spot_img

Madhubani News| झंझारपुर में जल संकट का निकला निदान, पांच जगहों पर लगेगा समरसेबल प्याऊ नलका

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News| झंझारपुर में जल संकट का निकला निदान, पांच जगहों पर लगेगा समरसेबल प्याऊ नलका| जहां, जल संकट से जूझ रहे नप में पेयजल उपलब्ध कराने की कवायद शुरू हो चुकी है। इसके तहत, नगर परिषद में पांच जगहों पर समरसेबल प्याऊ नलका लगेगा।

- Advertisement -

- Advertisement -

Madhubani News| झंझारपुर नगर परिषद क्षेत्र का अधिकांश वार्ड जल संकट में

जानकारी के अनुसार, झंझारपुर में भीषण गर्मी और आसमान से बरसते आग के बीच झंझारपुर नगर परिषद क्षेत्र का अधिकांश वार्ड जल संकट से जूझ रहा है। इस बीच नप प्रशासन की ओर से नगर क्षेत्र में पेयजल संकट को दूर करने के लिए समरसेवल प्याऊ लगाना की शुरुआत की गई है। वार्ड नंबर 8 में वैश्य विवाह भवन (Solution to water crisis in Madhubani’s Jhanjharpur, water taps will be installed at five places) प्रांगण में समरसेबल बोरिंग प्याऊ का निर्माण शुरू किया गया।

- Advertisement -

Madhubani News| 24 घंटे लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा।

वार्ड पार्षद सुनीता देवी के प्रतिनिधि गौरी शंकर ठाकुर, वार्ड 7 के पार्षद गंगा प्रसाद यादव वार्ड 4 के पार्षद सुधीर राय, जेई जय प्रकाश सहित अन्य की मौजूदगी में भूमि पूजन कर स्वच्छ जल प्याऊ की शुरुआत हुई। 15 वी वित्त योजना से 3.29 लाख की लागत से इस प्याऊ का निर्माण किया जा रहा है। इससे 24 घंटे लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। वार्ड नंबर आठ के बोरिंग स्थल समीप ही एक प्लेटफार्म बनाकर 8 नलका लगाया जाएगा। पानी के स्टोरेज के लिए 1000 लीटर का एक टैंक भी रहेगा।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News: मधुबनी जेल RAID में संदिग्ध खुलासे, मंडल कारा में मिले मोबाइल नंबर और चाकू, पढ़िए कहां-कहां हुई Madhubani Jail Raid की तलाशी, क्या क्या मिला?

लोग अपनी सुविधा अनुसार डायरेक्ट और इनडायरेक्ट तरीके से इस नलके से शुद्ध पेयजल प्राप्त कर सकते हैं। क्यों हुई समर्सिबल बोरिंग प्याऊ की जरूरत: नगर परिषद के वार्ड 1 से 9 तक के इलाके में पानी का लेयर काफी नीचे चला गया है। खासकर वार्ड 4, 5,6,7,8,9 में लोगों को चापाकल से पानी निकालने में दिक्कत हो रही है।

पीएचडी विभाग के द्वारा प्रारंभ सर्वे में वार्ड 4 का वाटर लेवल, 27.6 फीट, वार्ड 5, 6, 14 का 24 से 24.4 फीट पहुंच चुका है। घरों में चापाकल में लगाए गए वाटर पम्प भी रात्रि 2:00 से सुबह 5: 00 बजे तक ही पानी देता है। जल संकट के बाद टैंकर से इन क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति शुरू हुई। इस स्थिति से स्थाई निदान के लिए नगर पंचायत प्रशासन ने जल संकट वाले क्षेत्र में पांच जगह पर समरसेबल बोर्डिंग प्याऊ लगाने का निर्णय लिया।

Madhubani News| कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया

कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि वार्ड 8 के वैश्य विवाह भवन के अलावा बाजार के सघन इलाके मून लाइट पब्लिक स्कूल के समीप, एलआईसी बिल्डिंग के समीप व अन्य दो जगह पर आने वाले सप्ताह के अंदर स्वच्छ पेयजल मिलने लगेगा। सभी जगह प्याऊ में 8 नलका उपलब्ध रहेंगे। लोगों को पानी की दिक्कत नहीं होगी। ईओ ने कहा कि जहां नल जल योजना के तहत पाइप ठीक से नहीं लगाई गई अथवा पाइप क्षतिग्रस्त हो गई, उन इलाकों में दूसरे वैकल्पिक साधन से स्वच्छ जल उपलब्ध किया जा रहा है।

Madhubani News| नगर परिषद की मुख्य पार्षद बबीता शर्मा का दावा

नगर परिषद की मुख्य पार्षद बबीता शर्मा ने दावा किया कि संपूर्ण नगर परिषद के लोगों को जल संकट से निजात दिलाना हमारी प्राथमिकता थी, प्राथमिकता है और प्राथमिकता रहेगी। इस प्याऊ के बाद सरकारी भवन, इलाके और अन्य खुले जगह पर वाटर हार्वेस्टिंग का भी काम शुरू किया जाएगा। ताकि वर्षा जल वाटर हार्वेस्टिंग विधि से जमीन के नीचे चले जाएं और पानी का जो लेयर कम हो रहा है, उसको मेंटेन किया जा सके। इस दिशा में भी जल्द ही शुरुआत की जायेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Deputy CM Security: बिहार के उपमुख्यमंत्रियों को मिली Z-श्रेणी की सुरक्षा, नीतीश की Z+ बरकरार

Bihar Deputy CM Security: बिहार में सरकार बदलते ही सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव...

Siwan Security Campaign: सीवान में रातभर चला महा-अभियान, पुलिस ने खंगाले होटल और लॉज

Siwan Security Campaign: सीवान में पुलिस का डंडा चला है! शुक्रवार की शाम से...

पटना मेट्रो: शहर की लाइफलाइन बनने जा रही पटना मेट्रो, 12 प्रमुख स्टेशनों को मिलेगा लाभ !

पटना मेट्रो: पटना में रहने वालों के लिए एक बड़ी खबर है! शहर की...

Bihar BJP में जल्द होगा बड़ा फेरबदल, 50% नए चेहरे; नई टीम पर मंथन तेज

Bihar BJP: बिहार की राजनीति में इन दिनों उथल-पुथल मची है, और अब बीजेपी...