spot_img

Bihar News| दिनदहाड़ फ्लिपकार्ट कर्मी को मारी गोली, लूटे आठ लाख

spot_img
- Advertisement -

Bihar News| दिनदहाड़ फ्लिपकार्ट कर्मी को मारी गोली, लूटे आठ लाख। बड़ी वारदात की खबर मोतिहारी से आ रही है जहां बुधवार को दिनदहाड़ बड़ी वरदात को अपराधियों ने अंजाम दिया है। यहां फ्लिपकार्ट कर्मी को गोली मारते हुए अपराधियों ने आठ लाख कैश की लूट करते हुए पुलिस को खुली चुनौती दी है।

- Advertisement -

- Advertisement -

जहां पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। एएसपी सदर शिखर चौधरी ने बताया हर एंगिल से जांच चल रही है। जहां फ्लिपकार्ट कंपनी के कर्मी अजय कुमार आठ लाख कैश लेकर मेन ब्रांच में जमा करने जा रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। वारदात नगर थाना क्षेत्र के देवरहा बाबा मठ के समीप का बताया जा रहा है।

- Advertisement -

Bihar News| फ्लिपकार्ट कर्मी अजय कुमार को गोली मार दी।

जानकारी के अनुसार, इस दौरान अपराधियों ने फ्लिपकार्ट कर्मी अजय कुमार को गोली मार दी। जब अजय जख्मी होकर गिर गए तो अपराधियों ने उनके पास से आठ लाख कैश लेकर चलते बने। कर्मी अजय कुमार ने बताया कि वह फ्लिपकार्ट कंपनी से मेन ब्रांच में रुपया जमा करने जा रहे थे।

यह भी पढ़ें:  Patna Sand Mafia News: हड़कंप! पटना में बालू माफियाओं ने काटी सोन कैनाल, सरकार को करोड़ों का नुकसान, किसान बेहाल

इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उन्हें गोली मारते हुए मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया। वहीं, जख्मी कर्मी अजज कुमार को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है।

Bihar News| एसपी सदर शिखर चौधरी ने बताया

एएसपी सदर शिखर चौधरी ने बताया जख्मी युवक फिनो बैंक सीएसपी संचालक भी बताया जा रहा है। जो लखौरा में सीएसपी संचालन करता है। पुलिस इस मामले की कई बिंदुओ पर जांच कर रही है। वहीं कई सवाल भी उठ रहे हैं जहां पुलिस को कोई सूचना दिए बगैर इतनी बड़ी राशि लेकर बैंक जाया जा रहा था। खैर, पुलिस हर एंगिल से जांच कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

रसोई गैस हुई महंगी! दिल्ली में ₹29 बढ़ा सिलेंडर का दाम, क्या होगा आपके बजट का?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में ₹29 की बढ़ोतरी हुई है। अब 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर ₹942 में मिलेगा, जिससे परिवारों का मासिक बजट#DelhiLPG,#PriceHike,#DomesticGas

Nalanda Crime News: नालंदा में गैंग रेप: खाना बनाने गई युवती से दो भाइयों ने किया सामूहिक दुष्कर्म,

नालंदा में खाना बनाने के बहाने घर बुलाकर एक युवती के साथ दो सगे भाइयों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, ज#NalandaCrime,#GangRape,#BiharNews

Patna Flight News: पटना फ्लाइट लेट: 7 घंटे की देरी से एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, यात्रियों का फूटा गुस्सा

पटना एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की मुंबई-पटना फ्लाइट 7 घंटे से ज्यादा लेट होने पर यात्रियों का सब्र टूटा। सुविधाओं की कमी और हंगामे के बाद CISF ने मोर्चा संभाला। एयर#PatnaFlight,#SpiceJetDelay,#AirportProtest

Bihar BJP News: बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं… जो मनोनयन से चूक गए… आ गई बड़ी खुशखबरी… रहिए जिम्मेदारी लेने को तैयार, जानिए – किन्हें...

Bihar BJP News: बिहार में भारतीय जनता पार्टी उन वरिष्ठ नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी कर रही है, जो हाल ही में विधान परिषद की रिक्त सीटों पर मनोनयन से#BiharBJP,#BiharPolitics,#MLCAppointments