back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 12, 2026
spot_img

Bihar News| Aurangabad News| लो, अब निर्माणाधीन पुल का डायवर्सन बहा

आप पढ़ रहे हैं, दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes.Com... | आपका चहेता DeshajTimes.Com... इस 20 जुलाई 2024 को हो जाएगा पूरे 6 साल का | जहां, बिहार में पुलों के गिरने का सिलसिला 18 जून से जारी है। 25 दिनों में 15 से ज्यादा पुलें ध्वस्त। कई पुलिया भी बह चुकीं।कईं सड़कें भी ध्वस्त हो गईं।18 जून को अररिया के सिकटी में बकरा नदी पर 12 करोड़ की लागत से बना पुल गिरा। 22 जून को सीवान में दरौंदा और महाराजगंज ब्लॉक को जोड़ने वाली नहर पर बना पुल गिरा। 23 जून को मोतिहारी के घोड़ासहन प्रखंड में डेढ़ करोड़ की लागत से बन रहा पुल। 27 जून को किशनगंज में कनकई और महानंद नदी को जोड़ने वाली सहायक नदी पर बना 70 मीटर लंबा पुल का पिलर अचानक ढह गया। 28 जून को मधुबनी में भी निर्माणाधीन पुल का गर्डर गिरा।एक जुलाई को किशनगंज के ठाकुरगंज प्रखंड के पथरिया पंचायत स्थित खोशी डांगी गांव में बूंद नदी पर बना पुल का पिलर तेज बारिश के बाद नदी का जलस्तर बढ़ने से करीब एक से डेढ़ फीट धंस गया। इसके बाद भी सीवान, सारण, किशनगंज, मधुबनी और पूर्वी चंपारण से पुल गिरने के कई मामले सामने आए। अब ताजा मामला औरंगाबाद का है...जहां

spot_img
- Advertisement -

Bihar News| Aurangabad News| लो, अब निर्माणाधीन पुल का डायवर्सन बहा|जहां, बिहार में पुल के ढहने की बात अब चौंकाती नहीं है। पुल बने ही हैं इसी काम के लिए मगर अब डायवर्सन भी बहने लगा है। पहले सड़कें धवस्त होती थीं। अब निर्माणाधीन पुल के डायवर्सन बहने का मामला सामने (Diversion of bridge under construction washed away in Aurangabad) आया है। जहां,औरंगाबाद के देव प्रखंड के चट्टी बाजार स्थित देव-अंबा रोड में निर्माणाधीन पुल का डायवर्सन बह गया है।

- Advertisement -

Bihar News| Aurangabad News| डायवर्सन टूटने से साेमवार काे इस इलाके के कई गांवों का संपर्क भंग

डायवर्सन के टूटने के कारण साेमवार काे इस इलाके के कई गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से भंग हो गया है। डायवर्सन के पानी में बहने के बाद इलाके के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

- Advertisement -

Bihar News| Aurangabad News| तेज बहाव के कारण डायवर्सन पानी में बह गया

देव प्रखंड के चट्टी बाजार स्थित अंबा-देव रोड में पुल का निर्माण कराया जा रहा है। आवागमन बाधित न हो इसको लेकर पुल के बगल में डायवर्सन बनाया गया है। पानी के तेज बहाव के कारण डायवर्सन पानी में बह गया। कई गांवों को संपर्क भंग हो गया है। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में लगे एजेंसी के ऊपर लापरवाही का आराेप लगाया है। लाेगाें का कहना है कि निर्माण एजेंसी और ठेकेदार की मिलीभगत से सरकार के पैसों का बंदरबांट किया जा रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Governor: बिहार को मिलेगा नया 'सूबेदार', 14 मार्च को लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन संभालेंगे पदभार!

Bihar News| Aurangabad News| अंबा से देव और बालूगंज से देव जाने के लिए यह एकमात्र सड़क है।

जानकारी के अनुसार, अंबा से देव और बालूगंज से देव जाने के लिए यह एकमात्र सड़क है। अंबा-देव रोड में पुल का निर्माण कराया जा रहा है। इसकी वजह से यहां डायवर्सन बनाया गया था लेकिन तेज बारिश में यह बह गया। ऐसे में आवागमन तो बाधित हुआ ही है। साथ ही कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क भी टूट गया है।

Bihar News| Aurangabad News| जहां, अभी पुल निर्माण कार्य पूरा होने में काफी समय लगेगा।

इसकी वजह से यहां के कई गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है। लोगों की परेशानी बढ़ गई है। देव प्रखंड के लोगों में निर्माणधीन पुल का डायवर्सन बहने और आवागमन ठप होने को लेकर जिला प्रशासन के खिलाफ खासी नाराजगी है. प्रखंडवासी भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं। जहां, अभी पुल निर्माण कार्य पूरा होने में काफी समय लगेगा। ऐसे में आवागमन सुचारु करने के लिए फिर से डायवर्सन बनवाने की जरूरत है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जल्द आएगा बिहार बोर्ड रिजल्ट: मैट्रिक और इंटर के नतीजे इसी महीने होंगे जारी!

Bihar Board Result: बिहार बोर्ड के लाखों छात्र बेसब्री से 10वीं और 12वीं के...

Movie Clash: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ और पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ में कौन मारेगा बाजी?

Movie Clash: बॉलीवुड और टॉलीवुड की जंग अब बड़े पर्दे पर नहीं, बल्कि सीधे...

AC Buying Guide: 3-स्टार या 5-स्टार एसी, कौन है आपकी जेब का सच्चा साथी?

AC Buying Guide: गर्मी का मौसम अपने चरम पर है और ऐसे में नया...

मध्य पूर्व के तनाव से भारत पर Crude Oil का गहरा असर: अर्थव्यवस्था पर बढ़ता दबाव

Crude Oil: पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक उथल-पुथल का असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर स्पष्ट...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें