back to top
22 जून, 2024
spot_img

Darbhanga News| Jale News| साहेब…! मैं मध्य विद्यालय पकटोला…अर्ज करता हूं…अर्से से बीमार हूं, इलाज चाहता हूं

spot_img
Advertisement
Advertisement

Darbhanga News| Jale News| साहेब…! मैं मध्य विद्यालय पकटोला… अर्ज करता हूं…अर्से से बीमार हूं, इलाज चाहता हूं| साहेब…! मैं हूं जाले के राढ़ी पश्चिमी पंचायत स्थित मध्य विद्यालय पकटोला। मेरी काया जर्जर हो चुकी है। जुबां में बोलने की हिम्मत नहीं बची। क्या कहूं आपसे कि मैं यानि यह विद्यालय भवन जर्जर हो चुका है। कभी भी धराशाही हो सकता है। साहेब, नौ कमरों का दो मंजिला विद्यालय भवन है यह। इसकी (Darbhanga’s Jale Middle School Paktola lies in disrepair) ऊपरी मंजिल का छत इतनी जर्जर हो चुकी है, हादसे की आशंका हर दिन बच्चों और शिक्षकों के सिर पर नाच रही है। 

Darbhanga News| Jale News| मगर क्या साहेब? बारिश का महीना है। जगह-जगह से पानी टपक रहा है।

मगर क्या साहेब? बारिश का महीना है। जगह-जगह से पानी टपक रहा है। बड़ा डर लग रहा है साहेब। छत का प्लास्टर यूं गिरते रहता है, मानो कोई पेड़ की सुखी पत्ती। असमय, अकारण गिरते हम देख रहे हैं। साहेब, मैं भयभीत हूं। कहीं कोई बड़ा हादसा ना हो जाए।  छत का प्लास्टर बच्चे के सिर पर ना आकर गिर पड़े। मेरे स्कूल का कोई बच्चा जख्मी ना हो जाए।

Darbhanga News| Jale News| अब देखिए ना साहेब? इसी भय ने क्या करवा दिया।

अब देखिए ना साहेब? इसी भय ने क्या करवा दिया। विद्यालय के एचएम विनय कुमार ठाकुर ने उन कमरों को बंद कर डाला है। ऐसे में, बरामदा पर ही कक्षा संचालित हो रहे हैं। जब देशज टाइम्स की टीम ने एचएम श्री ठाकुर से बात की, तो जानिए उन्होंने क्या बताया। कहा, नौ कमरों का यह विद्यालय भवन है। इसके ऊपरी मंजिल में चार कमरें हैं। इनमें एक में कक्षा संचालन होता है। बचे तीन कमरों की छत जर्जर होकर गिर रही है।

Darbhanga News| Jale News| पंखे को उतार दिया गया है कि कहीं करंट ना दौड़ जाए

उन्होंने बताया, बरसात के दौरान पूरे छत से पानी टपकता रहता है। इससे उन कमरों में लगी छत वाली पंखे को उतार दिया गया है कि कहीं करंट ना दौड़ जाए। इतना ही नहीं साहेब? नीचे के मंजिल में पांच कमरें हैं। एक में कार्यालय, कार्यालय के सटे कमरे में जीम का सामान रखा हुआ है। बचे भाग में किसी तरह से कक्षा चार का संचालन होता है।

Darbhanga News| Jale News| विद्यालय के एचएम विनय कुमार ठाकुर की सुन लीजिए न साहेब!

एचएम श्री ठाकुर ने बताया कि ज्यादा उपस्थिति के बाद वर्ग संचालन में परेशानी होने लगती है। कक्षा एक से पांच तक का वर्ग नीचे की मंजिल में संचालित होता है। कक्षा छह, सात और आठ ऊपरी मंजिल पर चलता है।

Darbhanga News| Jale News| 328 नामांकित छात्र-छात्राएं हैं जो पढ़ना चाहते हैं, मगर बच्चे पढ़ तो क्या खेल तक नहीं पाते

इस विद्यालय में कुल 328 नामांकित छात्र-छात्राएं हैं। विद्यालय में एचएम सहित ग्यारह शिक्षक पदस्थापित हैं। जर्जर कमरा रहने से तीन कक्षा बरामदा पर संचालित होता है। विद्यालय में चापाकल दो सौ बार चलाने पर 18-20 लीटर पानी दे पाता है। चाहरदीवारी के आभाव में ग्रामीणों की बकरियां, सूअर समेत अन्य जानवर यहां घूमते मिलेंगे। इससे, परिसर गंदा हो रहा है। बच्चे खेल नहीं पाते।

Darbhanga News| Jale News| इसका जवाबदेह कौन है साहेब?

साहेब? एचएम श्री ठाकुर ने कई बार प्रयास किया। जर्जर भवन की मरम्मत व चाहरदिवारी के लिए वर्ष 2019 से ही विभाग को आवेदन दे रहे हैं। मगर, साहेब? विभागीय जेई कभी कभार आते हैं। बिना कुछ कहे चले जाते हैं। विद्यालय परिसर में समरसेबुल गाड़ा गया है। मगर, इसे चालू कौन करेगा साहेब? पानी के लिए छात्रों को इधर-उधर भटकने की मजबूरी है, इसका जवाबदेह कौन है साहेब?

जरूर पढ़ें

Bihar में अब 400 नहीं, हर महीने मिलेंगे 1100 रुपए पेंशन! जानिए कब से मिलेगा बढ़ा पेंशन –

बिहार में अब 400 नहीं, हर महीने 1100 रुपये पेंशन! नीतीश कुमार का चुनावी...

Bihar में स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी, 23 जून से इतने बजे से लगेंगी कक्षाएं, जानिए New Time Table- Full List!

बिहार के स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी! अब सुबह 9:30 से शाम 4...

Darbhanga Allapatti Railway Crossing पर ट्रेन से टकराकर जाले के युवक की मौत

रेलवे फाटक पर दर्दनाक हादसा! मो. सरताज की रहस्यमय मौत से गांव में मातम।...

Shiv Gopal Mishra होंगे Darbhanga के नए Chief District एवं Sessions Judge

दरभंगा को मिला नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश! शिव गोपाल मिश्रा की नियुक्ति तय।दरभंगा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें