दरभंगा की महिला थाना की पुलिस ने नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में एक नामजद मुख्य आरोपी बहेड़ी थाना क्षेत्र के भच्छी गांव के रहने वाले भी बिदिया सागर मंडल के पुत्र मनिंद्र मंडल को (Man who molested a minor arrested in Darbhanga) गिरफ्तार कर लिया है।
Darbhanga News| नाबालिक बच्ची के साथ पिछले 4 वर्षों से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर रहा था
बताया जाता है कि एक नाबालिक बच्ची के साथ पिछले 4 वर्षों से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर रहा था। लोगों की ओर से शादी का दबाव बनाने पर 17 में 2024 को मंदिर में शादी रचाने के बाद दिल्ली लेकर चला गया जहां 1 महीने रखने के बाद 21 जून 2024 को गांव लाकर छोड़कर खड़ा हो गया। युवक के परिजन ने नाबालिक बच्ची को मारपीट व गाली गलौज कर घर से भगा दिया।
Darbhanga News| नाबालिक बच्ची की मां ने महिला थाना में मामला दर्ज करवाई थी
घटना को लेकर नाबालिक बच्ची की मां ने महिला थाना में मामला दर्ज करवाई थी। आवेदन में युवक के पिता विद्यासागर मंडल, मां अनीता देवी, ममता देवी, सुगंधा देवी सुमन देवी, शिवेंद्र मंडल और युवक के जीजा राजू मंडल जो धनौली गांव के रहने वाले हैं सभी को नामजद आरोपी बनाया था।
Darbhanga News| महिला थाना अध्यक्ष आरती कुमारी ने बताया
महिला थाना अध्यक्ष आरती कुमारी ने बताया कि नाबालिक बच्ची के मां के द्वारा मामला दर्ज करवाया गया था। शुक्रवार को छापामारी का गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी बहेड़ी थाना क्षेत्र के भच्छी गांव के रहने वाले भी बिदिया सागर मंडल के पुत्र मनिंद्र मंडल को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया।