Darbhanga News| Ghanshyampur News Exclusive| स्कूल में बाढ़| सड़क संपर्क भंग| चारों तरफ पानी ही पानी। गांव के गांव टापू बने। और, बेफिक्र जिंदगी का नजारा, जहां छत पर कार दौड़ाते बच्चे…(Many villages of Ghanshyampur of Darbhanga surrounded by flood water) उनकी मौज-मस्ती, उनकी मुस्कुराहट। लोगों की पीड़ा पर मरहम सरीखे… यही है घनश्यामपुर की नसीब पानी-पानी-पानी। देखें, VIDEO|
Darbhanga News| Ghanshyampur News Exclusive| कीचड़ वाला
जहां, मध्य विद्यालय रसियारी में बाढ़ का पानी घुसा है। मध्य विद्यालय नवटोलिया में पानी ही पानी है। बाऊर गांव के चारों तरफ पानी सा टापू बसा है। यहां की किस्मत उन बच्चों के मानिंद है, जो निर्भीक है, निडर है। क्योंकि इन्हें पानी में रहना आता है। पानी ही इनकी किस्मत है। आज की बात नहीं है। सदियों का यह पानी से यहां के लोगों का नाता है। तभी तो छत पर मस्ती करते, कार दौड़ाते बच्चों की मुस्कान देखकर यहां के लोग जी रहे हैं। देखें, VIDEO|
Darbhanga News| Ghanshyampur News Exclusive| कीचड़ वाला
कमला नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि से दोनों तटबंधों के बीच बसे आधा दर्जन गांव चौथे दिन भी बाढ़ में हैं। बाऊर, नवटोलिया, कनकी मुसहरी, बैद्यनाथपुर, भरसाहा, जमरीडीह, कैथाई टोल आदि गांव की प्रखंड मुख्यालय से सड़क संपर्क भंग है। इन गांव की लोग रोजमर्रा की काम नाव के सहारे कर रहे हैं।
Darbhanga News| Ghanshyampur News Exclusive| कीचड़ वाला
इन गांवों के लोग आवाजाही के लिए नाव की सवारी कर रहे हैं। मध्य विद्यालय रसियारी, मध्य विद्यालय बाऊर, मध्य विद्यालय नवटोलिया, प्लस टू विद्यालय बाऊर इन सभी विद्यालयों में दो से तीन फीट पानी बह रहा है। सभी विद्यालय के पोषक के छात्र-छात्राओं की पठन-पाठन ठप है।
वहीं, सीओ पवन कुमार साह कहते हैं, नाव की पर्याप्त व्यवस्था है। आगे भी ध्यान रखा जाएगा। जल संसाधन के कनीय अभियंता अश्विनी कुमार कहते हैं, हर पल पर नजर है। फिलहाल, स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।