spot_img

Darbhanga News| Begusarai में मिला 4 दिन से लापता Madhubani का छात्र, Darbhanga में गया था स्कूल, हो गया गायब

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| Begusarai में मिला 4 दिन से लापता Madhubani का छात्र, Darbhanga में गया था स्कूल, हो गया गायबदरभंगा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के लक्ष्मीसागर स्थित एक निजी स्कूल से घर जाने के दौरान लापता छात्र मधुबनी जिले के घोघरडीहा थाने के (Missing Madhubani student found in Begusarai, had gone to school in Darbhanga, went missing) विक्रम राही निवासी उमाशंकर यादव का पुत्र ग्यारह साल के अंकु कुमार का पता चल गया है। अंकु की सकुशल बरामदगी करीब चार दिनों बाद हो गई है।

- Advertisement -

Darbhanga News| बुधवार को बेगूसराय से अंकु को बरामद करते हुए

बुधवार को बेगूसराय से अंकु को बरामद करते हुए परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। जहां, स्कूल जाने के बाद वहां की व्यवस्था से खिन्न होकर वह ट्रेन पर जाकर बैठ गया था। बाद में वह बेगूसराय उतर गया। जहां, एक स्वजन ने उसकी देखभाल की पुलिस को सूचित किया। इसके बाद उसकी सकुशल बरामदी हो सकी। परिजनों में खुशी की लहर है। वहीं, पुलिस को भी बड़ी सफलता हाथ लगी है।

- Advertisement -

Darbhanga News| लक्ष्मी सागर मोहल्ले में अवस्थित एक निजी स्कूल से छुट्टी के बाद

जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के लक्ष्मी सागर मोहल्ले में अवस्थित एक निजी स्कूल से छुट्टी के बाद घर जाने के दौरान निकले छात्र अंकु का कुछ भी पता नहीं चल पा रहा था। इसको लेकर थाना में मामला दर्ज करवाया गया था। जहां,29 जून की सुबह पांचवी कक्षा का छात्र 11 वर्षीय अंकू कुमार रोज की तरह स्कूल ड्रेस पहन कर स्कूल गया लेकिन वहां से लापता हो गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Vidyapati Statue जाले में विद्यापति की प्रतिमा तोड़ी, भड़के लोग ! पुलिस ने शुरू की जांच

Darbhanga News| प्रभारी सदर एसडीपीओ अवधेश कुमार ने कहा

जानकारी के अनुसार, प्रभारी सदर एसडीपीओ अवधेश कुमार ने कहा कि पांचवी के छात्र अंकु कुमार को बेगूसराय के मटिहानी थाने क्षेत्र के रचियाही सितारामपुर गांव से बरामद कर लिया गया है। वह स्कूल से घर जाने के दौरान नाराजगी में दरभंगा जंक्शन से किसी ट्रेन पर बैठ गया। इससे वह बेगूसराय पंहुच गया।

Darbhanga News| एसएसपी जगुनाथ रेड्‌डी के निर्देश पर विवि थानाध्यक्ष सुधीर कुमार के नेतृत्व में टीम ने

बाद में एसएसपी जगुनाथ रेड्‌डी के निर्देश पर विवि थानाध्यक्ष सुधीर कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर अनुसंधान किया गया। इस दौरान छात्र की तस्वीर सभी पुलिस थाने,आरपीएफ,जीआरपी को भी भेजी गई। छात्र के पास मोबाइल नहीं था। उसे अपने घर का पता भी मालूम नहीं था। उसके गले में स्कूल का आई कार्ड और स्कूल बैग था। जिसे बेगूसराय के एक व्यक्ति ने अपने पास रखकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद टीम ने अंकू को बुधवार को सकुशल बरामद कर लिया है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में पांच आरोपियों को लगा तगड़ा झटका! हत्या और प्राणलेवा हमले के केस में कोर्ट ने लिया बड़ा फैसला

Darbhanga News|जेपी चौक पर किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करता है

29 जून की सुबह पांचवीं कक्षा का छात्र अंकु कुमार हर रोज की भांति स्कूल ड्रेस पहनकर गया लेकिन वह सफेद जूता के बदले काला जूता पहन कर चला गया था। जिस कारण स्कूल के गार्ड ने उसे वापस घर जाने को कहा, लेकिन चार दिन तक वह घर नहीं लौटा।
स्वजन ने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाने पर विश्वविद्यालय थाना में आवेदन देकर बच्चे की सकुशल वापसी को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई। अंकु कुमार अपने बड़े भाई के साथ लक्ष्मीसागर मुहल्ला के जेपी चौक पर किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करता है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर Bihar Driving License ! बिहार में DL टेस्ट देना हुआ आसान, इन 32 जिलों में बन गए नए ‘ट्रैक’, अब नहीं चलेगी...

Bihar Driving License: बिहार में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के नियम बदल गए हैं। अब राज्य के 32 जिलों में आधुनिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर ही परीक्षा होगी। पटना और औरंगाबाद में टेस्ट शुरू #BiharDrivingLicense,#BiharTransport,#DrivingTest

Bihar Panchayat Election पंचायत चुनाव पर बड़ा अपडेट: इंजीनियरिंग सेल का गठन, परिसीमन की नई व्यवस्था | CM Samrat ने क्या कहा – ...

Bihar Panchayat Election: बिहार में अगले पंचायत चुनाव परिसीमन के बाद ही होंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 'ग्राम संसद' कार्यक्रम में यह बड़ी घोषणा की है। #BiharPanchayatElection,#SamratChaudhary,#BiharNews

Bihar STET 2026: शिक्षक बनने का सपना? आज रात 11:55 तक ही कर सकते हैं आवेदन, चूकें नहीं मौका!

Bihar STET 2026: बिहार STET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आज, 22 सितंबर 2026, रात 11:55 बजे समाप्त हो रही है। शिक्षक बनने का सपना देख रहे उम्मीदवार तुरंत अपना फॉर्म जमा #BiharSTET,#TeacherRecruitment,#BSEB

Darbhanga News केवटी में गूंजा ‘हर-हर महादेव’, गंगधारेश्वर मंदिर में त्रिशूल स्थापना के साथ उमड़ी भक्तों की भीड़

Kewati News: केवटी के गंगधारेश्वर महादेव मंदिर में त्रिशूल स्थापना के साथ विशेष पूजा-अर्चना हुई। 'हर-हर महादेव' के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा, भक्तों ने सुख-शांति की कामना #KewatiNews,#GangadhareshwarTemple,#BiharDevotion