लोग भी मौजूद थे। सारा सामान पुलिस जब्त करते हुए आगे की तहकीकात में जुटी है। एफएसएल टीम की मौजूदगी में जांच चल रही है।

[the_ad id=”84379″]

Bihar News|Patna Crime News| आर्यन की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई

जानकारी के अनुसार, आर्यन की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वह दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी में गया हुआ था, जहां उसकी अपने ही दोस्तों के साथ झगड़ा हुआ। झगड़े में विवाद इतना बढ़ गया कि आर्यन की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बाद में हत्या करते दोस्तों ने आर्यन को  मारकर कमरे में बंद कर दिया। वहां से चले गए।

[the_ad id=”84379″]

Bihar News|Patna Crime News| विकास का ही बर्थ-डे था जिसमें शामिल होने के लिए आर्यन अपनी मां से कहकर यहां आया था।

जानकारी के अनुसार, जिस फ्लैट में आर्यन की हत्या की गयी है, वह गोपालगंज के फुलवरिया के रहने वाले ठेकेदार सुदेश यादव के नाम पर है, जो अपनी पत्नी के साथ गांव गये हुए थे। आकाश और विकास जिसपर हत्या का शक है दोनों सुदेश के बेटे हैं। और विकास का ही बर्थ-डे था जिसमें शामिल होने के लिए आर्यन अपनी मां से कहकर यहां आया था।

[the_ad id=”84379″]

Bihar News|Patna Crime News| पूर्व के विवाद का सिला

बताया जाता है कि विकास का आर्यन से पूर्व में किसी बात को लेकर विवाद हो चुका था, जिसके बाद आर्यन ने विकास के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी थी। पुलिस ने उसे पकड़ कर लायी और समझा-बुझाकर उसे बाद में छोड़ दिया गया। इस घटना में विकास के अलावा दो और लड़कों के नाम भी सामने आ रहे हैं, जो पीयूष और आयुष है। पार्टी में किसी लड़की के होने का भी शक है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में छानबीन कर रही है।

[the_ad id=”84379″]

Bihar News|Patna Crime News| बंद कमरे से एएसआई के पुत्र की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी

जानकारी के अनुसार, बंद कमरे से एएसआई के पुत्र की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल थ। परिजन हत्या की आशंका जता रहे थे। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में अब भी जुटी हुई है। आर्यन पढ़ाई में बड़ा होशियार था। वह बारहवीं की परीक्षा में अच्छे अंक भी लाया था। लेकिन दोस्ती में विवाद आखिरकार उसकी जान पर बन आई।

[the_ad id=”84379″]

Bihar News|Patna Crime News| पार्टी में गया, मिली लाश

देर रात तक वह घर नहीं लौटा। सुबह जब उसके परिजन ढ़ूढ़ने गए तो दोस्त के घर ही अपने बेटे की लाश देखकर सभी चौंक गए। फिलहाल, घटनास्थल पर एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाकर जांच तेज की गई। साथ ही पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की पड़ताल जैसे ही शुरू की राज खुलते गए।

[the_ad id=”84379″]

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics विधानसभा में जेडीयू अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की स्पीकर प्रेम कुमार से मुलाकात! | 10 पेज के सबूत| पढ़िए – अनंत सिंह पर...

Bihar Politics: बिहार की सियासत में मोकामा विधायक अनंत सिंह की विधायकी पर खतरा मंडरा रहा है। जेडीयू ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार को उनकी सदस्यता रद्द करने की सिफारिश करत#BiharPolitics,#AnantSingh,#JDU

अनंत सिंह का राजनीतिक करियर खतरे में! दिल्ली में दिखी सियासी केमिस्ट्री, ललन सिंह का इशारा | संजय झा मौन

Bihar Anant Singh News: मोकामा विधायक अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता पर संकट मंडरा रहा है। JDU ने उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया है। इस बीच, दिल्ली में ललन सिंह और संजय झा का एक साथ दिखन#BiharPolitics,#AnantSingh,#JDUCrisis

समस्तीपुर में बड़ी वारदात! फ्लिपकार्ट ऑफिस से लाखों लूटे, अपराधियों ने सबूत भी नहीं छोड़ा| CCTV DVR भी उखाड़ ले गए

Samastipur Flipkart Loot: समस्तीपुर के मुसरीघरारी में फ्लिपकार्ट कार्यालय से रविवार देर रात चार नकाबपोश अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर 1.49 लाख रुपये लूट लिए। वारदात के बाद अपराधी सीसीटीव#SamastipurCrime,#FlipkartLoot,#BiharPolice

पटना वालों की बल्ले-बल्ले -घटेगा दबाव! अब जाम से मिलेगी मुक्ति, ट्रेनें फर्राटा भरेंगी | पढ़िए – मालगाड़ी – बायपास

Bihar Rail Bypass: बिहार के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! पटना में ट्रेनों के बढ़ते दबाव को कम करने के लिए नेउरा-दनियावां रेल बाइपास परियोजना पर काम जारी है। इससे यात्री ट्रेनों क#BiharRail,#PatnaNews,#TrainBypass