spot_img

Darbhanga News| वर्दी पर दाग की सफेद धुलाई…..

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| वर्दी पर दाग की सफेद धुलाई…..दरभंगा के फेंकला थानाध्यक्ष तृषा सैनी एवं चौकिदार को वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित (Fenkala police station incharge suspended in Darbhanga) कर दिया है। मामले को लेकर चौकीदार विष्णु देव यादव को भी निलंबित किया गया है। वहीं बिरौल थाना में पदस्थापित दरोगा पूजा कुमारी को फेंकला थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है।

- Advertisement -

Darbhanga News| एसएसपी ने सदर एसडीपीओ अमित कुमार को जांच करने की जिम्मेवारी दी

ग्रामीणों की ओर से देसी चुलाई शराब बरामद करने के बाद ग्रामीणों ने थाना का घेराव किया था। जहां थानाध्यक्ष तृषा सैनी सहित पुलिस कर्मियों के साथ धक्का मुक्की हुई थी। वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने चौकीदार विष्णु देव यादव के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। इसको लेकर एसएसपी ने सदर एसडीपीओ अमित कुमार को जांच करने की जिम्मेवारी दी थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर थानाध्यक्ष और चौकीदार को निलंबित किया गया है।

- Advertisement -

Darbhanga News| थाना स्तर से कोई कार्रवाई नहीं

थाना क्षेत्र के गोढ़िया गांव से ग्रामीणों की ओर से स्वयं छापामारी कर भारी मात्रा में भारी मात्रा में गैलन में रखे गुड़ की शराब रखने वाला खाली गैलन एवं शराब निर्माण में प्रयोग होने वाला अन्य सामान बरामद कर पुलिस का घेराव किया गया था। ग्रामीणों की ओर से बार-बार सूचना देने के बावजूद थाना स्तर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: अंधेरे में धमकी से टेम्पो लूटने का पर्दाफाश, किसने चलाई थी गोली, कहां मिला मोबाइल, पढ़िए साजिशकर्ता ने अगले कई अहम राज!

Darbhanga News| ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष की कार्य शैली पर उठाए थे सवाल

इसको लेकर ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष की कार्य शैली पर सवाल उठाया था। आरोप लगाया था। ग्रामीणों का आरोप था कि थानाध्यक्ष को सूचना देने के बावजूद शराब कारोबारी पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन लोगों ने यहां तक आरोप लगाया था कि शराब कारोबारी से पैसे लेकर कारोबार किया जा रहा है।

Darbhanga News| सात शराब कारोबारी पर एफआईआर

हालांकि घटना के बाद थानाध्यक्ष ने सात शराब कारोबारी के खिलाफ का थाना में मामला दर्ज किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से वर्ष 2016 पूरे प्रदेश में शराबबंदी लागू की गई है, लेकिन शराब कारोबारी की ओर से तरह-तरह के हथकंडे अपना कर चोरी छिपे शराब लाकर बेचा जाता है। हालांकि पुलिस की ओर से शराब कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई की जाती रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

National News: बरगी डैम हादसा: जबलपुर में तेज तूफान से पलटा क्रूज़, 9 की मौत, कई लापता; सेना-SDRF का बड़ा रेस्क्यू

बरगी डैम हादसा: मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुई एक भीषण दुर्घटना ने सबको...

Buxar News: बिहार में Farmer ID: बक्सर ने रचा इतिहास, पूरे राज्य में हासिल किया तीसरा स्थान

Farmer ID: बिहार सरकार किसानों को योजनाओं का लाभ सीधे और पूरी पारदर्शिता के...

Nitish Kumar Residence: नीतीश कुमार आवास खाली कर रहे हैं… 20 साल बाद CM आवास को कहेंगे अलविदा!

Nitish Kumar Residence: बिहार की सियासत में एक और बड़ा बदलाव! पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश...

Bettiah News: ‘खर्चा पानी’ में उतर गईं वर्दी…Police Suspension बारात वाली गाड़ी से वसूली पड़ी भारी, मझौलिया के SI निलंबित, 2 होमगार्ड पर भी...

Police Suspension: बिहार में 'खर्चा पानी' की मांग करने वाले पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई...