back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

Bihar News| Motihari News| जिप सदस्य सुरेश यादव की बीच सड़क पर हत्या…वजह में उलझी गुत्थी, सुलझेगी…जमीन, टैक्स, टेंडर, राजनीतिक कद के बीच

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Bihar News| Motihari News| जिप सदस्य सुरेश यादव की बीच सड़क पर हत्या…वजह में उलझी गुत्थी, सुलझेगी…जमीन, टैक्स, टेंडर, राजनीतिक कद के बीच। जहां, उलझी गुत्थी को सुलझाने की सनक में जुटी पुलिस के सामने चुनौतियां कम नहीं हैं।

- Advertisement -

Bihar News| Motihari News| पुलिस के पैंतरे साफ हैं। वह जल्दी में है।

हालांकि, पुलिस के पैंतरे साफ हैं। वह जल्दी में है। अपराधियों की गिरेहबां तक पहुंचना ही उसका मकसद है। जहां, जिला परिषद सदस्य व चांदमारी सोसायटी कम्प्लेक्स के सचिव सुरेश यादव को गोली मारकर ( Zip member Suresh Yadav murdered in Motihari) हत्या से पूरा इलाका गरमा  गया है। एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि हत्याकांड के खुलासे को लेकर एसआईटी गठित कर दी गई है। जल्द ही हत्यारों को ढूंढं निकाला जाएगा।

- Advertisement -

Bihar News| Motihari News| मोटरसाइकिल सवार तीन अपराधियों ने इस वारदात को बड़े आराम से अंजाम दिया

सुरेश यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। छानबीन में जुटी। जहां, नगर थाना क्षेत्र के चांदमारी गुमटी के पास मोटरसाइकिल सवार तीन अपराधियों ने इस वारदात को बड़े आराम से अंजाम दिया। तीन गोली ताबड़तोड़ मारी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar gang rape: भोजपुर में हैवानियत की हदें पार, कार्यक्रम से लौट रही डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Bihar News| Motihari News| जिप सदस्य की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस के पास

हत्या करने के बाद अपराधी रामशरण द्वार होते चांदमारी मोहल्ले में भाग गए।  इससे आक्रोशित लोगो ने देर रात तक सदर अस्पताल से लेकर शहर के कई चौक चौराहो पर प्रदर्शन किया। सदर अस्पताल के गेट पर बैरियर लगा कर सड़क को जाम रखा। मगर, पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से संभाला। अब जिप सदस्य की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस के पास कई फंसानें हैं, जिससे तार जोड़े जा रहे।

Bihar News| Motihari News| कारण, वजह कई हैं

कारण, जानकारी के अनुसार, हत्या के कारण में मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र में शामिल नये इलाकों के जमीन की खरीद-बिक्री, कुंआरी देवी चौक व आसपास के इलाकों में निगम व जिला परिषद के वाहन टैक्स वसूली टेंडर के साथ-साथ क्षेत्र में सुरेश यादव की बढ़ रहे राजनीतिक कद भी कारण हो सकता है। इसको लेकर अनुसंधान किया जा रहा है।

Bihar News| Motihari News| पुलिस ने तीन-चार बिंदुओं पर तहकीकात तेज

फिलहाल, 23,बंजरिया के जिला परिषद सदस्य सह केन यूनियन के सचिव सुरेश यादव की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने तीन-चार बिंदुओं पर तहकीकात तेज कर दी है। एसआईटी का गठन करते पुलिस हत्यारों तक जल्द पहुंचने का दावा कर रही है।

Bihar News| Motihari News|एक बाइक पर सवार तीन की संख्या में अपराधी दिख रहे हैं

जानकारी के अनुसार पुलिस ने घटना स्थल से एक मोबाइल बरामद किया है। जिसे जब्त कर मोबाइल व सिम धारक की पहचान की जा रही है। साथ ही पुलिस उसके कॉल डिटेल को भी खंगालने में जुटी है। इसके साथ ही घटना स्थल का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें एक बाइक पर सवार तीन की संख्या में अपराधी दिख रहे हैं। इसमें दो का चेहरा खुला दिख रहा है। वहीं, सबसे पीछे बैठा अपराधी हेमलेट पहन रखा है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है,कि उसी ने जिप सदस्य को गोली मार हत्या की है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

UPPSC PCS Interview 2024: मुख्य परीक्षा पास करने वालों के लिए बड़ी खबर, जानें इंटरव्यू प्रक्रिया के अहम पहलू

UPPSC PCS Interview: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित पीसीएस 2024 मुख्य...

Raveena Tandon: जब रवीना टंडन ने ठुकरा दिए करण जौहर और मणिरत्नम के ब्लॉकबस्टर ऑफर्स, खुद किया खुलासा!

Raveena Tandon News: नब्बे के दशक में अपनी अदाओं और दमदार एक्टिंग से लाखों...

नया Jeep Meridian: 4×4 वर्जन अब ₹37.82 लाख (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध

Jeep Meridian: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट हमेशा से ही ग्राहकों को...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें