back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

Bihar News। Purnia News। तनिष्क शोरूम में दिनदहाड़ करोड़ों की लूट, बोरों में भरकर ले गए जेवरात

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Bihar News। Purnia News। तनिष्क शोरूम में दिनदहाड़ करोड़ों की लूट, बोरों में भरकर ले गए जेवरात। पूर्णिया शहर में शुक्रवार काे दिन-दहाड़ डाकबंगला चौक स्थित तनिष्क शोरूम में बड़ी लूट की वारदात हुई है।

- Advertisement -

- Advertisement -

प्रतिष्ठित ज्वैलरी ब्रांड तनिष्क के शोरूम में पांच से छह हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोला। करोड़ों रुपए के जेवरात (Loot worth crores in broad daylight in Purnia Tanishq showroom) लूट लिए। अपराधी केवल 20-25 मिनट के अंदर वारदात को अंजाम देकर भाग निकले।

- Advertisement -

अपराधियों ने शोरूम में घुसकर जेवरात को बोरों में भरा और एक नई चार पहिया वाहन में फरार हो गए। घटना के दौरान पहले तीन अपराधी कस्टमर बनकर शोरूम में दाखिल हुए और स्टाफ को बातचीत में उलझाया।

यह भी पढ़ें:  Bihar Digital Library: बिहार में शिक्षा क्रांति! 85 प्रखंडों में खुलेंगी अत्याधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी, छात्रों को मिलेगा हाई-टेक प्लेटफॉर्म

इसके बाद तीन और अपराधी अंदर घुसे और सभी को गन पॉइंट पर ले लिया। अपराधियों ने शोरूम के कर्मचारियों और ग्राहकों को ऊपर के फ्लोर पर बंधक बना लिया और लूटपाट की।

पुलिस ने घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज प्राप्त कर लिया है। जांच में एक महत्वपूर्ण तथ्य यह सामने आया है कि कोई भी अपराधी नकाबपोश नहीं था, जो उनकी पहचान में मदद कर सकता है। भागने के दौरान एक अपराधी की पिस्टल गिर गई, जिसे एक ऑटो चालक ने उठा लिया।

यह घटना शहर में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। स्थानीय व्यापारी और नागरिक भयभीत हैं। प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने शहर की सीमाओं पर नाकेबंदी कर दी है। अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं।  पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए पूर्णिया के एसपी खुद मौके पर पहुंचकर जांच का नेतृत्व कर रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Mohammad Nabi का कमाल: 41 की उम्र में T20 वर्ल्ड कप में बनाया महारिकॉर्ड, कनाडा को चटाई धूल

Mohammad Nabi: टी20 वर्ल्ड कप में अक्सर युवा खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिलता...

कृतिका कामरा की शादी: जानिए कब और कहां बंधेंगे कृतिका-गौरव शादी के बंधन में!

Kritika Kamra News: टीवी और ओटीटी की दुनिया की चमकती सितारा कृतिका कामरा, अब...

नई Renault Duster ने मचाया तहलका: दमदार लुक और एडवांस फीचर्स के साथ एंट्री!

Renault Duster: क्या आप एक ऐसी SUV की तलाश में हैं जो स्टाइल, परफॉरमेंस...

टाटा ग्रुप की कंपनी को PLI स्कीम का लाभ: Telecom Stock में उछाल

Telecom Stock: भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में हलचल तेज है, जहां कंपनियों को सरकार की...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें