spot_img

Darbhanga News।देखें VIDEO | तिलकेश्वर बुढ़िया सुकराती में युवक का मर्डर, तय थी शादी, गवाही देने के गुनाह में गला दबाकर हत्या, देखें VIDEO |

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News।देखें VIDEO | तिलकेश्वर बुढ़िया सुकराती में युवक का मर्डर, तय थी शादी, गवाही देने के गुनाह में गला दबाकर हत्या, देखें VIDEO |

- Advertisement -

- Advertisement -

जहां, कुशेश्वरस्थान के तिलकेश्वर थाना क्षेत्र के बुढ़िया सुकराती गांव में रविवार को आपसी विवाद में एक युवक अठारह साल के गांव के नंदे सदा के पुत्र महादेव सदा की गला  (Young man strangled to death in Tilakeshwar, Darbhanga) दबाकर हत्या कर दी गई। हद यह, महादेव की हाल ही में शादी तय हुई थी। नवंबर में उसकी शादी होने वाली थी। लेकिन, इस बीच परिवार पर मुसीबत टूट पड़ा।देखें VIDEO|

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Robbery दरभंगा के सिमरी अंबिका ज्वेलर्स में ज्वेलरी शॉप से झांसा देकर 19 लाख की लूट, 2 अपराधियों ने दिनदहाड़े ऐसे दिया वारदात को अंजाम

जहां इस मामले में महादेव के पिता नंदे सदा के फर्द बयान पर उसी गांव के मधुकर सदा के पुत्र दीपो सदा समेत चार लोगों को नामजद किया गया है। इसमें पूर्व में हत्या की धमकी देने की बात भी कही गई है। जहां, महादेव की मां पूनम देवी ने पुलिस को कई राज बताएं हैं।

जानकारी के अनुसार, हत्या की वारदात से पूरे इलाके में सनसनी है। वहीं, तिलकेश्वर थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। थाना अध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि पूरे मामले की तहकीकात चल रही है।नामजद लोगों की गिरफ्तार के लिए छापेमारी चल रही है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Traffic दरभंगा में 23-24 अक्टूबर को ट्रैफिक में बड़ा बदलाव! घर से निकलने से पहले देखें नया रूट प्लान | 6 प्वाइंट में समझिए

जानकारी के अनुसार, पुलिस को दिए बयान में मृतक की मां पूनम देवी ने बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व ही  दीपो सदा रात में उसके घर पर आकर धमकी दी थी कि तुम्हारे बेटा नागो सदा के केश में गवाही दिया है। जब कभी मौका मिलेगा हम उसे जान से मार देंगे। इतना कहते हुए मेरे भैंस खोलकर लेकर चला गया।

इधर, बार बार जान से मार देने की धमकी से डरे हम सभी परिवार गांव से पलायन करने के उद्देश्य से रविवार को घर पर अपने दूसरे व चौथे पुत्र महादेव सदा व छोटू कुमार को

छोड़कर परिवार के अन्य सदस्य एवं मवेशी लेकर नदी के पार वाले बुढ़िया सुकराती टोला चले गए। इसी दौरान मौका पाकर दीपो सदा, राम चंद्र सदा समेत चार लोगों ने मिलकर उनके घर आकर महावत के साथ मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर भाग गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga सुनसान सड़क पर मिली बाइक और खाली पर्स| कहां गया दरभंगा का गुड्डू! क्या हुई अनहोनी? |मोबाइल स्विच ऑफ

इस घटना की सूचना मेरे पड़ोसी कृष्ण यादव मोबाइल फोन पर बताया कि तुम्हारे बेटे की हत्या हो गई है। सूचना मिलते ही हम सभी परिवार वापस घर आए तो महादेव को घर में मृत पाया। मां पूनम देवी ने कहा, पुलिस को चार पांच दिन पूर्व ही भैंस खोल लेने और हत्या की धमकी देने की जानकारी दी थी।

मगर, तिलकेश्वर थाना अध्यक्ष का कहना है कि ऐसी कोई जानकारी, सूचना या आवेदन नही मिला है। मां पूनम देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।  मृतक का प्रानपुर में एक सप्ताह पूर्व शादी की बातचीत तय हुआ था। नवंबर में शादी की तिथि तय हुआ था। थाना अध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि नामजद लोगों को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Accident सिंहवाड़ा दुर्गा पूजा मेला देखने जा रहे परिवार पर टूटा कहर! पति-पत्नी और मासूम बच्चा गंभीर|

Darbhanga Accident: दुर्गा पूजा मेला देखने जा रहे एक परिवार पर दरभंगा में सड़क हादसा कहर बनकर टूटा है। पति-पत्नी और उनका दो वर्षीय मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। #DarbhangaNews,#BiharAccident,#DurgaPuja

पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मीरा कुमार की 50 साल पुरानी जमीन का मालिकाना हक बहाल, मिलेगा मुआवजा

Meira Kumar: पटना हाईकोर्ट ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को पांच दशक पुराने जमीन विवाद में बड़ी राहत दी है। अदालत ने उनकी 18 कट्ठा 10 धूर जमीन की जमाबंदी बहाल करते हुए #MeiraKumar,#PatnaHighCourt,#BiharLandDispute

Darbhanga Traffic दरभंगा में 23-24 अक्टूबर को ट्रैफिक में बड़ा बदलाव! घर से निकलने से पहले देखें नया रूट प्लान | 6 प्वाइंट में...

Darbhanga Traffic: दरभंगा में 23 और 24 अक्टूबर 2026 को ट्रैफिक रूट में बड़ा बदलाव होगा। विधान परिषद चुनाव की मतपेटियां स्ट्रांग रूम तक पहुंचाने के लिए पुलिस ने विशेष प्लान जारी कि #DarbhangaTraffic,#BiharElection,#TrafficUpdate

जन सुराज अध्यक्ष मनोज भारती से मारपीट! 70 लाख के बकाया को लेकर BJP का बड़ा दावा, बिहार में सियासी भूचाल

Bihar Jan Suraaj: बिहार में जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती पर मारपीट का आरोप लगा है। भाजपा ने दावा किया है कि 70 लाख रुपये के वाहन किराए के बकाये को लेकर यह घटना हु #BiharJanSuraaj,#ManojBharti,#BiharPolitics