spot_img

Madhubani News| Benipatti News| देउरी में छेड़खानी, गोलीकांड का Mastermind गिरधारी झा@ सरिसब महादेव मंदिर@Arrested

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News| Benipatti News| देउरी में छेड़खानी, गोलीकांड का आरोपी गिरधारी झा@ सरिसब महादेव मंदिर@Arrested। जहां, देउरी में छेड़खानी के विरोध पर हुई गोलीकांड मामले का आरोपी गिरधारी झा सरिसब में महादेव मंदिर के निकट से गिरफ्तार हो गया है।

- Advertisement -

Madhubani News| Benipatti News|देउरी गांव में 18 जून मंगलवार की रात छेड़खानी का विरोध

बेनीपट्टी स्थानीय थाना क्षेत्र के देउरी गांव में 18 जून मंगलवार की रात छेड़खानी का विरोध करने पर हुई गोलीकांड मामले और कांड संख्या 146/24 का आरोपी ब्रजबिहारी उर्फ गिरधारी झा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम द्वारा उसे बेनीपट्टी के सरिसब में स्टेट हाइवें-52 मुख्य सड़क पर महादेव मंदिर के समीप से गिरफ्तार किया गया है।

- Advertisement -

Madhubani News| Benipatti News| मुख्य आरोपी गिरधारी खुद थाने में आत्मसमर्पण करने आ रहा था

हालांकि, सूत्रों की माने तो मुख्य आरोपी गिरधारी पुलिस की बढ़ती दविश के कारण खुद थाने में आत्मसमर्पण करने आ रहा था। जिसे गुप्त सूचना पर महादेव मंदिर के निकट पुलिस टीम ने दबोच लिया। बता दें कि 18 जून की रात करीब 8ः30 बजे लड़की के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर लड़की के पिता जयकरण गिरी और आरोपी गिरधारी के बीच मारपीट हो गई थी।

- Advertisement -

Madhubani News| Benipatti News| मो.जहीर की उच्चैठ पहुंचते-पहुंचते मौत हो गई थी

इसी दौरान आरोपी ने बंदूक निकालकर लड़की के पिता के बांह में गोली मार दी। साथ ही मारपीट और गोली मारता देख अपनी मां के साथ खाने घर जा रहे पड़ोस के युवक मो.जहीर जब बीच बचाव में गया तो आरोपी ने उसे भी गोली मार दी थी। पेट में गोली लगने के कारण घायल मो.जहीर की उच्चैठ पहुंचते-पहुंचते मौत हो गई थी। उस समय भीड़ एकत्रित होता देख आरोपी फरार हो गया था।

Madhubani News| Benipatti News| मां सैरूल खातून के लिखित आवेदन के आधार पर

इतना ही नही 19 जून को पोस्टमार्टम के बाद मृतक जहीर का शव उसके गांव पहुंचते ही परिजनों ने जमकर हंगामा भी किया था। साथ ही आरोपी के घर के सामने मृतक के शव को दफनाने की बात पर अड़ गए थे। इसके बाद मुखिया के हस्तक्षेप और थानाध्यक्ष के आश्वासन के बाद परिजनों की ओर से शव को कहीं और जाकर दफनाया गया था। उक्त मामले में मृतक मो. जहीर की मां सैरूल खातून के लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने कांड संख्या 146/24 के तहत आरोपी ब्रजबिहारी उर्फ गिरधारी झा के खिलाफ हत्या और आम्र्सएक्ट की प्राथमिकी दर्ज की थी।

Madhubani News| Benipatti News| प्रभारी थानाध्यक्ष कंदन बासुकी ने बताया

घटना के बाद से ही पुलिस की टीम आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए लगातार उसके संभावित ठीकानों पर छापेमारी करने में जुटी हुई थी। इतना ही नहीं आरोपी के पिता सहित अन्य स्वजन को भी हिरासत में ले लिया था। लेकिन पूछताछ के बाद फिर छोड़ दिया था। बताया जा रहा है कि पुलिस के बढ़ते दबिश को देख आरोपी स्वयं आत्मसमर्पण करने थाना आ रहा था। जिसकी गुप्त सूचना पुलिस को मिल गई और कांड के आईओ सह प्रभारी थानाध्यक्ष कंदन बासुकी, एसआई संतोष कुमार और एएसआई मुकेश कुमार दल बल के साथ सरिसब महादेव मंदिर के समक्ष पहुंच आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी थानाध्यक्ष कंदन वासुकी ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Land Fraud जमीन के नाम पर दरभंगा में 10 लाख की ठगी! रजिस्ट्री नहीं कराई, घर बनाने पर मिली धमकी

Bihar Land Fraud: जाले के आजाद अंसारी ने पुपरी थाने में जमीन खरीद-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पांच लाख UPI #BiharLandFraud,#JaleNews,#PoliceComplaint

बिहार: नौवीं की किताबें नहीं मिलीं, छात्रों का आधा साल बर्बाद! बोर्ड परीक्षा का क्या होगा? स्कूल बना रहे ब्रिज कोर्स

Bihar Class 9 Books: बिहार में नौवीं कक्षा के लाखों छात्रों को नए सिलेबस की सभी किताबें नहीं मिली हैं। आधा सत्र बीतने के बाद भी विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की पुस्तकें नदारद हैं, जिस #BiharNews,#CBSEBihar,#Class9Books

दरभंगा से बिरौल तक मातम! बाजार से लौट रहे सिविल कोर्ट बिरौल के क्लर्क की अचानक मौत, बूढ़े मां-बाप का सहारा छिना

Darbhanga News: दरभंगा के लहेरियासराय में बाजार से घर लौट रहे सिविल कोर्ट के क्लर्क विक्रम कुमार की अचानक गिरने से मौत हो गई। अविवाहित विक्रम अपने पीछे वृद्ध माता-पिता और एक बह #DarbhangaNews,#BiharTragedy,#Laheriasarai

दरभंगा में एलिवेटेड रोड से लहेरियासराय थाना और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय तोड़ना पड़ेगा? DM-SSP ने मौके पर पहुंचकर दिए ये कड़े निर्देश!

Bihar Elevated Road: दरभंगा में निर्माणाधीन बिहार एलिवेटेड रोड परियोजना के कारण लहेरियासराय थाना और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का कुछ हिस्सा प्रभावित हो रहा है। डीएम और एसएसपी #BiharNews,#DarbhangaPolice,#ElevatedRoad