spot_img

Darbhanga News| बिरौल के स्कूल में अभिभावकों ने हेडमास्टर को पीटा

spot_img
- Advertisement -

शंकर कुमार सहनी। Darbhanga News| बिरौल स्कूल में किट नहीं मिलने पर अभिभावकों ने प्रधानाध्यापक को पीटा। जहां, बिरौल प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय तरवारा में छात्रों को शैक्षणिक किट उपलब्ध न कराए जाने के कारण एक अप्रिय घटना घटी। अभिभावक हदीश खां और उनके बेटे फेंकन खां ने प्रधानाचार्य छोटे लाल सिंह के साथ मारपीट की।

- Advertisement -

इसके बाद कार्यालय में रखे लैपटॉप लेकर फरार हो गए। इस घटना के बाद प्रधानाचार्य ने तुरंत बीइओ (ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर) कृष्ण कुमार यादव को इसकी सूचना दी, जिन्होंने प्रधानाचार्य को असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया।

- Advertisement -

घटना सोमवार को हुई जब हदीश खाँ और फेंकन खाँ अचानक विद्यालय पहुंचे और अपने बच्चे को शैक्षणिक किट देने की मांग की। प्रधानाचार्य छोटे लाल सिंह ने दो-तीन दिनों के भीतर किट उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया, लेकिन अभिभावक इस पर नाराज हो गए और प्रधानाचार्य की पिटाई कर दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime केवटी में चोरों का कहर! दुकान से 76 हजार की संपत्ति साफ, क्या पुलिस पकड़ पाएगी?

Darbhanga News| प्रधानाचार्य छोटे लाल सिंह ने बिरौल थाने में आवेदन देते हुए बताया

प्रधानाचार्य सिंह ने बिरौल थाने में आवेदन देते हुए बताया कि हदीश खां के बच्चे का एडमिशन तीन दिन पहले ही ई-शिक्षा पोर्टल पर हुआ है। नामांकन के एक सप्ताह बाद बीआरसी (ब्लॉक रिसोर्स सेंटर) से विद्यालय को किट उपलब्ध कराई जाती है, जिसके बाद छात्रों को किट दी जाती है। इस प्रक्रिया की जानकारी के बिना हदीश खाँ और उनके बेटे ने प्रधानाचार्य पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Big Breaking दरभंगा स्नातक सीट पर जन सुराज का चौंकाने वाला फैसला, पूर्व घोषित की जगह अब इस दिग्गज को बनाया प्रत्याशी! जानिए - क्या है Madhubani से कनेक्शन

Darbhanga News| बीइओ कृष्ण कुमार यादव ने घटना की पुष्टि की

मारपीट के दौरान प्रधानाचार्य सिंह की गर्दन में चोट आई, जिसके लिए उन्होंने निजी स्तर पर उपचार करवाया है। बीइओ कृष्ण कुमार यादव ने घटना की पुष्टि की और कहा कि मंगलवार को विद्यालय पहुंचकर मामले की पूरी जांच की जाएगी। इस घटना ने स्थानीय शिक्षा व्यवस्था और स्कूल प्रशासन के बीच संबंधों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Bike Theft सैकड़ों बाइक चोरी कर नेपाल में बेचते थे! दरभंगा पुलिस ने दबोचे अंतर-जिला गैंग के 2 और शातिर

Darbhanga News| गंभीरता से जांच की जरूरत

इस तरह की घटनाएं शिक्षा के माहौल को प्रभावित कर सकती हैं, इसलिए आवश्यक है कि इस मामले की गंभीरता से जांच हो। दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के छात्रों ने चौंकाया! 12 राज्यों को पीछे छोड़ देश में तीसरे नंबर पर, मुजफ्फरपुर बना नंबर-1 जिला

Bihar Inspire Award Manak: भारत सरकार की 'इंस्पायर अवार्ड मानक' योजना में बिहार के छात्रों ने कमाल किया है। राज्य ने 12 बड़े राज्यों को पछाड़कर देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। मुजफ्फरप #BiharNews,#InspireAwardManak,#Muzaffarpur

बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना होगा पूरा! BSEB ने दिया 10 साल की छूट और नो नेगेटिव मार्किंग का तोहफा

Bihar Librarian Exam: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें 10 साल की अधिकतम उम्र छूट और कोई निगेटिव #BiharLibrarianExam,#BSEBNotification,#BiharJobs

बिहार में 21 नए ROB: सिर्फ 7 दिनों में होगा भूमि अधिग्रहण, इन 4 जिलों को मिलेगी बड़ी सौगात!

Bihar ROB: बिहार के पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में बनने वाले 21 रेल ओवरब्रिज के लिए भूमि अधिग्रहण 7 दिनों में पूरा होगा। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दिया नि #BiharROB,#LandAcquisition,#DilipJaiswal

Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का ‘अश्लील’ वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

Madhubani Cybercrime: मधुबनी में साइबर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी शादी टूट गई। आरोपी ने वीडि #MadhubaniNews,#CybercrimeBihar,#Extortion