spot_img

Bihar Bridge Collapse News: भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहे पुल, 4 Engineers Suspended!

spot_img
- Advertisement -

सिकटी के पड़रिया में 18 जून को बकरा नदी पर बने पुल क्षतिग्रस्त मामले में सरकार ने अब तक चार अभियंताओं को निलंबित किया है।पुल क्षतिग्रस्त मामले में राज्य सरकार ने फिर से बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्रामों कार्य विभाग प्रमंडल अररिया के वर्तमान कार्यपालक अभियंता आशुतोष रंजन और वर्तमान कनीय अभियंता मनीष कुमार को निलंबित कर दिया है।

- Advertisement -

इससे पहले तत्कालीन कार्यपालक अभियंता अनजानी कुमार और तत्कालीन कनीय अभियंता वीरेंद्र राम का निलंबन हुआ था।निलंबन के बाद ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल अररिया के कार्यपालक अभियंता के पद पर धनिक लाल मंडल ने पदभार ग्रहण कर लिया है।हालांकि मामले में अब तक संवेदक के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं किया गया है।

- Advertisement -

उल्लेखनीय हो कि पड़रिया पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद राज्य सरकार की ओर से एक जांच टीम का गठन किया गया था।जिसमे ग्रामीण कार्य विभाग पूर्णिया के मुख्य अभियंता इंजीनियर निर्मल कुमार की अध्यक्षता में गठित चार सदस्यीय जांच दल ने क्षतिग्रस्त पुल की जांच की थी।

- Advertisement -

क्षतिग्रस्त पुल के निर्माण कार्य में कर्तव्यहीनता बरतने के फलस्वरूप ग्रामीण कार्य विभाग के ई० अंजनी कुमार, तदेन कार्यपालक अभियंता, ई० आशुतोष कुमार रंजन, वर्तमान कार्यपालक अभियंता,वीरेन्द्र प्रसाद, तदेन कनीय अभियंता, श्री मनीष कुमार, वर्तमान कनीय अभियंता को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक के लिए निलंबित कर दिया गया।वहीं संवेदक को काली सूची में दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

मामले को लेकर राज्य सरकार की ओर से भी प्रेस रिलीज जारी की गई, जिसमें संवेदक को किये गये भुगतान की वसूली एसबीडी के प्रावधानों के आलोक में की जाने की बात कही गई और संवेदक के सभी कार्यों के लंबित भुगतान पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की जानकारी दी गई। संबंधित डीपीआर परामर्शी के विरूद्ध भी कार्रवाई की जानकारी दी गई।

पूर्व में किये गये कार्य का भुगतान एवं आगे नया कार्य किये जाने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। गठित जांच दल से अंतिम जांच प्रतिवेदन एवं जांचफल प्राप्त होने के उपरांत दोषी संवेदक के विरूद्ध बिहार ठेकेदार नियमावली के तहत कार्रवाई की बात कही गई। साथ ही दोषी पदाधिकारियों पर भी कठोरतम कार्रवाई करने का दावा किया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Mahavir Mandir Patna में नया इतिहास: अब हर पूर्णिमा को होगी ‘शिखर ध्वज-पूजा’, जानें क्यों?

पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर में अब हर पूर्णिमा पर विशेष 'शिखर ध्वज-पूजा' की नई परंपरा शुरू होगी। 29 जुलाई, 2026 से इसकी शुरुआत होगी, जिससे भक्तों को सामूहिक उ#PatnaMandir,#MahavirMandir,#ShikharDhwajPuja

Bihar Shops Act: छोटे व्यापारियों को मिली बड़ी राहत! बिहार सरकार का ऐतिहासिक कदम, अब नहीं कराना होगा रजिस्ट्रेशन, जानिए कारण और नियम

बिहार सरकार ने 'शॉप एक्ट 2025' को समाप्त कर दिया है, जिससे अब दस से कम कर्मचारियों वाले दुकान-प्रतिष्ठानों को पंजीकरण की आवश्यकता नहीं होगी। यह फैसला छोटे व्याप#BiharShopsAct,#BiharBusinessNews,#SamratChaudhary

CM Samrat Choudhary Muzaffarpur Visit: आज Muzaffarpur में CM सम्राट चौधरी, कई बड़े ऐलान, 288 करोड़ की योजनाओं से बदलेगी जिले की तस्वीर, जानिए...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज मुजफ्फरपुर दौरे पर हैं। वे 288 करोड़ रुपये की 109 विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। सहयोग शिविर में लोगों की शिकायतें भी#MuzaffarpurNews,#BiharPolitics,#SamratChaudhary

Patna Crime News: CBI ने दबोचा बिहार का 3 लाख का इनामी बदमाश, अब खुलेगा कई राज, जानिए कौन है कुख्यात अपराधी भोला सिंह

तीन लाख के इनामी कुख्यात अपराधी भोला सिंह को सीबीआई ने गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया है। पटना के पंडारक निवासी भोला सिंह पर हत्या और रंगदारी सहित कई गंभीर माम#PatnaCrime,#BholaSinghArrest,#BiharPolice