शंकर कुमार सहनी। Darbhanga News| HAPPY BIRTH DAY बिरौल…अनुमंडल के 32 साल@SDO Umesh Kumar Bharti@SDPO Manish Chandra Chaudhary ने कहा All The Best, तरक्की की मिले नई ऊंचाई, देखें VIDEO, कटा उन्नति से भरा केक। जहां, बिरौल अनुमंडल का 32 वां स्थापना (Biraul subdivision of Darbhanga celebrated 32nd foundation day) दिवस शुक्रवार को अनुमंडल के नव निर्मित भवन के सभागार में केक काटकर मनाया गया। इसके बाद अनुमंडल प्रशासन की ओर से पौधरोपण किया गया।
Darbhanga News| HAPPY BIRTH DAY Biraul|एसडीओ उमेश कुमार भारती ने कहा कि आज यह अनुमंडल विकास की ओर अग्रसर है
जानकारी के अनुसार, एसडीओ उमेश कुमार भारती ने कहा कि आज यह अनुमंडल विकास की ओर अग्रसर है। इसका विकास कई मुद्दे में राज्य स्तर पर गिना जाता है। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से निवेदन करते कहा कि आप लोगों को भी प्रशासन के साथ मिलकर विकास को बढ़ाना चाहिए।
उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि कोई सच्चा पदाधिकारी तभी होगा जब वह गरीब और जरूरतमंद की मदद करने के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। उन्होंने कहा कि जब आप ऐसा करेंगे तो निश्चित तौर पर आपको सुकून और एक अनोखा अहसास होगा।
Darbhanga News| HAPPY BIRTH DAY Biraul| SDPO मनीष चंद्र चौधरी ने कहा
वहीं, एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने कहा कि बिरौल आगे बढ़े तो हमें खुशी होगी। हमारा पहला पूरा कार्यकाल बिरौल अनुमंडल में है। हमें यहां के लोगों ने परिपक्व पदाधिकारी बनाया है।
Darbhanga News| HAPPY BIRTH DAY Biraul| संजीव झा ने कहा कि बिरौल अब जिला बनने की ओर अग्रसर
वहीं, सांसद और जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय झा के बिरौल अनुमंडल प्रतिनिधि संजीव झा ने कहा कि बिरौल अब जिला बनने की ओर अग्रसर है। अगर जिला का गठन होता है तो सबसे पहला स्थान बिरौल का ही होगा।
उन्होंने कहा, बिरौल के पदाधिकारियों ने सरकार और जनता से ताल मेल बैठा कर बिरौल के विकास को और आगे बढ़ाया है। मौके पर बीडीओ प्रेम सागर मिश्र, एमओ नेहा कुमारी, पूर्व मुखिया मो. इमितेयाज, राम सिंह, ललन चौधरी, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष बच्चे लाल झा समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।