spot_img

Madhubani News| था शराबी, पैसे की थी तंगी, झूल गया फांसी के फंदे पर, खुदकुशी

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News| था शराबी, पैसे की थी तंगी, झूल गया फांसी के फंदे पर, खुदकुशी| 44 वर्षीय शराबी ने घर में गले में फंदा डाल पंखे से लटक कर दे दी जान। आर्थिक तंगी को लेकर युवक करता था नशापान, यूडी केस दर्ज। पांच छोटे-छोटे मासूम बच्चों के सर से उठा पिता का साया। जहां, कलुआही (Drunkard commits suicide in Madhubani due to lack of money) थाना क्षेत्र के पुरसौलिया गांव में एक पियक्कड़ ने गले में फांसी का फंदा लगाकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार देर रात्रि की बतायी जा रही है।

- Advertisement -

Madhubani News| राजा हमेशा शराब के नशे में धुत रहता था।

पुरसौलिया निवासी 34 वर्षीय कृष्णदेव साह उर्फ राजा हमेशा शराब के नशे में धुत रहता था। इससे पूर्व कमिटी के पैसे लेने को लेकर आर्थिक तंगी भी थी। सोमवार को भी शराब के नशे में सुबह से ही धुत था। दिन में गांव में ही कहीं जा रहा था तो लड़खड़ाकर गिर गया और सर एवं नाक में चोट लग गयी थी। उसकी पत्नी शोभा देवी इलाज करवाने के बाद उसे उठाकर घर लायी और उसे सुला दिया।मृतक की पत्नी गांव के ही चौक पर एक दुकान चलाती है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार के इन खिलाड़ियों ने बढ़ाया देश का मान, CM Samrat ने दिया 45 लाख का इनाम!

Madhubani News| पति को सुलाने के बाद पुनः अपनी दुकान पर चली गयी

जो पति को सुलाने के बाद पुनः अपनी दुकान पर चली गयी। शाम में जब उसकी एक पुत्री ने घर की खिड़की से देखा तो उसके पिता पंखे में रस्सी से लटक रहे थे। तब उसकी पुत्री ने इसकी सूचना अपनी मां को जाकर दुकान पर दी। उसकी मां जब घर आयी तो घर बंद देखा और खिड़की से उसका पति फंदे से लटक रहा था। यह सुनकर अगल बगल के लोग जमा हो गये और गेट तोड़कर उसे फांसी के फंदे से नीचे उतारा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  भरत तिवारी एनकाउंटर वाले SDO को मिली नई पोस्टिंग! बिहार सरकार के बड़े फैसले से फिर गरमाया मामला

Madhubani News| परिवार सहित पूरे गांव में मातम

इसके बाद कलुआही थाना को इस बात की सूचना दी गयी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मंगलवार की शाम शव स्वजनों को सौंप दिया गया। इस घटना से उसके परिवार सहित पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। मृतक की पत्नी शोभा देवी का रो रोकर बुरा हाल था।

यह भी पढ़ें:  आपकी यात्रा हुई सुरक्षित: रेलवे ने वंदे भारत-राजधानी के लिए लोको पायलट नियम बदले, जानें क्या है नया आदेश?

Madhubani News| छोटे-छोटे पांच बच्चों की परवरिश कौन करेगा

मृतक राजा को पांच बच्चे हैं, जिसमें तीन पुत्री और दो पुत्र सभी छोटे-छोटे हैं। प्रिंस के गले में उतरी देखकर लोगों के दिल पसीज गए। उसके बच्चों को यह नहीं पता कि उसके पिता की मौत हो गई है। सभी बच्चे सामान्य ढंग से थे। अब प्रश्न है कि छोटे-छोटे पांच बच्चों की परवरिश कौन करेगा। इस संबंध में कलुआही थाने में मृतक की पत्नी शोभा देवी के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

25 दिन पहले ही नौकरी में नेपाल गए… भीषण बाढ़ में लापता हुआ बिहार का बेटा, परिवार में मचा कोहराम, अनहोनी की आशंका!

Saran News: सारण जिले के परसा प्रखंड के 33 वर्षीय जितेंद्र कुमार साह नेपाल की भीषण बाढ़ में लापता हो गए हैं। वे लगभग 25 दिन पहले एंडीज कंपनी में वेल्डर का काम करने नेपाल गए#SaranNews,#NepalFloods,#BiharMissing

Darbhanga LNMU Result खुशखबरी! LNMU PG सेकेंड सेमेस्टर का रिजल्ट आया, 95% छात्रों को मिली सफलता, सत्र भी नियमित

LNMU Result: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा ने स्नातकोत्तर सेकेंड सेमेस्टर सत्र 2025-27 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। विज्ञान में 93%, कला में 94% और वाणिज्य#LNMUResult,#DarbhangaNews,#BiharEducation

बिहार के पूर्व सांसद सूरजभान सिंह की हालत नाजुक, पटना से चेन्नई तक का लंबा सफर क्यों? जानें क्या है नया अपडेट

Surajbhan Singh Health: बिहार के पूर्व सांसद सूरजभान सिंह की तबीयत गंभीर बनी हुई है। सीरियस कार्डियक अरेस्ट की पुष्टि के बाद उन्हें पटना से दिल्ली होते हुए चेन्नई के निजी अस्पताल में भ#SurajbhanSingh,#BiharPolitics,#HealthUpdate

नेपाल बाढ़ में फंसे यात्रियों की उम्मीद बनी भारतीय रेलवे! जानिए कैसे मिली पटना में बड़ी राहत

Patna Railway News: नेपाल में आई भीषण बाढ़ के कारण फंसे 106 भारतीय यात्रियों को पटना रेलवे ने बड़ी राहत दी है। पटना जंक्शन पर विशेष व्यवस्था कर उन्हें नागपुर तक पहुंचाया गया।#PatnaRailwayNews,#NepalFloods,#IndianRailways