spot_img

Muzaffarpur News| मुजफ्फरपुर में शराब तस्कर के गुर्गों ने बरसाए पत्थर, दारोगा पर जानलेवा हमला, सिर फोड़ा, पुलिस वाहन में तोड़फोड़

spot_img
- Advertisement -

Muzaffarpur News| मुफ्फरपुर में शराब तस्कर के गुर्गों ने बरसाए पत्थर। दारोगा पर जानलेवा हमला। सिर फोड़ा। पुलिस वाहन में तोड़फोड़। जहां, मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा पंचायत के वार्ड नंबर पांच में बीती देर शाम शराब होने की सूचना पर छापेमारी करने गईं पीयर थाने की पुलिस टीम पर शराब तस्करों ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पथराव किया।

- Advertisement -

Muzaffarpur News|दारोगा अभिनंदन कुमार बुरी तरह जख्मी

इस हमले में (Liquor mafia attacks inspector in Muzaffarpur, breaks his head) दारोगा अभिनंदन कुमार बुरी तरह जख्मी हो गए। बताया जाता है कि हमलावरों ने दारोगा अभिनंदन कुमार के सिर पर किसी ठोस चीज से वार कर दिया। इससे उनका सिर पूरी तरह फट गया।

- Advertisement -

Muzaffarpur News| पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया

शराब माफियाओं ने दारोगा अभिनंदन कुमार का सिर फोड़ दिया। पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त करते हुए भारी उपद्रव मचाया। बाद में अन्य पुलिसकर्मियों ने अभिनंदन कुमार को स्थानीय पीएचसी में प्राथमिक उपचार कराया। जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। मामले में पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया है। इसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मरीन ड्राइव पर धूं-धूं कर जली कार, PMCH के सामने का खौफनाक मंजर देखकर सिहर उठेंगे!

Muzaffarpur News| पुलिस ने जैसे ही एक तस्कर को दारू के साथ दबोचा, उग्र हो गए गुर्गे

जानकारी के अनुसार,बंदरा पंचायत के वार्ड नंबर पांच में शराब की खरीद बिक्री की शिकायत पर दारोगा अभिनंदन कुमार पुलिस बल के साथ वहां रेड मारने पहुंचे थे, जहां पुलिस ने एक तस्कर को भी दबोचा। इसके पास से दस लीटर देसी शराब और करीब ढाई लीटर विदेशी शराब बरामद हुई।

यह भी पढ़ें:  जन्माष्टमी पर पटना में लगा भारी ट्रैफिक जाम? इन रास्तों पर जाने से पहले जान लें नए नियम!

Muzaffarpur News| अन्य हमलावरों की पहचान में जुटी पुलिस

मगर, यह बात जंगल की आग की तरह फैली। छुड़ाने के लिए कुछ महिला और पुरुषों पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इसमें अभिनंदन कुमार का सिर फट गया। उग्र लोगों ने गश्ती वाहन के शीशे भी फोड़ दिए। तत्काल पुलिस ने तीन पुरुषों और दो महिलाओं को हिरासत में लेकर थाने पर लाई है। वहीं, मुजफ्फरपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अन्य हमलावरों की पहचान की जा रही है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में बाढ़ का खतरा! गंगा, कोसी उफान पर, CM Samrat ने खुद संभाली कमान, दिए बड़े आदेश

Bihar Flood Alert: बिहार में गंगा, कोसी, गंडक और सोन जैसी प्रमुख नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। मुख्यमंत्री ने हवाई सर्वे के बाद अधिकारियों#BiharFloodAlert,#BiharNews,#DisasterManagement

बिहार में अगले 3 दिन मौसम का कहर! IMD का बड़ा अलर्ट, इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट

Bihar Weather: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बिहार के लिए अगले कुछ दिनों तक बारिश, वज्रपात और आंधी का अलर्ट जारी किया है। 5 से 7 सितंबर तक कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्#BiharWeather,#IMDAlert,#BiharRain

पटना में गंगा का रौद्र रूप! नगर निगम ने आपातकालीन तैयारी के लिए उठाए ये बड़े कदम

Patna Ganga Water Level: पटना में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से नगर निगम ने सुरक्षा बढ़ा दी है। घाटों पर बैरिकेडिंग और जलभराव रोकने के उपाय किए जा रहे हैं।#PatnaGangaWaterLevel,#PatnaNews,#FloodPreparedness

गंगा की बाढ़ से बेघर हुए, स्कूल पहुंचे तो भगाने लगे! ‘आखिर जाएं तो जाएं कहां?’ | पढ़िए – भागलपुर बाढ़ पीड़ितों की 25...

Bhagalpur Flood News: भागलपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ पीड़ितों के सामने संकट गहरा गया है। टीएनबी कॉलेजिएट स्कूल में शरण लेने पहुंचे 50-60 लोगों को ठेकेदार ने भगाने की कोशिश#BhagalpurFlood,#BiharNews,#FloodRelief