spot_img

Motihari News: पीड़िता ने बताया, पति के पिता ने कहा “अभी करनी है पढ़ाई”, दहेज में मारुति वैगन-आर की करने लगा Demand, करवाया मेरा UltraSound, बनाया शारीरिक संबंध, और फिर…

spot_img
- Advertisement -

पूर्वी चंपारण जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है। जहां एक नव विवाहिता के ससुराल वाले ने उसे गर्भवास्था के दौरान पेट पर चोट किया है, जिससे उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत मोतिहारी सदर अस्पताल में हो गई है। गर्भावस्था के दौरान ही ससुराल वालो ने उसे मारपीट कर घऱ से भी निकाल दिया है।

- Advertisement -

Motihari News: पीड़िता ने महिला थाने में पति व ससुराल के खिलाफ दर्ज कराई केस

पीड़िता ने महिला थाने में पति व ससुराल के अन्य सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज कराई है। इस मामले में महिला थानाध्यक्ष ने कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर पीड़िता के ससुराल वालो के विरूद्ध छापेमारी की है। हालांकि भनक लगते ही सभी आरोपी फरार बताये जा रहे है।

- Advertisement -

Motihari News: पीड़ता ने बताया, मेरे पति के मां-पिता के द्वारा कहा गया कि ” अभी तुम लोगों को पढ़ाई करनी है “

घटना में सबंध दिये आवेदन में पीड़ता ने बताया है,कि उसकी शादी हिंदू रीति रिवाज के अनुसार गोढ़वा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहने वाले दीपू कुमार के साथ अरेराज के सोमेश्वर महादेव मंदिर में 30 अगस्त 2023 को हुई थी।वहां से विदा होकर अपने ससुराल गई। शादी के बाद मेरे पति के पिता कृष्णा प्रसाद एवं मां के द्वारा कहा गया कि अभी तुम लोगों को पढ़ाई करनी है। इस कारण मोतिहारी में ही भाड़ा पर मकान लेकर रहो।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दर्दनाक खबर: जिउतिया पर्व पर मोतिहारी में 4 मासूमों की डूबने से मौत, गांव में मातम!

Motihari News:की जाने लगी दहेज में मारुति वैगन-आर कार की डिमांड

शादी के 5 दिनों के बाद से ही मैं अपने पति एवं सास ससुर के साथ कृष्णा नगर में रहने लगी। 10 दिनों तक ठीक-ठाक रहने के बाद सास में ताने देना शुरू किया और दहेज में मारुति वैगन-आर कार की डिमांड की जाने लगी। प्रताड़ना से तंग आकर हमने सारी बातें घर वालों को बताई। इसके बाद मेरे पिता एवं भाई आकर काफी आरजू मिन्नत किए।साथ ही हमारे मायके वालों ने 10 सितंबर 2023 को 2 लाख रुपये भी ससुराल वाले को दिया।

यह भी पढ़ें:  दर्दनाक खबर: जिउतिया पर्व पर मोतिहारी में 4 मासूमों की डूबने से मौत, गांव में मातम!

 

पैसा लेने के बाद मेरे घर वालों के आग्रह पर 7 नवंबर 2023 को विशेष विवाह पदाधिकारी मोतिहारी के समक्ष विवाह निबंधन भी कराया तथा विवाह संबंधी प्रमाण पत्र भी प्राप्त किया। इसी बीच वे गर्भवती हो गई। गर्भवती होने की खबर जैसे मेरे पति व सास ससुर को लगी,तो इनलोगो ने मुझे और प्रड़ताड़ित करने लगे।

Motihari News: कराया गया अल्ट्रासाउंड

प्रताड़ना 2 अक्टूबर 2023 को मुझे पेट पर मारपीट की गई। तब मुझे काफी परेशानी हुई। इसके बाद अपनी मां को सारी बात बताई। 4 अक्टूबर 2023 को सदर अस्पताल मोतिहारी में भर्ती कर अल्ट्रासाउंड कराया गया।

यह भी पढ़ें:  दर्दनाक खबर: जिउतिया पर्व पर मोतिहारी में 4 मासूमों की डूबने से मौत, गांव में मातम!
Motihari News: “…इस दौरान उन्होंने मुझसे शारीरिक संबंध भी बनाया। जिससे मैं गर्भवती हुई।”

उन लोगों की प्रताड़ना एवं गलत दवा देने की वजह से मेरे गर्भ में पल रहे बच्चे की मृत्यु हो गई।इसी बीच मेरे पति एवं उनके परिवार वाले मुझे अकेले छोड़कर भाग गए। लोक लाज के डर से मुकदमा नहीं किया तथा सामाजिक स्तर पर दबाव बनाने लगे। इसी बीच 9 जून 2024 को पंचायती का आयोजन हुआ, जिसमें ये लोग गाली गलौज के साथ धमकी देने लगे।

पीड़िता ने आरोप लगाई है कि इस बीच मेरे पति दीपू फोन पर बातचीत करते रहे और मुझसे होटल में मिलते रहे। इस दौरान उन्होंने मुझसे शारीरिक संबंध भी बनाया। जिससे मैं गर्भवती हुई। महिला ने पति,सास- ससुर समेत ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ महिला थाने में दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने एवं गर्भ में पल़ रहे बच्चे की हत्या करने, घर से मारपीट कर निकाल देने का मुकदमा दर्ज कराया है।जिसका अनुसंधान महिला थानाध्यक्ष कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Land Fraud जमीन के नाम पर दरभंगा में 10 लाख की ठगी! रजिस्ट्री नहीं कराई, घर बनाने पर मिली धमकी

Bihar Land Fraud: जाले के आजाद अंसारी ने पुपरी थाने में जमीन खरीद-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पांच लाख UPI #BiharLandFraud,#JaleNews,#PoliceComplaint

बिहार: नौवीं की किताबें नहीं मिलीं, छात्रों का आधा साल बर्बाद! बोर्ड परीक्षा का क्या होगा? स्कूल बना रहे ब्रिज कोर्स

Bihar Class 9 Books: बिहार में नौवीं कक्षा के लाखों छात्रों को नए सिलेबस की सभी किताबें नहीं मिली हैं। आधा सत्र बीतने के बाद भी विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की पुस्तकें नदारद हैं, जिस #BiharNews,#CBSEBihar,#Class9Books

दरभंगा से बिरौल तक मातम! बाजार से लौट रहे सिविल कोर्ट बिरौल के क्लर्क की अचानक मौत, बूढ़े मां-बाप का सहारा छिना

Darbhanga News: दरभंगा के लहेरियासराय में बाजार से घर लौट रहे सिविल कोर्ट के क्लर्क विक्रम कुमार की अचानक गिरने से मौत हो गई। अविवाहित विक्रम अपने पीछे वृद्ध माता-पिता और एक बह #DarbhangaNews,#BiharTragedy,#Laheriasarai

दरभंगा में एलिवेटेड रोड से लहेरियासराय थाना और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय तोड़ना पड़ेगा? DM-SSP ने मौके पर पहुंचकर दिए ये कड़े निर्देश!

Bihar Elevated Road: दरभंगा में निर्माणाधीन बिहार एलिवेटेड रोड परियोजना के कारण लहेरियासराय थाना और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का कुछ हिस्सा प्रभावित हो रहा है। डीएम और एसएसपी #BiharNews,#DarbhangaPolice,#ElevatedRoad