back to top
22 जुलाई, 2024
spot_img

Darbhanga News| Kusheshwarsthan News| आपसी विवाद में चली गोली, महिला जख्मी, नहीं पड़ा है अभी थाने में आवेदन

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM

कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के गैईजोरी गांव में गोली चली है। एक महिला भी जख्मी हैं। जख्मी महिला का इलाज सहरसा में चल रहा है। यह हम नहीं कह रहे, दोनों पक्ष के लोगों ने ही यह बात कही है, अपना पक्ष रखा है। हालांकि, बात थाना स्तर तक अभी तक नहीं पहुंची है। आवेदन नहीं पड़ा है। लेकिन, ग्रामीण स्तर से मिली सूचना के अनुसार, गोली चलने से चंदेश्वरी यादव की पत्नी चालीस साल की मनीता देवी जख्मी हैं। जैसा, आप देशज टाइम्स की तस्वीर में भी देख सकते हैं। मगर, थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया, ऐसी कोई जानकारी उनके पास नहीं है। ऐसे में, पूरी खबर, ग्रामीणों और दोनों पीड़ित व्यक्तियों के बातचीत पर आधारित है,जिसका Audio भी Deshaj Times के पास Available है।

spot_img
Advertisement
Advertisement

Darbhanga News| Kusheshwarsthan News| आपसी विवाद में चली गोली, महिला जख्मी, नहीं पड़ा है अभी थाने में आवेदन। जहां, कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के गैईजोरी गांव में गुरुवार को आपसी विवाद में गोलीबारी की हुई है। इसमें एक महिला गांव के चंदेश्वरी यादव की पत्नी चालीस साल की मनीता देवी को गोली लगी है। फिलहाल, मनीता देवी गंभीर रूप से जख्मीं हैं।

महिला को परिजनों ने इलाज के लिए पड़ोसी जिला सहरसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। हालांकि, इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह से पूछने पर उन्होंने बताया कि ऐसी किसी घटना की कोई जानकारी नहीं है।

जानकारी के अनुसार, मामला बकरी विवाद से जुड़ा है। वारदात की शुरूआत 17 जुलाई को तब हुई जब बकरी चराने को लेकर दो परिवारों के बच्चे आपस में उलझ गए। इसको लेकर दोनों पक्ष में विवाद हो गया। बाद में इस विवाद और झगड़े में बड़े लोगों की दखलअंदाजी से मामला बिगड़ गया। दोनों परिवार के बड़े बुजुर्ग भी झगड़े में शामिल हो गए। लेकिन, उस समय कुछ लोगों के बीच बचाव से मामला शांत हो गया।

यह भी पढ़ें:  Har Har Mahadev की गूंज से गूंज उठा कुशेश्वरनाथ धाम, सावन की दूसरी सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, शिवभक्ति, सुरक्षा और श्रद्धालुओं का उत्साह...

मगर, आज गुरुवार की दोपहर बाद मामला फिर हिंसक रूप ले लिया। गोली चल गई। इसमें उक्त गांव के चंदेश्वरी यादव की पत्नी मनीता देवी के पेट के नीचे गोली लग गई। तत्काल वह गंभीर रूप से घायल होकर सहरसा के एक निजी अस्पताल में इलाजरत है।

जानकारी देते घायल महिला के पौत्र टुनटुन यादव के पुत्र मनीष कुमार यादव ने बताया कि बुधवार को धान की नर्सरी चराने का विवाद शांत हो गया था। लेकिन, गुरुवार को दोपहर बाद अचानक भागेश्वर यादव, कामेश्वर यादव, शशिभूषण यादव समेत छह सात की संख्या में लोगों ने आकर फायरिंग की है। इसमें एक गोली उनकी दादी मनीता देवी को लग गई। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।

हालांकि, अभी तक दोनों ही पक्ष की ओर से थाना में आवेदन नहीं दिया गया है। चूंकि, जख्मी का इलाज भी सहरसा में चल रहा है। ऐसे में, इस संबंध में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह (SHO Rakesh Kumar Singh said, no information is available, investigating) ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें नहीं है। अगर, ऐसी जानकारी आएगी, तत्काल तहकीकात और एक्शन लेंगे।

जरूर पढ़ें

Mithila बना शिवमय! सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में श्रद्धा का सैलाब…गौतमकुंड से भैरवनाथ तक – भक्तों ने नापी आस्था की कठिन डगर,...

जाले, दरभंगा। सावन माह की दूसरी सोमवारी पर मिथिला क्षेत्र विशेषकर दरभंगा, मधुबनी और...

Har Har Mahadev की गूंज से गूंज उठा कुशेश्वरनाथ धाम, सावन की दूसरी सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, शिवभक्ति, सुरक्षा और श्रद्धालुओं का...

कुशेश्वरस्थान, दरभंगा | उत्तर बिहार के प्रसिद्ध बाबा कुशेश्वरनाथ धाम में सावन की दूसरी...

Darbhanga में एक्टिव बाइक चोर गैंग? मिनटों में बाइक हो गई गायब, CCTV फुटेज खंगाल रही Police

आंचल कुमारी, कमतौल, दरभंगा | कमतौल थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्रह्मपुर पुरानी बाजार सब्जी मंडी...

Darbhanga में हैवानियत! अवैध धंधे का विरोध करने पर घर में घुसकर बेरहमी से पीटा… महिलाओं को भी नहीं बख्शा, जानिए

आंचल कुमारी, कमतौल, दरभंगा | दरभंगा जिला अंतर्गत कमतौल थाना क्षेत्र के राढ़ी पूर्वी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें